तमिलनाडुः अरुणाचलेश्वर मंदिर उत्सव के लिए 3,000 मुफ्त पास, आधार के साथ होगा सत्यापन

खबर सार :-

जो पास दिए जा रहे हैं, वह किसी को भी बिना जाने पहचाने नहीं दिए जा रहे हैं। इनके सत्यापन की जरूरत महसूस की जा रही है। इसीलिए आधार से मिलान किया जा रहा है। अनुशासन और कानून का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य

खबर विस्तार : -

चेन्नई, 24 नवंबर को तिरुवन्नामलाई के अरुणाचलेश्वर मंदिर में भरणी दीपम और महा दीपम समारोह की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इनके लिए तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने 3,000 मुफ्त प्रवेश पास जारी किए हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ की आशंकाओं के कारण पहली बार, ऑनलाइन सिस्टम को प्रभावी किया गया है। इसके जरिए चुने गए भक्त इन समारोहों में मुफ्त में शामिल हो सकेंगे। 

इस समारोह में स्थानीय भक्तों का विशेष ख्याल रखा गया है। यहां जो पास दिए गए हैं, वह तिरुवन्नमलाई जिले के निवासियों को दिए गए हैं। इन पासों की संख्या के आधे पास राज्य के अन्य हिस्सों से आने वाले भक्तों के लिए हैं। पास बंटवारे में पूरी पारदर्शिता बनती जा रही है। विभाग ने बताया कि पास का यह बराबर बंटवारा इसलिए किया गया है ताकि जिले में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बाहर से मंदिर आने वाले भक्तों को भी दर्शन और उत्सव को देखने का समान अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ेंः  दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, इंडो-नेपाल रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान

पास बंटवारे का निर्धारण पारदर्शी बनाया गया

अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि पास के वितरण में परदर्शिता बनी रहेगी। भरणी दीपम के लिए 1,000 पासों में से 500 पास जिले के निवासियों को दिए गए हैं। इन पासों का उपयोग अदला-बदली कर किया जा सकता है।  500 पास दूसरे जिलों से आने वाले भक्तों को मिले हैं। महा दीपम के लिए पास का बड़ा हिस्सा रखा गया है। इसमे से 1,000 पास स्थानीय भक्तों और 1,000 पास तिरुवन्नमलाई जिले के बाहर से आने वाले भक्तों को देने के लिए रखे गए हैं। यह व्यवस्था बनाकर पहले से ही चला जा रहा है।

खास बात यह है कि यह एक परिक्रमा की तरह आयोजन है। लोगों की प्राथमिकताओं में अन्नामलाई पहाड़ी के चारों ओर पारंपरिक पैदल यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी कर होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो।  इन आयोजनों के लिए तिरुवन्नमलाई में भारी भीड़ जुटती है।

लाखों की संख्या में पहुंच सकते हैं भक्त

इसबार पहली बार ऐसा हो रहा है कि पास के लिए इतने नियम बनाए जा रहे हैं। विभाग ने जानकारी दी है कि पास पाने वालों को चुनने के लिए एक कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ (लॉटरी) का इस्तेमाल किया गया। पहले इन पास को टिकट की तरह लेना पड़ता था। इनकी कीमत काफी होती थी। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार बदलाव किया गया। ऑनलाइन प्रवेश के लिए भी भक्तों को पैसे देने पड़ते थे।

तब टिकट की कीमतें 500 और 600 रुपए हुआ करती थीं। इस बार सभी को पहले ही मौसेज दिए गए। यह चुने गए भक्तों को टेक्स्ट मैसेज हैं। इनको डाइनलोड करना होगा। आयोजित होने वाले  24 नवंबर के कार्यक्रम में सत्यापन आधारित व्यक्ति ही पहुंच पाएगा। इसके लिए अपना इलेक्ट्रॉनिक पास और आधार कार्ड दोनों दिखाने होंगे। सरकार का कहना है कि इस वार्षिक उत्सव में पूरे तमिलनाडु से लाखों भक्त शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम के लिए 18 नवंबर को समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें एचआरएंडसीई मंत्री रमेश ने तिरुवन्नमलाई के जिला कलेक्टर और उत्सव के दौरान की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई थी। 

खाने की व्यवस्थाओं के प्रति गंभीरता दिखाई 

यह राज्य स्तरीय आयोजन है। इसमें लाखों की संख्या में भीड़ पहुंचेगी। इसे देखते हुए मंत्री ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग इंतजामों की समीक्षा की। सड़क सुरक्षा भी एजेंडे में शामिल थी। ट्रैफिक संबंधी दिक्कतें भी उत्पन्न होंगी। अधिकारियों ने पहले से ही ट्रैफिक प्लान को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। उत्सव में आने वाली भीड़ के मद्देनजर सड़क सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा कार्यक्रम से कुछ दूरी पर कई पार्किंग के इंतजाम की व्यवस्था भी की जाएगी।

भीड़ की आशंका को देखते हुए जब श्रद्धालु मंदिर जा रहे हों, उस समय चिकित्सा सुविधा, साफ सफाई और पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। श्रद्धालु यहां पहाड़ों के चारों ओर घूमते हैं। अधिकारियों को यह जवाब तलाशना है कि तिरुवन्नमलाई में भीड़भाड़ को कैसे कम किया जाए, खासकर तब जब श्रद्धालु मंदिर जा रहे हों और अन्नामलाई पहाड़ी के चारों ओर घूम रहे हों। रमेश ने अन्नदानम (त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन परोसने की व्यवस्था) का जायजा लिया। 

यह भी पढ़ेंः  कोटिया विवाद पर चर्चा नहीं होने पर कांग्रेस विधायक ने दी ओडिशा विधानसभा में आत्मदाह की धमकी

अन्य प्रमुख खबरें