Kavya Maran-Anirudh Wedding: काव्या मारन ने अनिरुद्ध संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने
खबर सार :-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के शादी के लुक्स इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। काव्या जहां पिंक लहंगे तो वहीं अनिरुद्ध आइवरी रंग के आउटफिट में सबका ध्यान खींचा।
खबर विस्तार : -
Kavya Maran-Anirudh Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस जोड़े ने बुधवार, 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में सात फेरे लिए। इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए रजनीकांत से लेकर एमके स्टालिन तक कई बड़ी हस्तियां हस्तियां मौजूद थीं। कपल की शादी की खुबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी की सामने आई तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है।
शादी की खुबसूरत तस्वीरें आई सामने
शादी का दिन हमेशा ही खास होता है, लेकिन अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh) और काव्या (Kavya Maran) के लिए यह मौका समुद्र किनारे के शानदार नजारे, फूलों की सजावट और रोमांटिक माहौल की वजह से और भी जादुई हो गया। सामने आई तस्वीरों में दोनों के बीच का गहरा प्यार साफ झलक रहा है, कुछ तस्वीरों में वे एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ में वे फूलों की बारिश के बीच हाथ थामे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। अनिरुद्ध ने आइवरी (हल्के सफेद) रंग का पारंपरिक पहनावा चुना, जबकि काव्या गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके शानदार शादी के कपड़ों की हर तरफ तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर काव्या के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी जिंदगी का एक ऐसा पल जो हमेशा के लिए यादगार रहेगा। 11.11।" तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या पर फूलों की बारिश होती दिख रही है। उनके पीछे पीले फूलों से सजा एक मंडप नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः- करीना कपूर के 200 साल पुराने पेंडेंट पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
पिंक लहंगे में काव्या तो वेष्टी में दिखे अनिरुद्ध
खास बात यह है कि इस जोड़े ने अपने खास दिन के लिए जाने-माने डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट चुने। अनिरुद्ध ने जहां आइवरी (हल्के क्रीम) रंग का कुर्ता और उसके साथ उसी रंग की वेष्टि (धोती) पहनी, जिसके ऊपर एक लंबी जैकेट थी। जो उन्हें एकदम क्लासिक लुक दे रही थी। वहीं, काव्या ने पिंग कलर का लहंगा पहना था, जिसे पर काफी अच्छा एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था। हल्के गुलाबी रंग ने उनके ब्राइडल लुक को और खूबसूरत बना दिया। काव्या का पिंग लहंगा और अनिरुद्ध का आइवरी पहनावा दोनों की स्टाइलिंग में सादगी के साथ लग्जरी का टच नजर आया। सोशल मीडिया पर इस नए जोड़े को खूब प्यार और तारीफ मिल रही है।
कौन हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध
काव्या सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO और सह-मालिक हैं। इसके अलावा, वे सन टीवी नेटवर्क में कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के पद पर भी हैं। वे फिल्म निर्माता और उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या मारन की बात करें तो, IPL के दौरान अपने लुक्स को लेकर वे अक्सर चर्चा में रहती हैं। आईपीएल ऑक्शन में उन्हें अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा जाता है। काव्या आईपीएल मैचों में भी अक्सर नजर आती हैं, जहां वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हौसला बढ़ाती हैं। उन्हें अक्सर स्टैंड्स में टीम के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते और तालियां बजाते हुए देखा गया है। उम्मीद है कि 2027 सीजन से पहले, 16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन में भी वे नजर आएंगी।

काव्या के पति अनिरुद्ध रविचंदर की बात करें तो वह देश के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं। वे सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी, लता रजनीकांत के भतीजे हैं। अनिरुद्ध को "कोलावेरी डी" गाना कंपोज करने से बहुत शोहरत मिली। उन्होंने 'विक्रम', 'जेलर' और 'लियो' जैसी फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए "जिंदा बंदा" गाना कंपोज किया जो उनके करियर का एक अहम पड़ाव रहा।
FAQ...
1- काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी कब और कहां हुई?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी बुधवार 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में हुई। दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।
2- काव्या-अनिरुद्ध के शादी की रिसेप्शन पार्टी कब और कहां रखी गई है?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का भव्य रिसेप्शन 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।
3- रिसेप्शन में किन प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है?
काव्या के माता-पिता कलानिधि और कावेरी मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया है।
4- कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर ?
अनिरुद्ध भारत के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक हैं, जिन्हें 'वाई दिस कोलावेरी डी', 'जेलर' और 'जवान' जैसी फिल्मों के संगीत के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ेंः- दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार दिखा कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
अन्य प्रमुख खबरें
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03