देवी अहिल्या की नगरी में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव आज से, गूजेंगे हंसराज रघुजवंशी के भजन
खबर सार :-
खरगोन, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की ऐतिहासिक नगरी महेश्वर एक बार फिर लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर होने जा रही है। भव्य आयोजन के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। यह 24 से 26 नवंबर तक चलेगा।
खबर विस्तार : -
खरगोन, लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और निमाड़ी बोली की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में कई सालों से प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार आज 24 नवंबर से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी भव्य तैयारियां की जा चुकी हैं। इस आयोजन में देश के कई स्थानों के कलाकारों के बीच स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।
यह भी पढें : बदलते परिदृश्य में भारत भी बढ़ाएगा युद्ध कौशल, मलेशिया के साथ चल रहा युद्ध अभ्यास
स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय कलाकारों को तवज्जो
मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी के पवित्र तट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज शाम करीब 7.00 बजे 32वें निमाड़ उत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस उत्सव को देवी अहिल्याबाई होलकर की ऐतिहासिक राजधानी मनाया जा रहा है। तीन दिन चलने वाले महोत्सव में देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां पहुंच रहे हैं। इसमें निमाड़ी लोकगीत, गणगौर और गुजरात का पारंपरिक मनियारो नृत्य दर्शकों के लिए विशेष आयोजन होता है। इसके कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुजवंशी यहां पर अपने प्रिय भजनों से समां बांधेंगे।
उत्सव का शुभारंभ नर्मदा की काकड़ा आरती के साथ होगा
आयोजन की सफलता के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। इसकी सफलता के लिए नोडल अधिकारी नीरज अमझरे व्यवस्थाएं संभालते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि इस बार उत्सव का शुभारंभ आज शाम 7 बजे मां नर्मदा की काकड़ा आरती और भक्ति गीतों के साथ किया जाना है। पहले दिन ही चंडीगढ़ के रहने वाले देश के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी को मौका दिया जा रहा है। इसके साथ हरदा के विकास शुक्ला एवं साथी नर्मदा आरती के दौरान अपनी मधुर वाणीं से समां बांधेंगे। भोपाल की पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी का निमाड़ी गायन होगा। यह आयोजन नई-नई प्रस्तुतियों के साथ आगे बढ रहा है।
आज शाम सात बजे नर्मदा तट पर भक्ति गीतों की होगी वर्षा
इसमें 25 नवंबर को भोपाल के चंद्रमाधव बारीक एवं साथी ‘खेती खेतों हरि नाम की’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। निमाड़ के साहित्य और बोली को भी खास मंच मिलेगा। खरगोन और बड़वानी जिले के प्रसिद्ध निमाड़ी कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से क्षेत्र की संस्कृति, परंपराओं और जनजीवन अपने शब्द देंगे। 26 को कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दिन भी यहां पर कई प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 26 नवंबर को निमाड़ की पारंपरिक गणगौर नृत्य में प्रीति कनाडे एवं साथी को देखा जाएगा। जबकि गुजरात के गांधीनगर से धीरज राठौड़ एवं साथी मनियारो नृत्य की प्रस्तुति देंगे। कोई भी महोत्सव बिना कवि सम्मेलन या मुशायरा के पूरा नहीं होता है।
अंतिम दिन कवि सम्मेलन और होगा लेजर शो का प्रदर्शन
इसमें धार के जानी बैरागी, उन्नाव के स्वयं श्रीवास्तव, लखनऊ के प्रख्यात मिश्रा, राजसमंद के सुनील व्यास, जोधपुर के आयुष राखेचा और डूंगरपुर के विपुल विद्रोही की काव्य रचनाओं को सुना जाएगा। इसके अलावा खास कार्यक्रम लेजर शो होगा। यह आखिरी दिन नर्मदा नदी के तट पर चार चांद लगाएगा। तीनों दिन के कार्यक्रमों के लिए महेश्वर के ऐतिहासिक किले के सामने भव्य मंच तैयार किया गया है। पूरा क्षेत्र रंगनी रोशनी से गुलजार है। शाम के समय नर्मदा तट, रोशनी से जगमगाता दिखाई देगा। इस निमाड़ उत्सव की खासियतों में स्थानीय कलाकारों को मंच का मिलना है।
यह भी पढें : भारत और नेपाल का एक और सफल प्रयास, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और ज्वालादल गण के बीच सैन्य अभ्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19
-
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
2026-11-19
-
कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं ! पंकज त्रिपाठी ने भी जताई हैरानी
2026-11-18