कांग्रेस की हार का हताशा अराजकता में बदल गई, गोरखपुर में राहुल गांधी के आचरण पर सवाल
खबर सार :-
विपक्ष के नेताओं ने पिछले दिनों भाजपा - एनडीए के साथ संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर माहौल बनाया था, एनडीए और भाजपा ने उसपर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब खुद जनता के सवालों में घिरते आ रहे हैं। सत्तापक्ष एकजुट होकर सवाल पर सवाल उठा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सवाल खडे़ किए हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो संसद में आकर बहस करिए। उनका कहना है कि जब सत्र में सवाल जवाब होते हैं तो राहुल गांधी बचकानी हरकत करते हैं। वह सड़कों पर प्रदर्शन कर पीएम को बहस के लिए ललकारते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता सड़कों के लिए लीडर आफ अपोजीशन हैं। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को दो टूक कहा कि चुनावों में कांग्रेस को मिली हार का हताशा अब अराजकता में बदल गई।
यह भी पढें : नितिन नवीन का भागलपुर में विपक्ष पर निशाना, बोले- लोकतंत्र नहीं, विपक्ष की कुर्सी खतरे में
चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस
भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बुधवार को गोरखपुर में होने वाली है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नेतृत्व करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस आयोजन में शामिल होंगे। सीएम योगी नेे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से प्रदेश की जनता को इसकी जानकारी दी है। गोरखपुर की पदयात्रा में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है।
सीएम ने कहा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। गोरखपुर में आज एक और मामला गरमाएगा। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बीते दिन एक पोेस्ट में पीएम को बहस के लिए चुनौती देना शामिल है। यद्यपि, इस चुनौती को लेकर देशभर से उनको जवाब मिल रहा है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने तो उनको एलओपी मानने से ही इंकार कर दिया। सीएम यूपी ने पोस्ट में कांग्रेस और उसके सहयोगियों की तख्ता पलट इच्छा को अराजकता करार दिया है।
दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे नवीन
उनके विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में सहभागिता करेंगे। नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे। वह आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे। पदयात्रा के बाद नितिन नवीन दोपहर 3ः30 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ एक बैठक करेंगे।
इसी स्थान पर शाम 5 बजे उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बहस करने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया में यह बात की है। रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, इसमें राहुल गांधी जी, ओपन चैलेंज।
संसद में आइए। बहस करते हैं! सीएम ने 1975 में आपकी इंदिरा गांधी के शासन में लगाई गई इमरजेंसी, विपक्ष को जेल, प्रेस पर बंदिश के अलावा 1984 में राजीव गांधी के समय सिखों के कत्लेआम का जिक्र किया। उनका आरोप है कि कांग्रेस आज भी उस खून से सनी विरासत से बच नहीं पाई है। दिल्ली की सीएम ने इससे पहले ऐसे तेवरों वाला पोस्ट नहीं किया होगा। आगे लिखा, “2014, 2019 और 2024 लगातार तीन टर्म। चौथा टर्म तो आपका सबसे बड़ा बुरा सपना है।
राहुल गांधी संसद में मुद्दों पर बात भी नहीं करते
भागना मत! जगह भारत की संसद, नई दिल्ली। वीजा की जरूरत नहीं। दरअसल मामला वही है, राहुल गांधी संसद में बहस के दौरान नहीं रहते और वह मुद्दों पर बात भी नहीं करते हैं। पिछले दिन उन्होंने पीएम को डिबेट करने का चैलेंज किया था। राहुल गांधी के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए दिल्ली की सीएम ने संसद में उनसे बहस करने की चुनौती दे दी। राहुल गांधी के पोस्ट में कहा गया कि मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पर आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों का कनेक्शन किसका है? राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। कई लोगों ने तो उनके पूर्वजों तक सवाल उठा दिए हैं। कुछ लोग संसद का भगोड़ा भी कह रहे हैं।
यह भी पढें : नेहा बोरा की हिंदू नफरत आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित: भाजपा
अन्य प्रमुख खबरें
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11