नेहा बोरा की हिंदू नफरत आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित: भाजपा
खबर सार :-
भाजपा के निशाने पर इन दिनों कांग्रेस है। वह चुन-चुनकर देशविरोधी बयानबाजी करने वालों के नाम और उनकी टाइमिंग ला रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी इन दिनों विपक्षी दलों और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चाबंदी पर विराम नहीं लगाया है। भाजपा का आरोप है कि देश में पलनेवाले जब सत्ता नहीं पा रहे तो वह जहरीले सांप बन गए हैं। देश को जलाकर, दंगे कराकर सत्ता पाने में इनको तनिक भी अफसोस नहीं होगा। इन नेताओं का नाम लेते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और गौरव भाटिया ने कई मामलों में कांग्रेस और उनसे प्रभावितों को खरीखोटी सुनाई है।
ये भी पढ़ें : बागेश्वर धाम से शुरू हुई 500 किमी की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा: 5 जिलों से गुजरेगा धीरेन्द्र शास्त्री का काफिला
प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा को ब्राह्मण विरोधी कहा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को निशाने पर लेते हुए इनके कई वक्तव्य बताए। इन मामलों में नेहा बोरा को ब्राह्मण विरोधी कहा गया है। नेहा बोरा पर हिंदू नफरत दिखाने का आरोप लगाया गया है। यह उनकी ही एक टिप्पणी को लेकर किया गया आरोप है। इसमें एक पुराने बयान में उन्होंने दावा किया था कि मंदिरों के अंदर पुजारी रेप करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने इस वीडियो को मीडिया के सामने साझा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इन टिप्पणियों को लेकर नेहा बोरा पर निशाना साधा कहा कि उनके विचार लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहा बोरा की विवादित टिप्पणियों को साझा किया गया है। इसमें मंदिरों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के एक पुराने बयान से उनकी तुलना की गई। भंडारी ने एक पोस्ट में कहा कि नेहा बोरा अपनी हिंदू नफरत दिखा रही हैं। ऐसे ही उनका एक और बयान सामने आया गया। इसमें नेहा बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन किया। भंडारी ने कहा कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर आरोप लगाए थे। बोरा ने इसे जाति-आधारित भेदभाव और धार्मिक संस्थानों की भूमिका से जोड़ दिया। उन्होंने इसे ब्राह्मणवादी व्यवस्था कहा।
भाटिया ने राहुल समेत इंडिया ब्लॉक को निशाने पर लिया
एक मामले में कहा कि ब्राह्मण महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं और दुष्कर्म की शिकार होती हैं। उधर, दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक को निशाने पर लिया। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का मामला उठाया। कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता अराजकता और विनाश में विश्वास रखते हैं। भाटिया ने बताया कि उन्हें अक्सर भस्मासुर कहा जाता है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। वह अब अराजकता फैलाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्याें की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता का कहना था कि देश में एक ऐसा विपक्ष है, जिसकी सोच अराजक है। उसके काम अक्सर संविधान-विरोधी रहते हैं। सत्ता परिवर्तन के लिए अराजक तत्वों का मंडली बना ली है। यह मंडली कोशिश कर रही है कि देश को जलाया जाए, दंगा कराया जाए और किसी तरह से सरकार हटा दी जाए। विपक्ष और कांग्रेस का जिक्र किया, कहा कि ऐसी सरकार जो चुनकर आई, उसे उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं। भाटिया ने कहा कि एक बहुत लोकप्रिय सीरीज है, जिसमें मुख्य किरदार सत्ता के लिए पूरी तरह पागल है। राहुल गांधी एक ऐसे नेता बन गए हैं जो लोकतंत्र की हत्या करके और उसका गला घोंटकर अराजकता फैलाना चाहते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, देश विरोधी ताकतें विपक्ष की ताकत
उन्होंने कहा कि हिंसक विरोध-प्रदर्शन भारतीयों के डीएनए में नहीं हैं। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि कुछ ऐसे अराजक तत्वों के बारे में बात करना चाहता हूं, जिनके तार कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों से जुड़े हैं और जो हिंसक विरोध-प्रदर्शनों में भी शामिल हैं। उन्होंने, पहला व्यक्ति मौलाना सिराज खान, जो जमीयत उलेमा ए हिंद के मुंबई प्रमुख हैं।
उनका वाकिया सुनाया, वह कहते हैं कि मोमिन जिस दिन खड़ा होगा, किसी के संभाले, संभलेगा नहीं। दूसरा किरदार शाफवान जो मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन का डीयू अध्यक्ष है। इन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबे समय तक कोई सुरक्षित नहीं रहेगा। 20 जुलाई जैसे हालात अगर दोबारा बने, तो नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थितियां आ जाएंगी। भाटिया इसी तरह अन्य स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े लोगों का जिक्र कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर सवाल उठाते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह देश विरोधी ताकतें इस तरह से विपक्ष की ताकत हैं।
ये भी पढ़ें : Delhi-NCR में दीपावली पर दो दिन ग्रीन पटाखे जलाने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध लागू
अन्य प्रमुख खबरें
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11