विदेशी महिला शक्तिशाली परिवार का हिस्सा, कंगना ने सोनिया गांधी की नागरिकता पर उठाया सवाल

खबर सार :-

नई दिल्ली, अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम लेकर पूछे सवालों में सियासी घमासान मचा दिया है।
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने गांधी परिवार मंे सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि भारतीय नागरिकता लेने के समय पर सोनिया गांधी का जवाब जनता के सामने आना चाहिए। कंगना ने सवाल उठाया है कि सोनिया गांधी की 1968 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी हुई थी। लेकिन भारत की नागरिकता 1983 में ली। इस देरी का कारण क्या है?

यह भी पढ़ें : दिल्ली: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज को जारी किया नोटिस

1980 में संजय गांधी की मौत से जोड़कर सवाल किया

दरअसल, कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें इस टाइमलाइन को 1980 में संजय गांधी की मौत से जोड़कर सवाल किया कि सोनिया गांधी, जो अपनी आत्मकथा बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव लेकर आई हैं, उन्होंने शादी के 15 साल बाद नागरिकता क्यों ली? कंगना के अनुसार, सोनिया गांधी ने 1968 में शादी की। उसके बाद वह प्रधानमंत्री के घर में रह रही थीं। कंगना के सवालों के साथ आरोप भी हैं कि नागरिकता लिए बिना सोनिया गांधी वोट दे रही थीं, जबकि 15 साल तक भारतीय नागरिकता नहीं ली। 

उन्होंने हैरानी जताई कि संजय गांधी की 1980 में मौत हो गई थी। सांसद का आरोप है कि इंदिरा के राजनीतिक उत्तराधिकारी की मौत के बाद ही उन्होंने नागरिकता क्यों ली? सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता ली है। सोनिया गांधी पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कंगना ने 10 नवंबर को मोर्चा खोला था। यह सारे सवाल सोशल मीडिया के माध्यम से उठाए हैं। कंगना ने सोनिया गांधी के राजनीतिक प्लान पर सवाल उठाए हैं। इसमें लोगों की भी चर्चा की है। कहा है कि हर कोई एनवीडिया हनी ट्रैप विवाद पर बात कर रहा है, लेकिन कंगना ने इमरजेंसी का उल्लेख भी कर डाला।

गांधी परिवार पर उनका अच्छा रिसर्च आधारित अनुभव

बताया कि भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर उनका अच्छा रिसर्च आधारित अनुभव है। उनका सवाल यही रहा कि एक विदेशी नागरिक गांधी परिवार में प्रवेश करती है। उसके बाद इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के रूप में उत्तराधिकारी मारे जाते हैं। सिर्फ एकमात्र विकल्प बचता है। उसके लिए कंगना ने सोनिया गांधी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि बहुत सारे संयोग थे। कंगना रनौत काफी दिनों से गंाधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सी के तहत ही उन्होंने विदेशी एजेंडे का विरोध किया। कहा कि आतंकवादियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाए गए। उन्होंने कहा कि एक विदेशी महिला दो दशक से ज्यादा तक सरकार की प्रमुख बनी रही। भाजपा सांसद ने अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए गांधी परिवार पर काफी रिसर्च किया। उनको कई बातें विचित्र लगीं। वह हैरानी की बात कह रही हैं। एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी है। यह मेनका गांधी से जुड़ा मामला है। कहा गया है कि संजय गांधी का निधन होने के बाद मेनका गांधी को बाहर कर दिया गया।

मेनका गांधी को उनके घर से निकलवाने में भी हाथ रहा!

आरोप लगाया कि संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी को उनके घर से बाहर निकलवाने में भी हाथ रहा है। कंगना ने सवाल किया कि सोनिया गांधी एक कैफे में राजीव गांधी से मिलीं और गांधी परिवार का हिस्सा बन गईं। अपनी ताजा पोस्ट में उन्होंने लिखा, “क्लिप के आखिर में सब लोग चले जाते हैं, लेकिन मेनका वहीं खड़ी रहती हैं।

कंगना रनौत इससे पहले भी सोनिया गांधी परिवार के खिलाफ बोल चुकी हैं। उन्होंनेे कई बार राहुल गांधी को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा था कि जो लोग विदेश में ज्यादा समय देते हैं, वह चुनाव कैसे जीतेंगे? उनको केवल बहाना चाहिए। कभी ईवीएम तो कभी कुछ। कंगना ने यह भी कहा था कि विपक्ष के नेता को बोलना तक नहीं आता है। वह एक बार संसद में विदेशी महिला के सम्मान की बात उठा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें : करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार, बोले- 'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें'

अन्य प्रमुख खबरें