गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड मना रहा उत्सव, अभिजीत गा रहे बप्पा के गीत
खबर सार :-
मायानगरी मुंबई की माया है अपरंपार। यहां त्योहार हों, पर्व हों या उत्सव. लोगों का ख्याल जरूर रखा जाता है। आज गणेश उत्सव के पहले दिन ही मुंबई के फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने देश-दुनिया के लिए खुशहाली मांग ली।
खबर विस्तार : -
मुंबई: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का उत्साह पहले दिन से ही सिर चढ़कर बोल रहा है। सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की। वहीं, फिल्म रंगीला की अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने लोगों की खुशहाली के लिए दुआएं की। स्वर्गीय अमरीष पुरी मोगेम्बो फैमिली ने लोगों से पर्यावरण के प्रति दिलचस्पी बनाए रखने की अपील की है।
गणेश चतुर्थी पर कपूर फैमिली की शुभकामनाएं
करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर कीं। इस तस्वीर में सैफ घर पर मिट्टी से इको-फ्रेंडली भगवान गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं। सैफ सफेद कुर्ता-पजामा पहने जमीन पर बैठे हुए दिख रहे हैं। उनके कहने का मतलब साफ है। यद्यपि करीना ने अपने शुभचिंतकों के अलावा भी सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। करीना पहले भी बता चुकी हैं कि उनका परिवार अलग-अलग धर्मों के त्योहार कैसे मनाता है। इस फैमिली में सभी लोग मिलजुल कर खुशियां मनाते हैं।
पुरी फैमिली में पर्यावरण के अनुकूल उत्सव
फिल्मी दुनिया में वह आवाज नहीं, जो कभी खलनायक के रूप में स्वर्गीय अमरीष पुरी की होती थी। अभिनेता वर्धन पुरी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। अमरीष पुरी की यादों को गणेश पर्व से जोड़कर उनके परिजनों में वर्धन पुरी कहते हैं कि वह दिवंगत दादा के साथ बप्पा का स्वागत किया करते थे। बचपन के उन खूबसूरत पलों को याद करते हुए कहते हैं कि जब परिवार ने पहली बार बप्पा को घर लाने की परंपरा शुरू की थी, तब परिवार के सभी लोग पसंदीदा मोदक अपने हाथों से बनाया करते थे।
उनकी बनाई परंपरा आज भी चली आ रही है। मीडिया के लोगों को अपने परिवार के गणेश उत्सव मनाने के तरीके बताते हुए बर्धन ने कहा कि इस दौरान उनका पूरा परिवार दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आकर एक जगह इकट्ठा होता है। उनके आने पर घर के मंदिर में स्थापित गणपति को लेकर बैठक वाले कमरे में जाता हूं। सभी परिवार के सदस्य दो दिन तक बप्पा के उत्सव में मगन रहते हैं। उसके बाद विसर्जन की प्रक्रिया निभाई जाती है। विसर्जन के लिए पुरी फैमिली में नारियल से बनी पर्यावरण के अनुकूल गणपति की मूर्ति लाई जाती है।
यह भी पढ़ें : 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग, जानें दोनों व्रत कैसे रखें और पूजा मुहूर्त
उर्मिला मातोंडकर ने की सलामती की प्रार्थना
मुंबई, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के लिए गणेश चतुर्थी का पर्व हमेशा से ही बेहद खास रहा है। वह जब भी मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान होती हैं तो पंडालों में जा कर बप्पा के दर्शन करना उनको बहुद पसंद है। हालांकि, इस बार उर्मिला इस माहौल को करीब से महसूस नहीं कर पा रही हैं। वह कुछ खास कारणों से मुंबई के अलग-अलग गणेश पंडालों में नहीं जा पाएंगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें उर्मिला ने गणपति बप्पा मोरया लिखा है। वह कहती हैं कि हर साल बप्पा से बहुत कुछ मांगा करती थीं। इस साल मांगने के लिए लंबी लिस्ट नहीं है। उन्होंने सभी के लिए सुरक्षा और मुस्कुराहट मांगी है। उर्मिला ने आगे बप्पा के लिए लिखा कि उन लोगों को ताकत देना, जो अपनी जिंदगी में मुश्किलों से गुजर रहे हैं। उर्मिला का इशारा उनकी तरफ है जो इन दिनों बाढ़, भूकंप और युद्ध जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अंत में उन्होंने मुंबई के लोगों और फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिजीत ने बप्पा के लिए बनाया नया गाना
इंडियन आइडल के पहले सीजन से पहचान बनाने वाले अभिजीत सावंत ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना नया गाना गण धाव रे रिलीज किया है। सावंत के इस गाने में उनकी बेटियां अहाना और समीरा भी बैकग्राउंड वोकल्स पर हैं। वह कहते हैं कि यह पहली बार है, जब म्यूजिकल जर्नी में वह एक साथ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या हो सकती है कि हर इंसान का बप्पा के साथ अपना एक खूबसूरत रिश्ता होता है। उन्होंने कहा कि यह गाना बप्पा को समर्पित है।
यह भी पढ़ें : मुंबई शहर में गणेशोत्सव की धूम, एक्ट्रेस लगा रहीं जयकारे
अन्य प्रमुख खबरें
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05