कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में गंगा का स्वच्छ और निर्मल जल आकर्षण का केंद्रः धामी

खबर सार :-

गंगा में गिरने वाले सभी 22 नाले टैप किए गए हैं। इनमें 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट पानी को स्वच्छ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जबकि सामूहिक प्रयास से गंगा बंदी के दौरान जनसहभागिता से एकत्र किया गया 100 टन से अधिक कचरा हटाया गया।
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल

खबर विस्तार : -

देहरादून, कुंभ-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच हरिद्वार में मां गंगा का स्वच्छ, निर्मल और गहरा नीला जल आकर्षण का केंद्र बनाए जाने की पहल सरकार ने जारी कर रखी है। गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियान के जरिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

इससे पहले अभियान चलाकर इसको साफ करने के प्रयास किए गए। इस वर्ष गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार में चलाए गए विशेष सफाई अभियान में 100 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रविवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा है कि कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार का जल स्वच्छ है। उन्होंने निर्मल जल का उल्लेख किया है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे नमामि गंगे परियोजना का भी योगदान का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि व्यापक स्वच्छता अभियान के माध्यम से गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर काम कर रही है। कुंभ के संबंध में कहा कि मां गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने का सरकार का संकल्प अटूट है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वालों से भी अपील की है कि वह गंगा को साफ बनाए रखने में सहयोग करें। 

गंगा में जाने वाले 22 नाले टैप किए गए

गंगा का पानी स्वच्छ बनाने के लिए उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित शहरों में सीवरेज प्रबंधन का बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए एसटीपी निर्माण और नाला टैपिंग के कार्य कराए गए हैं। इस संबंध में हरिद्वार में उत्तराखंड पेयजल निगम का बयान कह रहा है कि गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर उनकी निकासी एसटीपी से जोड़ी जा चुकी है। शहर में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट संचालित हैं। शिवालिक नगर में एक एसटीपी के निर्माण के साथ विभिन्न स्थानों पर आठ सीवरेज पम्पिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। सीवरेज को सीधे गंगा में जाने से रोका जा रहा है। 

सहयोग से हटाया 100 टन कचरा

इस वर्ष भी गंगा बंदी की गई थी। उस दौरान हरिद्वार प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा व्यापारिक संगठनों के लोगों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। लोगों के सामूहिक प्रयास का नतीजा भी निकला था। घाटों और नदी तटों की सफाई कराई गई। वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री के अवशेष और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़े पानी को स्वच्छ नहीं होने दे रहे।

अभियान में 100 टन से अधिक कचरा हटाया गया। गंगा बंदी समाप्त होने के बाद दीपावली की रात हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा का जल प्रवाह हुआ। इसके बाद घाटों पर स्वच्छ जलधारा दिखाई दी। प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ध्यान देना होगा। यद्यपि इस दिशा में लोगों को जागरूक होना होगा। तभी गंगा का जल निर्मल रह पाएगा। 

गंगा में डुबकी लगाकर धन्य मानते हैं लोग

भारत में गंगा नदी को मां गंगा कहकर पुकारा जाता है। यह आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। गंगा की धारा को स्वच्छ और निरंतर गतिशील बनाए रखने की कोशिशें की जाती रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कहते हैं कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखा जाए। इसमें जनभागीदारी की जरूरत बताई। यद्यपि यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें हर वर्ग के समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। गंगा संरक्षण के सामूहिक प्रयासों का आह्वान इसीलिए किया जाता है, क्योंकि कुंभ हमारे यहां पवित्र पर्व है। इसमें दुनियाभर के लोग स्नान करने आते हैं। गंगा में डुबकी लगाकर वह अपने आप को धन्य मानते हैं। 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने मिजोरम को दी बड़ी सौगात, जनजातीय गौरव दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का किया उद्घाटन
 

अन्य प्रमुख खबरें