नीट पेपर लीक मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप किए तय, 25 नवंबर से रोजाना होगी मामले की सुनवाई

खबर सार :-

नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय ​कर दिए हैं। मामले की 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई होगी। सीबीआई ने पेपर लीक मामले में 20 हजार पेज की चार्जशीट फाइल की है।
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: दिल्ली की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। खास बात यह है कि आरोपियों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़े तीन विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। हालांकि, सभी आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है।

आरोपियों के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होगा ट्रायल 

इन आरोपियों के खिलाफ ट्रायल 25 नवंबर से शुरू होगा। कोर्ट ने आरोपियों में यश यादव, मांगीलाल बिवल, दिनेश बिवल, विकास बिवल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार के खिलाफ आरोप तय किए हैं। सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 20,000 पेज की चार्जशीट फाइल की है। सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में अपनी पहली चार्जशीट जुलाई में फाइल की थी। राउज़ एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लिया।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में खरीदी जाएंगी 1000 से ज्यादा नई बसें, परिवहन मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

मामले में 20 हजार पेज की फाइल की थी चार्जशीट 

इससे पहले, कोर्ट ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। 21 नवंबर को कोर्ट ने मामले में आरोपियों के खिलाफ फॉर्मल चार्ज फ्रेम करने की बात कही थी। कोर्ट ने कहा था कि वह 25 नवंबर से मामले में डे-टू-डे ट्रायल शुरू करेगा। सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 20,000 पेज की चार्जशीट फाइल की थी। सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में अपनी पहली चार्जशीट जुलाई में फाइल की थी। राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। सीबीआई ने चार्जशीट में कहा कि तीन विषय विशेषज्ञ ने अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके दिल्ली में एनटीए ऑफिस से नीट एग्जाम के सवाल निकाले थे। आरोपी ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि गोपनीय अनुभाग से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी।

गोपनीय अनुभाग में जांच की व्यवस्था नहीं

सीबीआई ने चार्जशीट में कहा कि एनटीए के पास गोपनीय अनुभाग में प्रवेश और निकास के दौरान विशेषज्ञों की जांच या तलाशी का कोई तरीका नहीं था। एनटीए के पास कोई खास डेडिकेटेड सीसीटीवी लाइव-फीड निगरानी नियंत्रण कक्ष नहीं था, जिसकी वजह से गोपनीय हॉल में विशेषज्ञों की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया। सीबीआई ने चार्जशीट में कहा कि एक आरोपी ने कागज़ की पर्चियों पर सवाल लिखे और फिर उन्हें छिपा दिया, जबकि दो दूसरे आरोपियों ने सवाल याद किए, अपने होटल के कमरों में वापस आकर या तो उन्हें लिख लिया या टेक्स्ट बुक्स में संबंधित आर्टिकल्स पर निशान लगा दिए। सीबीआई ने चार्जशीट में कहा कि जांच में पता चला कि विशेषज्ञों को अनुवाद, पुनः अनुवाद के दौरान रफ कार्य के लिए गोपनीय अनुभाग के अंदर सादे कागज़ दिए गए थे। आरोपी पीवी कुलकर्णी ने इन शीट्स का इस्तेमाल केमिस्ट्री के सभी 135 सवाल और जवाब के ऑप्शन लिखने के लिए किया।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन, लालू-कांग्रेस राज पर कसा तंज

 

अन्य प्रमुख खबरें