कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
खबर सार :-
Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह (ब्रह्म मुहूर्त) से ही, देश भर से आए तीर्थयात्रियों ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई, दान-पुण्य किया और दीपदान किया।
खबर विस्तार : -
Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों शिव की नगरी वाराणसी से लेकर, प्रयागराज और अयोध्या तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ गंगा-यमुना और सरयू में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के साथ ही घाटों पर दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला भी लगातार जारी।
काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब
दरअसल आज एक साथ कई पावन पर्वों का महासंगम है। आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दीपावली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक स्नान के समापन का महापर्व भी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर धर्म और आस्था की नगरी काशी में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर दूर-दराज से श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं और विधि-विधान से गंगा स्नान और पूजा-पाठ कर रहे हैं। सुबह से ही गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कई घाटों पर तो तिल रखने की भी जगह नहीं बची। ग्रह नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग की वजह से इस बार कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व है।
काशी के निवासी धर्मेश्वर झा ने बताया कि एक वर्ष में 12 पूर्णिमा और 24 एकादशियां होती हैं। आज के दिन 'देव दीपावली' भी मनाई जाती है, जिसमें श्रद्धालु काशी के सभी घाटों पर दीप जलाते हैं और 'दीपदान' करते हैं। माना जाता है कि आज के दिन पवित्र स्नान करने से पूरे वर्ष के दौरान अर्जित किए जा सकने वाले पुण्य की प्राप्ति हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः- कार्तिगई दीपम के अवसर पर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी भक्तों से गुलजार, मदुरै में आस्था का जनसैलाब
लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा पर संगम नगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। दूर-दूर से आये हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम की धारा में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्ध्य दे रहे हैं और भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर साल भर अपने परिवार के निरोग रहने की कामना कर रहे हैं। चूंकि आज देवी तुलसी की विदाई का दिन भी है, इसलिए संगम स्नान करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान से जुड़ी परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू में स्नान का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरयू नदी में स्नान करने से उतना ही पुण्य मिलता है, जितना पूरे कार्तिक महीने भर स्नान करने से प्राप्त होता है। इस पवित्र नदी में विधि-विधान से स्नान करने, दीपदान करने और जरूरतमंदों को दान देने से 'अक्षय पुण्य' की प्राप्ति होती है। इसी आस्था से प्रेरित होकर, लाखों श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे और सरयू के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई।
अयोध्या में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
पुजारी योगेंद्र ने बताया कि आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अब तक लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। इस दिन सरयू नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सरयू नदी में स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं, उनके सभी पाप धुल जाते हैं। योगी सरकार के अंतर्गत, स्नान घाटों पर बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः- Dev Diwali 2026: 11 लाख दीप, 2100 ड्रोन और लेजर शो, देव दीपावली पर काशी में दिखेगा भव्य नजारा
अन्य प्रमुख खबरें
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22