UP में उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, घाटों पर दिखा आस्था का सैलाब
खबर सार :-
सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना पूरे उत्तर प्रदेश में की गई। व्रतियों से घाट गुलजार रहे। श्रद्धालुओं का जनसैलाब चारों ओर रहा हर ओर छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के शहरों से गांवों तक लोक आस्था का पर्व छठ बड़ें ही उत्साह के साथ मनाया गया। सूर्य उपासना के साथ ही महापर्व डाला छठ का सोमवार को समापन हुआ। पर्व के अंतिम दिन भोर में ही लाखों व्रती महिलाओं ने नदियों, तालाबों, सरोवरों और जलाशयों के तट पर पहुंच गई थी। जल में खड़े रहकर भगवान सूर्य का इंतजार किया। भगवान सूर्य के उदीयमान होते ही उनको अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद से 36 घंटे तक चला निर्जला व्रत संपन्न हुआ।
यूपी में छठ पर्व बड़ें उत्साह के साथ मनाया गया। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, मिर्जापुर, बलिया, आजमगढ़, देवरिया सहित प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छठ घाट बड़ी संख्या में बनाए गए थे। वहीं, कानपुर, आगरा और झांसी में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े चार बजे से ही भोर होने से पहले व्रती महिलाएं अपने परिवार वालों के साथ घाटपर पहुंच गई थी।
इस मौके पर गंगा, गोमती, सरयू, वरुणा, चंद्रप्रभा, रामगंगा और सोन प्रदेश में हजारों जगहों पर घाट बनाए गए थे। घर से निकलते वक्त परिजनों के हाथों पर ईख, फल, दीपक और पूजन सामग्री से सजे दउरे थे। घाटों पर पहुंचीं महिलाओं सूर्य के निकलने पर विधि-विधान से छठी मइया की पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने दूध और जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।
यह भी पढ़ें : खोदी गई सड़कों की जल्द होगी मरम्मत, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने के निर्देश
जगमगाते हुए घाटों पर गूंजते रहे छठी मइया के गीत
काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ की नगरी में डाला छठ के मौके पर घाट तो ऐसे सजे थे जैसे स्वर्ग जमीन पर उतर आया हो। दशाश्वमेध, अस्सी, पंचगंगा, सामने घाट, तुलसी घाट, हनुमान घाट, सिंधिया घाट और भैसासुरं पर हजारों व्रती महिलाएं अपनी भक्ति में लीन रहीं। इनका रातभर रात छठी मइया की आराधना का सिलसिला चला। महिलाओं का उत्साह रात में ठंडक बढ़ने पर भी कम नहीं हुआ। उनकी भक्ति प्रदेश के प्रमुख नदियों के घाटों के साथ ही तालाबों, सरोवरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए घाटों पर भी कम नहीं हो सका।
कहीं आतिशबाजी तो कहीं पर बैंडबाजा
‘उग हो सूरज देव, भइल अरघ के बेर’ और ‘पुरुबे से उगले नारायण’ जैसे पारंपरिक छठ गीतों से माहौल सुमधुर बना रहा। पसंदीदा गीतों की फरमाइश भी चलती रही। जैसे ही पूरब दिशा में सूर्य की लालिमा दिखाई देने लगी, व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गईं। इतने पर ही पहले से की गई तैयारी के आधार पर सूर्यदेव के उदय होते ही जयकारों की गूंज दूर तक पहुंचने लगी। आतिशबाजी से गंगा घाट गूंज उठे। इस दौरान विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती रही। प्रसाद वितरण और एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं को दोपहर तक चला रहा।
प्रयागराज के संगम में दिखा उत्साह
प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यहां के बलुआघाट, शिवकुटी, अरैल और फाफामऊ घाटों पर हजारों व्रती महिलाओं ने सूर्य की उपासना की। जबकि राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के लक्ष्मण मेला घाट, कुड़ियाघाट, झूलेलाल घाट और संझियाघाट पर छठ पूजा बिजली की रोशनी से जगमगाते रहे।
वाराणसी के घाटों पर व्रती महिलाओं ने घर लौटने से पहले अपनी मांग से नाक तक गहरा नारंगी सिंदूर लगाया। इसके बाद उन्होंने दूसरी महिलाओं को भी सिंदूर लगाया। इस परंपरा को ज्योतिविद आचार्य उदयनाथ तिवारी कहते हैं कि डाला छठ में मांग से नाक तक सिंदूर लगाने की परंपरा सौभाग्य, समर्पण और आस्था का प्रतीक मानी जाती है। छठ महापर्व के दौरान प्रदेशभर में घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी स्थानों पर पुलिस बल के साथ जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। नदी में स्नान और अर्घ्य के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी करती रहीं।
यह भी पढ़ें : काशी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियां तेज, नमो घाट पर डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15
-
मुंबई CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BMC और PNB रहे निशाने प
2026-11-15