दस फीसदी गौआधारित खेती पर जोर, विदेशी बाजारों में पहुंच बनाने की अपील

खबर सार :-

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कृषि को अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसानों को उसकी आत्मा कहा है। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वह किसानों का साथ दें।
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्थित भारत फूड एंड एग्रो 2047 सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश की आर्थिक स्थिति का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद कर करने वाली योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कृषि और लघु उद्योग दोनों को एक ही सिक्के के तो पहलू बताते हुए कहा कि देश में सर्वाधिक रोजगार इन्हीं दोनों क्षेत्रों से मिल रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था और विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी पूरी हो पाएगी, जब किसान खुद सक्षम होगा। उद्यमियों से उन्होंने आवाहन किया कि वह किसानों का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें :संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

उद्यमियों को किसानों के साथ काम करने पर जोर 

 कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ है और किसान उसकी आत्मा। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने आवाहन किया कि देश की आर्थिक प्रगति किसानों के इर्द-गिर्द रहती है। जलवायु को अनुकूल बनाने पर जोर देते हुए कहा की कृषि केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, किसानों को टिकाऊ खेती और ज्यादा आमदनी पर फोकस करना होगा। खाद्य सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण फसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कृषि राज्य मंत्री ने जैसा अन्न वैसा मन जैसी कहावतें भी कहीं। उन्होंने विचार रखते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण दोनों की जरूरत है।

खाद के अंधाधुंध उपयोग में कमी लाने की हुई अपील

अपनी राय व्यक्ति करते हुए कहा कि देश में निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों की टेस्टिंग लैब विकसित होना बेहद जरूरी है। जब तक इस दिशा में जोर नहीं दिया गया, भारतीय कृषि और खाद्य उत्पाद विदेश तक अपना व्यापक बाजार नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि खाद्य उत्पाद के विभिन्न पहलुओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राज्य मंत्री ने रासायनिक और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में उर्वरक होता है, लेकिन इसके बाद भी मीडिया के जरिए उर्वरक नहीं होने की भ्रामक जानकारी फैलाई जाती है।

दस फीसदी गोबर की खाद खेतों को बलवान बनाएगी

अंधाधुंध तरीके से इसका उपयोग किया जा रहा है। इससे मानव शरीर के साथ धरती की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को कम से कम 10 फीसदी भूमि पर गांव आधारित प्राकृतिक खेती करना होगा। इस देश की समृद्धि, किसानों के हित और मानवता के लिए खेत बचाओ अभियान के तहत इसे जरूरी करना हो गया है। दुनिया भर में श्री अन्य की पहुंच बन रही है। इसमें पौष्टिक तत्वों के साथ पर्याप्त खपत और पारंपरिक फसलों से ज्यादा मुनाफा भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार वोकल फार लोकल के मंत्र को आगे बढाया था। इसे भारत मंडपम में भी आज सुना गया। 

सरकार की हर योजना का गहराई से अध्ययन जरूरी

खेत और कारखाने के बीच की दूरी कम होने से फसलों की बर्बादी कम होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख पहल गिनाते हुए कहा कि 1 लाख करोड़ रुपये के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से गांवों और कस्बों में कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस व प्रसंस्करण इकाइयों का जाल बिछाया जा रहा है। मोटे अनाज (श्री अन्न) की पौष्टिकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लघु उद्योगों के लिए श्री अन्न से बने श्रेडी-टू-ईटश् और श्रेडी-टू-कुकश् उत्पादों के निर्यात में अपार संभावनाएं हैं। सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि संगठन देश के 28 राज्यों में लगभग 70 हजार इकाइयों के साथ एमएसएमई क्षेत्र की सशक्त आवाज बना हुआ है। उन्नतीकरण, उत्थान, नए तथा उन्नत कौशल सीखना‘ के मूल मंत्र पर काम कर रहा है।

देश में सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधुनिक तकनीक, स्मार्ट पैकेजिंग और एफपीओ के साथ सीधे जुड़कर अनुबंध खेती (कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग) को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत मंडपम जैसे आयोजन केवल सेमिनार तक सीमित नहीं, यह हजारों तक लोगों तक सरकार के उद्देश्य पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में खरीदी जाएंगी 1000 से ज्यादा नई बसें, परिवहन मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

अन्य प्रमुख खबरें