अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर और अक्षय तक की हुई थी रेकी, फिर शूटरों ने 'टाइगर' पर हमला कर क्यों बदला प्लान ?
खबर सार :-
Tiger Shroff Targeting Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले, अमिताभ बच्चन और सलमान खान समेत चार बड़े अभिनेता भी आरोपियों के निशाने पर थे। आरोपियों ने इन मशहूर सितारों के घरों की रेकी भी की थी।
खबर विस्तार : -
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना का मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो हमलावरों ने निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे थे। इतना ही नहीं कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी भी की गई थी। लेकिन अचानक प्लान बदलकर शूटरों ने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
शूटरों के निशाने पर थी कई बड़ी हस्तियां
दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपी लगभग एक महीने पहले मुंबई आए थे। आरोपियों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसी बॉलीवुड की कई हस्तियों के घरों की भी रेकी की थी। हालांकि कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों को प्लान बदलना पड़ा। फिर बाद में टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया। जांच में सामने आया कि लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने इन बड़े बॉलीवुड स्टार को टारगेट करने का आदेश दिया था। आरोपियों ने करीब सात दिनों तक रेकी की और फिर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।
शूटरों ने 'टाइगर' पर हमला कर क्यों बदला प्लान ?
सूत्रों की माने तो आरोपियों को निर्देश दिया गया था कि वे उन हस्तियों को निशाना बनाएं जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर है। इसी दौरान, एक ऑटो-रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के एक फुटबॉल मैदान में आते हैं। इस जानकारी के आधार पर, आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल मैदान पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए। वे अगले रविवार (18 अक्टूबर) को फिर से उसी मैदान पर पहुंचे, लेकिन इस बार वे हथियारों से लैस थे। इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं।
ये भी पढ़ेंः- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक से आए थे हमलावर, मुंबई में हड़कंप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले मंगलवार को, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने ही शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21) और सुमित (19), तथा उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले सोमवार को, पुलिस ने कोटा से तीन लोगों बिहार के ऋतिक, और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को गिरफ्तार किया था; इन्हीं लोगों ने गोलीबारी की थी।
हमले के 15 घंटे के अंदर धरे गए तीनों शूटर
इससे पहले, घटना के 15 घंटे के भीतर ही, सोमवार को पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें बेगूसराय (बिहार) का ऋतिक, और सोनीपत (हरियाणा) के रेहान और फूल सिंह शामिल हैं। अपराध करने के बाद, ये तीनों नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। उन्हें कोटा से मुंबई लाया गया है और GT अस्पताल में उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल, आरोपी मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की हिरासत में हैं, जहां उनसे इस मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अदालत में पेशी के दौरान, पुलिस उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है।
18 अक्टूबर को हुआ था टाइगर पर हमला
गौरतलब है कि रविवार 18 अक्टूबर की शाम को, मुंबई के जुहू इलाके में, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने 'टाइगर' नाम के एक व्यक्ति की कार पर गोलियां चलाईं। टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहा था। इस हमले में टाइगर तो सुरक्षित बच गया, लेकिन उसका ड्राइवर घायल हो गया। टाइगर खुद ही ड्राइवर को अस्पताल ले गया।
ये भी पढ़ेंः- ऐसी मौत नहीं मरना...टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15
-
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद
2026-11-15
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12