भारत और नेपाल का एक और सफल प्रयास, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और ज्वालादल गण के बीच सैन्य अभ्यास
खबर सार :-
भारत-नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन 14 दिनों तक के लिए है। इसमें दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण के बीच अनुभव साझा किए जाएंगे।
खबर विस्तार : -
काठमांडू,, भारत और नेपाल के बीच सैन्य सहयोग की दिशा में तेजी की गई है। अभी पिछले दिनों हुई भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा को शुभारंभ किया गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से जनकपुरी तक इस रेल सेवा की शुरुआत के साथ ही देश के कई और शहरों को जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसी दिशा में भारत और नेपाल के बीच मजबूत मित्रवत रिश्ते बनाए रखने के लिए सैन्य सहयोग की दिशा में भी प्रयास चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : असम में रास महोत्सव में छाईं बरखा रानी बिषया, बोलीं- ऐसा लगा जैसे वैकुंठ पहुंच गए हों
सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा
दोनों देशों की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी नेपाल पहुंच चुकी है। नेपाल के बीच भारतीय सेना का भव्य स्वागत किया गया है। जानकारी मिली है कि दोनों देशों की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास 8 दिसंबर तक नेपाल में ही चलाया जाएगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास का 20 वां संस्करण है।
यद्यपि इसके पहले नेपाल के साथ हुए सैन्य अभ्यास में इतनी दिलचस्पी नहीं रही है, जितना की वर्तमान में दिखाई दे रही है। नेपाल के रूपंदेही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सैनिक बैटल स्कूल में इस अभ्यास में भारतीय सेवा की 12 कुमाऊं रेजीमेंट और नेपाली सेना की ओर से ज्वालादल गण के सैनिक हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास को देखने के लिए नेपाल के लोग भी उत्साहित हैं। कई ऐसे मौके आते हैं, जिनका प्रदर्शन करते समय स्थानीय लोगों को देखने का सुनहरा अवसर मिलता है।
भारत 2025 और 26 में कई देशों के साथ सैन्य अभ्यास कर चुका
संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के दौरान दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के साथ मिलकर अपना अनुभव साझा करेंगे। विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान सैनिकों को काफी कुछ सीखने का अवसर भी मिलता है। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल, युद्ध कौशल, कुशल पेशेवर क्षमता और संयुक्त रूप से अभियान संचालित करने की दिशा में मजबूत प्रयास करना है। भारत 2025 और 26 में कई देशों के साथ सैन्य अभ्यास कर चुका है।
इस तरह के संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सैनिकों को एक दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है। वहीं रणनीतियों और ऑपरेशनल अनुभव को भी समझने में मदद मिलती है। किसी भी संयुक्त रूप से चुनौती का सामना करने की परिस्थितियों में निपटाने की क्षमता की वृद्धि विकसित होती है। पिछले दिनों दोनों देशों के सैनिक अधिकारियों के बीच हुए वैचारिक आदान-प्रदान के बीच ऐसे निर्णय लिए गए थे, जिसमंे भारत और नेपाल के बीच सैन्य अभ्यास आगे बढ़ाने पर इच्छा जताई गई थी।
भारत की सेना नेपाल गई, अगली बार नेपाल की भारत आएगी
इसकी खासियत यह है कि दोनों देश बारी-बारी से इस अभ्यास की मेजबानी करते हैं। इस बार भारत की सेना नेपाल गई है तो अगली बार नेपाल की सेना भारत आएगी। दोनों देशों की सेनाओं के बीच चल रहे रक्षा सहयोग पर भी बातचीत हो सकती है। भारत और नेपाल के बीच भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों के साथ-साथ सैनिक सहयोग का भी विशेष महत्व है। दोनों देशों की सीमाओं में भौगोलिक परिस्थितियों में काफी कुछ मिलती-जुलती समानताएं प्रादेशिक स्तर पर हैं।
इन देसों की सेनाएं विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण अनुभव के आदान-प्रदान और संयुक्त गतिविधियों में हिस्सा ले रही हैं। सूर्य किरण के अंतर्गत सैनिक अभ्यास में भारत और नेपाल के बीच सहयोग की भूमिका भी महत्व रखती है। इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। साथ ही 20 वे संस्करण के आयोजन के साथ दोनों देशों की सेनाओं में संयुक्त प्रशिक्षण की परंपरा को आगे भी बढ़ने पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15