अभिषेक बनर्जी के घर के सामने बना ढांचा हटाया गया, केएमसी ने चलाया बुलडोजर

खबर सार :-

जिस स्थान पर टीन रखी थी, उससे सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो रही थी। इसे एक टीम ने आज हटा दिया है। इसके बाद अब राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह अवैध कब्जा था।
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया

खबर विस्तार : -

कोलकाता, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया है। पुलिस की मदद से गुरुवार को अभिषेक बनर्जी के एक अस्थायी ढांचे पर बुलडोजर चला दिया है। हालांकि, यह अतिक्रमण था। ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी इसे राजनीतिक रंजिश का कारण बता रहे हैं।

उनके दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटाया गया है।  अतिक्रमण पर तोड़फोड़ का काम जिस समय किया गया, उस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। आशंका थी कि किसी भी तरह के तनाव को बढ़ाने की कोशिश हो सकती है। इसे रोकने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई थी। बताया जा रहा है कि अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही शुरू की थी। सरकारी प्रक्रिया बाद में पूरी हुई। 

यह भी पढ़ें : होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने न‍ियमों के उल्‍लंघन का लगाया आरोप

एक टीम ने अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया

गुरुवार सुबह केएमसी कर्मचारी पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और ढांचे को गिराकर हटा दिया। बता दें कि अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर के सांसद हैं। उनके आवास की बाउंड्री वॉल के बाहर कुछ अतिक्रमण था। इस पर लोहा लगाया गया था। कर्मियों ने अभियान के तहत इसे पहले गैस कटर से काटा और फिर उसे हटा दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी।

यह अतिक्रमण लोहे का होने के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कत कर रहा था। इसका गेट फुटपाथ पर लगाया गया था। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अर्क कुमार नाग ने सफाई दी है। वह अभिषेक बनर्जी के वकीलों में से एक हैं। उनका कहना है कि अस्थायी ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को डायमंड हार्बर के सांसद के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस के कर्मचारियों ने शुरू की थी। 

टीनशेड के नीचे बैठती थी सुरक्षा वाली पुलिस 

अभिषेक बनर्जी ने अपने घर के सामने एक शेड डाल रखा था। इससे लोगों को काफी दिक्कत थी। पिछले कुछ दिनों से यह सत्ता पक्ष की भी किरकिरी बना हुआ था। 6 और 7 नवंबर की रात को सांसद के जन्मदिन पर जश्न मनाया जा रहा था। तभी कालीघाट में इस शेड को लेकर तनाव बढ़ गया था। उस समय कई लोग अस्थायी शेड के नीचे पहुंचे थे।

स्थानीय निवासियों ने भी अस्थायी ढांचे को लेकर सवाल उठाए थे। बनर्जी पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि अस्थायी ढांचा पुलिस कर्मियों के बैठने की व्यवस्था के लिए था। डायमंड हार्बर के सांसद को कुछ समय पहले जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। पुलिस के लोग इसी शेड के नीचे बैठते थे। वर्तमान में जेड-प्लस सुरक्षा हटा ली गई है। इसलिए उस अस्थायी निर्माण का कोई उपयोग नहीं था। 

सांसद ने लगाए जासूसी कराने के आरोप

सांसद की ओर से कहा जा रहा है कि डायमंड हार्बर के सांसद ने अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने के लिए खुद कहा था। इधर, बुधवार को अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट कई बातें कही हैं। इनमें कोलकाता पुलिस पर सवाल उठाए। कहा है कि उनके आवास के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह निगरानी उनकी जासूसी कराने के लिए है। इस पोस्ट के बाद से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्थायी बांस के ढांचे को हटाना शुरू कर दिया। इस मामले में बनर्जी पक्ष कह रहा है कि वह खुद इसे हटा रहे थेे। इसमें बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं है। उधर आज सुबह केएमसी कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से पूरी की।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर फेंका पेट्रोल बम, राख में तब्दील हुआ सामान

अन्य प्रमुख खबरें