कौन हैं अर्शदीप की होने वाली दुल्हनिया समरीन कौर ? जिससे न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर की सगाई

खबर सार :-

Arshdeep Singh Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से सगाई कर ली है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली समरीन, 2018 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट थीं और वे फ़िल्म '83' में भी नज़र आ चुकी हैं।
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई

खबर विस्तार : -

Arshdeep Singh Samreen Kaur:  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए है। अर्शदीप सिंह ने वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड में अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। कपल ने बुधवार 11 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड में हुए प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से एक नया नाम दिया। उन्होंने आईपीएल 2027 सीजन से पहले पंजाब किंग्स से ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में शामिल होने के कुछ ही घंटों के बाद यह खुशखबरी साझा की।

अर्शदीप-समरीन ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

अर्शदीप ने बुधवार 11 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें वह घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाकर समरीन को प्रपोज कर रहे हैं। समरीन भी अर्शदीप के इस रोमांटिक प्रपोजल को न नहीं कह पाई और शादी के लिए हां कह दिया। जिससे क्रिकेटर बेहद खुश नजर आए। समरीन ने भी इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में उनकी उंगली में अंगूठी नजर आ रही है। एक और तस्वीर में वह पल कैद है जब अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज किया। अपनी पोस्ट में समरीन ने लिखा, "जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें से मैं इस बात के लिए सबसे ज्यादा आभारी हूं कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। अब जिंदगी भर साथ रहने के लिए। 11.11.2026। हैलो, मंगेतर।"

लंबे समय से डेट कर रहे थे अर्शदीप-समरीन 

क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अर्शदीप और मॉडल समरीन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर साथ देखे जाते थे। अब, उन्होंने अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत की है। यह सगाई, अर्शदीप द्वारा समरीन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लगभग चार महीने बाद हुई है। 26 जुलाई को, इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री-मॉडल समरीन के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "मेरी जीवनसाथी।" 

इस पोस्ट के साथ ही उनके रिश्ते को लेकर हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया था। फिलहाल यह जोड़ा अभी न्यूजीलैंड में है, जहां अर्शदीप 'ब्लैक कैप्स' के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। समरीन भी अक्सर इस क्रिकेटर के साथ उनके दौरों पर जाती रही हैं। उन्हें आईपीएल और कई अन्य क्रिकेट दौरों के दौरान भी अर्शदीप के साथ देखा गया था।

ये भी पढ़ेंः-Kavya Maran-Anirudh Wedding: काव्या मारन ने अनिरुद्ध संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने 

कौन हैं समरीन कौर ?

बता दें कि समरीन कौर जम्मू-कश्मीर से हैं। पेशे से वह एक अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मनोरंजन जगत में उन्हें पहली बड़ी पहचान 2018 में मिली, जब उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए, वह इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचने में सफल रहीं। इस उपलब्धि ने उनके लिए मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में नए रास्ते खोल दिए। समय के साथ, उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं।

समरीन कौर ने अपने करियर में फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह फिल्म '83' में नजर आई थीं, जो भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित थी। इसके अलावा, उन्होंने ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में काम किया और पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 2' का भी हिस्सा रहीं। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा, समरीन ने म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है; वह गुरु रंधावा, बादशाह और जुबिन नौटियाल जैसे लोकप्रिय कलाकारों के गानों में नजर आ चुकी हैं। इन्हीं म्यूजिक वीडियो के जरिए उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं, जहां वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ, फैशन चॉइस, फोटोशूट और यात्राओं की झलकियां साझा करती रहती हैं।

ट्रेड के जरिए पंजाब छोड़ मुंबई में पहुंचे अर्शदीप

बता दें कि इससे पहले बुधवार को, अर्शदीप पंजाब किंग्स से ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। हार्दिक पांड्या से जुड़े एक ट्रेड के तहत, मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप को 2027 IPL सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। अर्शदीप T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 104 मैचों में 151 विकेट लिए हैं। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। इसके अलावा, अर्शदीप ने IPL में खेले गए 95 मैचों में 111 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG: अफगानिस्तान को रौंदकर भारत ने एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

अन्य प्रमुख खबरें