AUS vs ENG: इंग्लिश बल्लेबाज Joe Root के नाम जुड़ी एक और खास उपलब्धि, Morgan-Buttler के क्लब में हुए शामिल ।
खबर सार :-
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने खास मुकाम हासिल कर लिया है। रूट इयान मॉर्गन और जोस बटलर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। रूट 200 वनडे मैच खेलने वाले तीसरे इंग्लिश प्लेयर बन गए हैं।
खबर विस्तार : -
AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एकदिवसीय मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनें अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के नाम खास उपलब्धि जुड़ी है। इंग्लैंड के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने मैदान पर उतरकर एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
बटलर-मॉर्गन के बाद जो रूट बनें तीसरे प्लेयर
जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने कॅरियर का 200वां वनडे मैच खेल रहे हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे इंग्लिश प्लेयर बनें हैं। जो रूट से पहले इंग्लैंड के लिए सिर्फ जोस बटलर और इयोन मॉर्गन ने यह उपलब्धि हासिल की है। बटलर ने अब तक 204 वनडे मैच खेले हैं, जबकि पूर्व कप्तान मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए 225 वनडे खेले हैं। जो रूट के नाम 50 ओवर के फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 50.47 की औसत से 8,026 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं।
98 रनों पर 8 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही इंग्लैंड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। बेन डकेट सिर्फ़ 9 रन बनाकर आउट हो गए। टॉम बैंटन भी अच्छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं उठा पाए और 27 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट भी बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए और 36 गेंदों पर 17 रन बनाकर महली बियर्डमैन का शिकार बने। कैप्टन हैरी ब्रूक भी सिर्फ़ एक रन बना पाए। इंग्लैंड टीम 98 रनों पर 8 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है। महली बियर्डमैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान में हुई ट्राई-सीरीज़ में भी इंग्लैंड टीम का परफॉर्मेंस काफ़ी निराशाजनक रहा था। टीम ने चार में से तीन मैच गंवा दिया था, जबकि इंग्लैंड सिर्फ़ एक मैच जीत पाया था। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ यह तीन मैचों की ODI सीरीज़ इंग्लैंड के लिए काफ़ी अहम मानी जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन और महली बियर्डमैन।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06