पांचों इंद्रियों पर करें नियंत्रण, प्रत्याहार से खुद को बचाएं
खबर सार :-
प्रत्याहार एक योग है। यह हमारी इंद्रियों को नियंत्रित करता है। हर पल लोग काम के बोझ को सहकर थक जाते हैं। कई बातें अनावश्यक काम बनकर तनाव देती हैं। ऐसे में यह योग आंतरिक शक्ति भरता है। शरीर को कई चुनौतियों से बचाता है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, योग के अंतर्गत एक खास अभ्यास के बारे में कुछ लोग ही जानते होंगे, लेकिन इसकी जानकारी रखने से काफी मदद मिलती है। यह मन और मस्तिष्क के अलावा हमारे खान-पान व्यवहार आचरण को भी सशक्त बना देता है। जो लोग योग में प्रत्याहार के बारे में जानते हैं, वह वास्तव में योग के लाभ और उसका मतलब समझ सकते हैं। दरअसल, प्रत्याहार ऐसा अभ्यास है जो हमें बाहरी दुनिया से ध्यान हटाकर हमारी आंतरिक ऊर्जा और शक्ति को प्रबल बनाने में मदद करता है। योग में यह एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। बाहरी दुनिया को झांकने से बेहतर है कि हम अपने अंदर की पांचों इंद्रियों पर नियंत्रण रखें।
यह भी पढ़ें :घर में नहीं है बेटी तो देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाएगी किस्मत !
पांचों इंद्रियों पर नियंत्रण रख पाना है कठिन कार्य
इन पांच इंद्रियों में हर समय कुछ ना कुछ चलता रहता है। मनुष्य कभी आंखों से कुछ देखना चाहता है तो कभी कानों से सुनने की इच्छा रखता है। वह अक्सर सूंघता या स्वाद लेता रहता है। इसके अलावां भी उसकी इंद्रियों में त्वचा के स्पर्श से अनुभव करना होता है। यह दिनभर इन पांच इंद्रियों के उलझन में फंसा रहता है, लेकिन आनंददायक स्फूर्ति तब मिलती है, जब वह इन पांचों इंद्रियों के जाल से हटकर कुछ देर भी शांत मन से बैठ जाता है। कई बार ऐसा अनुभव किया जाता है, जब मनुष्य शांत बैठता है। उस दौरान उसके अंदर का तनाव, बेचैनी और चिंता मर जाती है। ऐसे में मन को शांत रखना और नियंत्रण पाने के लिए ही प्रत्याहार योग को महत्व दिया जाता है। पांचों इंद्रियों को बाहरी दुनिया से या विभिन्न प्रकार के विषयों से खुद को हटाना होता है। यही हमारा प्रत्याहार का अर्थ है।
टीवी और मोबाइल की दुनिया से हटा पाना कठिन हो गया
हम आसपास होने वाली गतिविधियों से खुद को अलग कर लें, यहां तक की टीवी और मोबाइल पर लगे ध्यान को भी हटा लें। लोगों की बातों की सुनने की बजाय एकांत और स्थिर मन पर ज्यादा ध्यान दें। आसपास का शोर हमें बार-बार ध्यान भटकने के लिए विवश करता है। प्रत्याहार का अभ्यास इसी आदत को बदलने में मदद करता है। कई बार हम चाह कर भी बहुत सी चीजों से ध्यान नहीं हटा पाते हैं। इसका हमारे शरीर पर कहीं कुछ न कुछ असर भी पड़ता है। इंद्रियों पर नियंत्रण करना जो लोग सीख जाते हैं, वह प्रत्याहार की जानकार बन जाते हैं। बाहरी चीजों पर विचार करना या उन पर ध्यान केंद्रित करना, हर समय शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। प्रत्याहार से हमारे मन को शांति मिलती है। हर छोटी बड़ी आवाज या अनुभव पर तुरंत प्रतिक्रिया देना बंद करती है। हमारे लिए तनाव को बेहतर तरीके से संभालने और उसे एकाग्र करने में मदद कर सकता है।
इंटरनेट की उलझन में फंसा रहता है आज का युवा
आज की युवा पीढ़ी भी भागदौड़ मोबाइल टीवी से छुटकारा नहीं पा रही है। लगातार इंटरनेट की सूचनाओं के आसपास लोग रहते हैं। चाह कर भी अपने मन को अलग नहीं कर पाते हैं, लेकिन जरूरी इसी बात की है कि इंद्रियों पर नियंत्रण करें और प्रत्याहार के अनुभव को महसूस करें। मन को किसी शांत जगह पर बैठकर एकाग्र कर ले और अपनी आंखें बंद करें। स्वाभाविक रूप से सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दें।
आसपास हो रही विभिन्न प्रकार की आवाजों को सुनें, लेकिन उन पर प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी सांसों को अंदर बाहर करने और उनकी भी अनुभूतियों को महसूस करें। ऐसे में बाहर की दुनिया से आपका ध्यान काफी हट जाएगा। शुरुआत में मन भटक सकता है, लेकिन नियमित अभ्यास से आपको यह आदत डालकर खुद को सहज करने में मदद मिल सकती है। यह हमारे शरीर को कई भविष्य की परेशानियों से बचा सकता है। हर पल हम किसी न किसी प्रकार से सोचते रहते हैं। योग ही है जो हमारे शरीर को निरोग कर सकता है।
यह भी पढ़ें : सही जनगणना प्रदेश के समग्र विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार करने में बनेगी आधार: सीएम योगी
अन्य प्रमुख खबरें
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15