तुम्हें स्वीपर तक की नौकरी नहीं मिलेगी... राखी सावंत के विवादित बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
खबर सार :-
एक्ट्रेस कंगना रनौत राखी सावंत के एक बयान पर भड़क गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सिर्फ राखी सावंत ही नहीं, बल्कि कई लोग एक सफल महिला के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं।
खबर विस्तार : -
Rakhi Sawant-Kangana Ranaut Controversy: बॉलीबुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्होंने राखी सावंत के हालिया विवादित बयान पर करारा जवाब दिया है। जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी ने पीएम नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के बारे में पर पर्सनल और आपत्तिजनक कमेंट किए थे। जिससे राखी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करके राखी निशाना साधा है।
राखी सावंत पर भड़की कंगना
अपनी पोस्ट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा, "सिर्फ राखी ही नहीं, ऐसे कई लोग हैं जो एक सफल महिला को देखकर उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं। ऐसे लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए बार-बार सफल महिलाओं पर पर्सनल अटैक करते हैं। महिलाओं को ऐसे लगातार अटैक से कमजोर या बेइज्जत महसूस करना बंद करना चाहिए।" खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देते रहना ज़रूरी नहीं है।”
कंगना ने आगे लिखा, “राखी को उसकी सफलता के लिए चाहे कितने भी फेवर मिले, उनसे उसे कोई मदद नहीं मिली, और उसे स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली। ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट चाहिए। उसे फेवर मिले या न मिले, वह कहीं नहीं जाएगी, इसलिए आराम से बैठकर मेरी रील्स देखते हुए रोओ।”
क्या था राखी सावंत का विवादत बयान
दरअसल, यह पूरा विवाद राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक पॉडकास्ट में दिए बयान के बाद शुरू हुआ। बातचीत के दौरान राखी ने BJP नेताओं पर सेक्शुअली सजेस्टिव और ऑफेंसिव कमेंट्स किए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। बातचीत के दौरान राखी ने कहा, “मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? उन्हें कंगना में हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने तुम्हें क्या दिया जो तुमने उन्हें मंत्री बनाया? जो कुछ उन्होंने तुम्हें दिया, मैं भी तुम्हें दे सकती हूं।”
ये भी पढ़ेंः- बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, आम्रपाली से हुई तीखी बहस, अरिश्फा के तेवर देख हर कोई हैरान
आशुतोष राणा-तापसी पन्नू पर भी बोलीं कगना
कंगना ने राखी सावंत और कई दूसरे सेलिब्रिटीज पर पलटवार किया जिन्होंने उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा, "मैं ऐसे लोगों को हर दिन देखती हूं, चाहे वह आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि मैं कुत्ते की तरह भौंकती हूँ; या सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे तमीज़ सीखनी चाहिए। राखी सावंत जैसे लोग, जो मेरे कैरेक्टर के बारे में हर तरह की बुरी बातें कहते हैं, और तापसी पन्नू, जो मेरे माता-पिता, मेरी परवरिश और मेरे बैकग्राउंड का अपमान करती रहती हैं।"
पहले भी कंगना और राखी में हो चुका है झगड़ा
गौरतलब है कि कंगना और राखी सावंत के बीच ये कोई पहला झगड़ा नहीं है। इससे पहले भी दोनों के बीच पब्लिक में झगड़े हो चुके हैं। इससे पहले, राखी सावंत ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के कमेंट्स की बुराई की थी और उन्हें बकवास कहा था।
बता दें कि राखी सावंत हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर, कॉमेडियन कुशाग्र श्रीवास्तव और द हैबिटेट के मालिक बलराज घई के साथ दिखाई दीं। कंगना को आखिरी बार "भारत भाग्य विधाता" में देखा गया था।
ये भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड मना रहा उत्सव, अभिजीत गा रहे बप्पा के गीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07