पंजाब चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
खबर सार :-
पंजाब में, तीन बागी विधायकों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस राजनीतिक बदलाव से आम आदमी पार्टी के भीतर हलचल मच गई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पिछले दो दिनों में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। सोमवार को ये बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। आप के बागी विधायक-कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा सोमवार को दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन कर ली।
इन तीनों विधायकों ने दिया इस्तीफा
इससे पहले, इन तीनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा में शामिल होने से पहले, आप से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। अमृतसर उत्तर से विधायक रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी के नेतृत्व की आलोचना कर रहे थे। जून 2021 में, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आप ने उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था।
इसके अलावा, पटियाला जिले के समाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी एक दिन पहले आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत इन दोनों विधायकों को पार्टी से निकाल दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः- Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला', कांग्रेस की महारैली पर भाजपा का तंज
बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या बोले- कुंवर विजय प्रताप सिंह
भाजपा में शामिल होने पर कुंवर विजय प्रताप ने कहा, "पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) खत्म हो चुकी है; अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद ही इसका अंत कर दिया है। असल में, अब आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं बचा है। अब पंजाब में भी 'डबल इंजन' की सरकार बनेगी। अपराध दर की बात करें तो मैंने अमृतसर में SP के तौर पर काम किया है; 2007, 2008 और 2009 में हमने ड्रग्स की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन, मेरे जाने के बाद हालात कभी दोबारा काबू में नहीं आ सके।" कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आगे कहा, "इस समय पंजाब में गैंगस्टरों का राज है; पिछले पांच साल मैंने कैसे काटे हैं, यह सिर्फ मुझे ही पता है।"
बीजेपा का कुनबा दिन-ब-दिन बढ़ रहा-केवल सिंह ढिल्लों
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "बीजेपा का कुनबा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। यह बहुत खुशी की बात है कि कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा बीजेपी में शामिल हुए हैं। मैं तहे दिल से उनका धन्यवाद करता हूं। आम आदमी पार्टी एक डूबता हुआ नाव है।"
आप ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर, पंजाब AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने 'X' (ट्विटर) पर लिखा, "आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब को प्राथमिकता दी है। अगर हमारे किसी नेता ने कभी भ्रष्टाचार किया है या पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने की कोशिश की है, तो हमने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके खिलाफ कार्रवाई की है और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाला है।"बहरहाल, दो दिन में तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के भीतर राजनीतिक संकट गहरा गया है।
ये भी पढ़ेंः- कोर्ट ने आजम खान को 14 दिन की रिमांड पर डासना जेल भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया था गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31
-
विपक्ष पर सुधांशुु का तंज, कहा- देश की तरक्की में बाधा बन रही कांग्रेस
2026-10-30
-
कांग्रेस ने महारैली की भरी हुंकार, यूपी से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी
2026-10-30
-
पीएम मोदी ने किया फ्रेंच फ्राइज बनाने वाले आलू प्रोसेसिंग प्लांट का जिक्र
2026-10-30
-
बीजेपी की असली पूंजी कार्यकर्ता, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुट जाएं
2026-10-30
-
यूपी विधानसभा चुनाव फतह का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
2026-10-30
-
Delhi से बाहर विपक्ष की घेराबंदी, Union ministers का छत्तीसगढ़ में डेरा
2026-10-30
-
Rajasthan की छात्राओं ने विस अध्यक्ष से पूछा, सत्र में क्यों होता है हंगामा
2026-10-29
-
कैबिनेट बैठक में सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे सीएम विजय
2026-10-29
-
राहुल गांधी की अराजकता फैलाने की उम्मीद चकनाचूर : सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-28