Ind vs Pak U19 Final: महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की पहले गेंदबाजी
खबर सार :-
IND vs PAK U-19 Asia Cup 2026: एशिया कप अंडर-19 फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
खबर विस्तार : -
Ind vs Pak Under 19 Asia Cup Final: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव के उतरी है। इशान सूद चोट के कारण बाहर हो गए। उनकी जगह चिगुरुपति वेंकट को मौका मिला। जबकि पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता दुनिया भर में मशहूर है, इसलिए इस फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। लीग चरण के दौरान भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में, टीम इंडिया के पास न केवल उस हार का बदला लेने का मौका है, बल्कि ट्रॉफी जीतकर चैंपियन बनने का भी मौका होगा।
आर्यवीर सहवाग समेत इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
इस फाइनल में, भारतीय टीम एक बार फिर ओपनिंग बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग से एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच को छोड़कर, आर्यवीर ने बाकी सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी पिछली तीन पारियों में 70, 160 और 51 रन बनाए हैं। वहीं अर्जुन राजपूत, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में शतक जड़ा था, उनसे भी इस अहम मैच में टीम इंडिया के लिए एक यादगार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG: अफगानिस्तान को रौंदकर भारत ने एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत
इसके अलावा ईशान सूद ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है और फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चार मैचों में 12.18 के बेहतरीन औसत से 11 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/37 रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सबकी नजरें ईशान सूद पर होंगी, क्योंकि वह एक बार फिर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।
किसका पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा से बहुत रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 31 मैचों में से भारत ने 17 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 13 जीत हासिल की हैं; एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। 2021 के बाद से, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, और वे पिछले 7 मैचों में से केवल 2 ही जीत पाए हैं।
भारत की नजर नौवीं बार चैंपियन बनने पर
भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार चैंपियन बनने का लक्ष्य लेकर उतरी है। जबकि मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान अपने खिताब को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है और फाइनल तक पहुंचने के लिए उसने अपने चारों मैच जीते हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत ने अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, और उसे एकमात्र हार पाकिस्तान के हाथों मिली है।
भारत-पाकिस्तान अंडर-19 की प्लेइंग इलेवन
भारत : लक्ष राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट।
पाकिस्तान : उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक।
ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 244 रनों से रौंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 5th ODI: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज
2026-11-15
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-15
-
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
2026-11-15
-
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता खिताब
2026-11-14
-
मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार यादव, कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी फेल
2026-11-14
-
Ind vs Pak: पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य
2026-11-14
-
Ind vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल
2026-11-14
-
IND vs NZ 4th ODI : चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया
2026-11-13
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
इयान मॉर्गन-जोश बटलर के क्लब में शामिल हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11