मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां alert

खबर सार :-

मुंबई, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन पर बम रखने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन के साथ रेलवे में हड़कंप मच गया। इससे पहले बीएमसी और पीएनबी भी रहे निशाने पर रहे।
मुंबई CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BMC और PNB रहे निशाने प

खबर विस्तार : -

मुंबई, रेलवे स्टेशन को बम से उडाने की धमकी दी गई थी। इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस और प्रशासन को भी सूचना दी गई। मामले को गंभीर मानते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड भी मौकेे पर बुलाए गए। इनके आते ही रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

परिसर के लोगों में संदिग्ध दिखने वाले हर व्यक्ति से उसके आने जाने के बारे में पूछा गया। कुछ लोगों का सामान भी चेक किया गया। काफी देर तक टीमें स्टेशन परिसर को खंगालती रहीं। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इससे पहले बीएमसी और पीएनबी भी रहे निशाने पर रहे।

मोबाइल से दी गई स्टेशन उड़ाने की धमकी

यह धमकी शाम को शनिवार के दिन मिली थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजकर 50 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को डायल 112 के जरिए एक जानकारी दी गई। इसमें धमकी भरे शब्दों में बात की गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9420112655 से फोन किया था। उसने बताया कि सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर बम रखा है। धमकी देते हुए कहा कहा कि स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह बात पूरी होते ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

इसके तुरंत बाद विभाग हरकत में आ गया। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं। डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम तत्काल मौके पर बुला ली गई। संबंधित विभागों के साथ मिलकर पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। यात्रियों की सुरक्षा का सवाल था, लिहाजा सभी जगह पर मामले को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दरूस्त कर दी गई।

काफी रात तक पुलिस प्रशासन दौड़ लगाता रहा

शनिवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर तलाशी अभियान पूरा किया जा सका। धमकी के आधार पर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। मौके पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिला। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी पड़ताल की। रेलवे पुलिस ने इस घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दे दी है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस धमकी भरा फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर ट्रैस किया जा रहा है। इसी आधार पड़ताल को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। इससे पहले 12 नवंबर को भी एक धमकी दी गई थी। इसमें ई मेल का सहारा लिया गया था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इससे पूर्व धमकीभरा ईमेल भेजा गया था

बताया जा रहा है कि दोनों धमकियां एक ही अंदाज में दी गई हैं। एजेंसियों के पास अपने तरीके हैं, उनके आधार पर पुलिस कह रही है कि सुबह 9 बजे दोनों संस्थानों के आधिकारिक मेल मिले थे। इन पर एक ही पैटर्न का धमकी भरा ईमेल आया था। इस ईमेल के मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था चौकन्नी कर दी गई थी। संबंधित विभागों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी ईमेल था।

इस व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। ईमेल के सोर्स की जांच शुरू कर दी है। यह मामला साइबर सेल से जुड़ा हुआ है। इसकी मदद से आईपी एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है। कानून व्यवस्था मजबूत करने में प्रशासन का अंदाज सख्त है। सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी के घर के सामने बना ढांचा हटाया गया, केएमसी ने चलाया बुलडोजर

अन्य प्रमुख खबरें