पंजाब में भाखड़ा नहर पर बना बेली स्टील पुल ढह गया, बीच में ही फंस गए दोनों ट्रक
खबर सार :-
पंजाब में पटियाला-संगरूर -बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पासियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना स्टील का बेली-टाइप पुल अचानक ढह गया। हालांकि, यह उस समय ढहा, जब इससे दो ट्रक निकल रहे थे। पुल के ढहने से जोर सी आवाज हुई। इस दौरान लोग समझ ही नहीं पाए। गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। वाहन के बीच में फंसते वक्त एक ट्रक में आग लग गई।
खबर विस्तार : -
चंडीगढ़, भाखड़ा नहर पर बना पुल स्टील का बेली टाइप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह पिछले कुछ समय से कमजोर हो गया था। बहरहाल, ट्रैकों के फंसने के बाद इस पर सवार ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, जिस समय दो ट्रक निकल रहे थे, अचानक वह कमजोर हिस्से में फंस गए।
इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौरान अफरातफरी के माहौल में दोनों ट्रैकों के ड्राइवर खुद कूदकर बाहर आए। बताया जा रहा है कि इन लोगों को कुछ छोटे भी आई हैं। पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इससे वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से ठप हो गया।
2016 में बनाया गया था यह पुल
राहगीरों ने ट्रक में लगी आग की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी। इधर, जिला प्रशासन की ओर से भी आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुल का एक हिस्सा भाखड़ा नहर के पानी में गिर गया। धीरे-धीरे यहां वाहनों की लाइन लगने लगी। प्रशासन की सूझबूझ के चलते वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलने के लिए कहा गया, जबकि गिरे हुए पुल के ऊपर से पैदल लोग निकलने की कोशिश कर रहे थे। इनको पुलिस प्रशासन ने हटाकर बेरीकेडिंग कराई। सावधानी बनाए रखने के लिए यहां पर कुछ दूरी पर ही एक साइन बोर्ड लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को पुल के टूटने की जानकारी दूर से ही मिल सकेगी। इससे किसी प्रकार की घटना पुल के आसपास नहीं होगी।
रचनात्मक कमजोरी को जिम्मेदार माना जा रहा
इस पुल का निर्माण 2016 में हुआ था। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है कि पुल किन कारणों से टूटा है। ट्रकों में क्षमता से अधिक वजन होना तो आम बात है। पहले भी वह आराम से निकल जाया करते थे। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इसकी एक विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर बताया जाएगा कि कहां पर लापरवाही हुई है। घटना के समय महत्वपूर्ण राजमार्ग कॉरिडोर के बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही है। इस मामले में तकनीकी गड़बड़ी या ओवरलोडिंग के अलावा रचनात्मक कमजोरी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। पटियाला संगरूर और बठिंडा के बीच यह एक महत्वपूर्ण आवागमन का हिस्सा है।
24 घंटे की जाएगी लोगों की सुरक्षा
इस मार्ग से बड़ी संख्या में ट्रकों का आना जाना रहता है। वाहन चालकों को इस पुल के गिर जाने से अब बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि ट्रैफिक ड्राइवर्जन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग 64 के पटियाला बायपास खंड पर बना यह स्टील का पुल करीब 60 मीटर लंबा बताया जा रहा है। दोनों ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंसे हुए हैं। एक ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय अधिकारियों ने लोगों की जन जागरूकता के लिए कहा है कि 24 घंटे सड़क सुरक्षा की तैनाती की जा रही है।
घटनास्थल पर कुछ रंगीन लाइट लगाई जाएंगी
उन्होंने जानकारी दी है की घटनास्थल पर कुछ रंगीन लाइट लगाई जाएंगी, जिससे दूर से ही लोगों को इनके प्रति आसंकित होने की जानकारी मिलेगी। पुल की पास अवरोध भी लगाए जाएंगे, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना ना हों। यह चार लेन में बना हुआ था। इसके निर्माण के बारे में जानकारी दी गई है की सड़क की बाई और स्थित दुर्घटनाग्रस्त पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन ने पंजाब सरकार की लोक निर्माण विभाग की निगरानी में तैयार किया था। पंजाब लोक निर्माण विभाग वर्तमान में अल्पकालिक रखरखाव अनुबंध के अंतर्गत आता है।
जिस समय पुल गिरा, आवाज दूर तक सुनाई पड़ी
सड़क से निकलने वाले लोगों के लिए अब बड़ी दिक्कते ंहो गई हैं। यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे, इसके बाद भी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की ड्राइवर से बात भी हुई थी। उसने बताया कि वह 35 सालों से ट्रक चला रहा है। इस तरह की घटना पहली बार देखी है। लोगों ने जानकारी दी कि जिस समय पुल गिरा, जोर सी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें : आजम खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका पर दखल देने से किया इनकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी बोले-50 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी
2026-11-19
-
सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज
2026-11-19
-
चक्रवात अकवान का असर, तमिलनाडु में 23-24 नवंबर को भारी बारिश के आसार
2026-11-19
-
बिहार में पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत
2026-11-19
-
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी
2026-11-18
-
vb-g-ram-ji अधिनियम होगा सख्त, जवाबदेही के लिए लोकपाल Act लागू
2026-11-18
-
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में अलर्ट, बीच पर्यटन पर रोक
2026-11-18
-
तीरथ राम’ और ‘दुर्योधन’ पर विशेषज्ञ हुए सवार, 19 लोगों का कातिल कबरा कान को किया बेहोश
2026-11-18
-
Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' !
2026-11-18
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17