'नई नवेली' की रिलीज से पहले राम दरबार पहुंचीं एक्ट्रेस यामी गौतम, राम जन्मभूमि मंदिर-हनुमान गढ़ी में टेका माथा

खबर सार :-

नई नवेली मूवी रिलीज होने से पहले बालीवुड अभिनेत्री यामी गौतम राम दरबार पहुंची। यहां पर अभिनेत्री ने फिल्म की सफलता को लेकर राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मत्था टेका। यामी ने कहा, वह अयोध्या भगवान राम का आशीर्वाद लेने आई हैं। वह अयोध्या की आध्यात्मिकता को करीब से देखना चाहती थी।
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम

खबर विस्तार : -

मुंबई: एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म 'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची। एक्ट्रेस ने मीडिया को बताया कि वह पहली बार राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने अयोध्या आई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अयोध्या की आध्यात्मिकता को करीब से देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "मैं अभी राम जन्मभूमि के दर्शन करके हनुमान गढ़ी आई हूं। दिल में बहुत भावना और भक्ति के साथ अयोध्या शहर की यह मेरी पहली यात्रा है। भगवान श्री राम, भगवान हनुमान और देवी मां के आशीर्वाद से यह मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा रहा है और मैं चाहती हूं कि जिस काम के लिए मैं यहां आई हूं वह अच्छे से पूरा हो।

भगवान राम का आशीर्वाद लेने आई हूं 

एक्ट्रेस ने भगवान राम की इस पावन भूमि पर पहुंचने को लेकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। यामी गौतम ने कहा, "मैं अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लेने आई हूं और इस पवित्र भूमि को करीब से देखना चाहती थी। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इस पवित्र भूमि पर जाने का मौका मिला जहां श्री राम इतने सालों तक रहे थे।" एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें वह सरयू घाट पर आरती में हिस्सा लेती दिख रही हैं। मंदिर में दर्शन के लिए एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ लंबे झुमके पहने थे। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था।

नई नवेली में लीड रोल में हैं एक्ट्रेस यामी गौतम 

एक्ट्रेस ने लिखा, "अयोध्या में मां सरयू घाट पर आरती और मन में शांति। नवरात्रि में इस पवित्र शहर का आशीर्वाद पाकर मेरा दिल इमोशनल हो गया। अब कल जो भी होगा, वह 'श्री राम की कृपा' होगी। सारी पॉजिटिविटी और शुभकामनाओं के साथ, कल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। नई नवेली शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हो रही है। बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी नई नवेली में एक्ट्रेस यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- 'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण जौहर के सवाल पर सलमान खान ने दिया करारा जवाब

अन्य प्रमुख खबरें