छत्तीसगढ़ में 200 साल पुरानी परंपरा का आगाजः राजनांदगांव के मोहारा में ऐतिहासिक पुन्नी मेला शुरू

खबर सार :-

छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला प्रदेश के कई स्थानों पर शुरू हो रहा है। इन मेलों में लाखों की संख्या में शैलानी पहुंचेंगे।
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन

खबर विस्तार : -

रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्धि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुन्नी मेला को माना जा रहा जाता है। यह मेला आज से कई स्थानों पर शुरू हो रहा है। राजनांदगांव जिले के मोहारा में यह करीब दो सदियों से भी ज्यादा समय से लगता आया है। इस मेले की कई खासियत भी हैं। मेले में पुरानी परंपरा का निर्वहन सालों से किया जा रहा है। राजधानी रायपुर की महादेव घाट में इसका शुभारंभ मंगलवार को विधि विधान से किया जाएगा।

औपचारिक मेले की शुरुआत की गई है, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला पुन्नी मेले की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। मेले में काफी दूर दूर से लोग आते हैं, इसलिए प्रशासन के लिए भी कई तरह की चुनौतियां हैं। इनके संबंध में बैठकों के द्वारा पहले से ही समस्याओं पर विमर्श किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें : अन्नामलैयार मंदिर में महादीपम की विशाल कड़ाही की पूजा की गई, पहुंचाया जाएगा 2,668 फीट ऊंचे पर्वत शिखर पर

 सौ सालों से है दीपदान की परंपरा निभाई जाती

राजिम का मुख्य और भाव पुण्य मेला कार्तिक पूर्णिमा की बजाय माघ पूर्णिमा फरवरी माह में आयोजित होने लगा है। स्थानीय और आसपास के लोगों के बीच बनी सहमति के आधार पर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा में त्रिवेणी गंगा में पुण्य स्नान करते हैं। इस दौरान दीपदान और राजीव लोचन, कुलेश्वर महादेव मंदिर की दर्शन की परंपरा निभाई जाती है। यहां पर काफी दूर-दूर से लोगों का पहुंचना परंपरा पर आधारित है।

खारुन नदी के तट पर महादेव घाट स्थित है और इस घाट पर 24 नवंबर को लोग स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की भव्यता को देखते हुए तय किया गया है की मेले में वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए बाहर ही पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां पवित्र स्थान और हटकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। 

पानी की व्यवस्था और लाइट की तैयारी की जा चुकी

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने 22 नवंबर को महादेव घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के कर्मचारियों को मेला परिसर से लेकर घाट तक की साफ सफाई का बंदोबस्त करना था। पानी की व्यवस्था और लाइट की तैयारी की जा चुकी है। इस दौरान जोन 8 के स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई।

पुन्नी मेला में करीब 200 सालों से इस लोक संस्कृति और आस्था को मनाया जा रहा है। यह मेल 3 दिन तक यहां आयोजित किया जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों के इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और ग्रामीण क्षेत्रों पर आधारित सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन यहां देखने को मिलता है। मोहारा में 23 से 25 नवंबर तक यह मेला लगा रहेगा। 

नदी के घाट पर साफ सफाई पिछले दिन ही कर ली गई

इस मेले में दुकानों के आवंटन की जिम्मेदारी भी निगम और मेला आयोजकों की ओर से निभाई जाती है। यहां पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी जिम्मेदारी निभा रहा है। नदी के घाट पर साफ सफाई पिछले दिन ही कर ली गई थी। स्नान के दौरान के इंतजामों पर काम चल रहा है। मेला परिसर में बच्चे और युवाओं के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। यह झूले अलग-अलग प्रकार के हैं और यह निजी व्यवसाइयों की ओर से लगाया गया है।

बच्चों के लिए खिलौने की कई दुकानें लगाई गई हैं, जबकि घरेलू सामान की दुकान भी लगभग तैयार हैं। इन दुकानों में किचन से लेकर बेडरूम तक की जरूरी वस्तुएं मिल रही हैं। यहां संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही खोया पाया कैंप पर पुलिस मौजूद है। मेले में लगने वाले जाम से निपटने के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस बल को लगाया गया है।

आवागमन के संचालन के लिए एडवाइजरी जारी की गई

आवागमन के संचालन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जबकि भारी वाहनों का प्रवेश इस क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा। मेला परिसर में आसपास से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मेला मार्ग पर जाम की स्थिति ना बने, इस पर भी विशेष व्यवस्थाएं देर शाम तक कर ली जाएंगी। छत्तीसगढ़ में पुन्नी मेले की शुरुआत लगभग 600 साल पहले की गई थी। यहा कलचुरी राजा ब्रह्मदेव को कोई संतान नहीं थी।

ऐसी मान्यता है कि उन्होंने नदी के तट पर प्रकट हुए स्वयंभू शिवलिंग की पूजा अर्चना शुरू की और वहां पर संतान की प्राप्ति की मांग की। कुछ समय के बाद इन्हें संतान की प्राप्ति हुई और उसके बाद 1428 में वहां हटकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया। इसी दौरान खुशियों के मौके पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन ग्रामीणों के रहने और भोजन की व्यवस्था कराई गई। मनोरंजन के लिए कलाकार बुलाए गए। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेले का आयोजन होता आया है।

यह भी पढ़ें : रूसी हमले में कीव क्षेत्र की इमारत का हिस्सा ढहा, 14 लोग लापता

अन्य प्रमुख खबरें