वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उत्तर प्रदेश रचेगा इतिहास: आराधना मिश्रा
खबर सार :-
लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और महारैली में पहुंचने का आवाहन शुरू कर दिया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी संगठनात्मक ताकत प्रदेश के 75 जिलों में जोनवार लगा दिया है। इस बार रैली की तैयारी दिल्ली के वार रूम से राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी संगठन के0सी0 वेणुगोपाल के हाथों सौपी गई है। वह उत्तर प्रदेश मुख्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर (कांग्रेस वार रूम) के माध्यम से ही रैली के लिए लोगों को सक्रिय कर रहेे हैं। उन्होंने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों, सभी छह जोनों की तैयारियां परखने के लिए समय देना शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि यह रैली मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए बुलाई गई है। इसमें लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। कांग्रेस की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इस बार सक्रिय है।
प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला प्रभारियों को दी जिम्मेदारी
उत्तर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। वेणु गोपाल उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की तैयारी की समीक्षा और उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी सक्रिय है। उन्होंने, रैली में प्रदेश से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है। आराधना मिश्रा मोना ने कहा है की प्रदेश के सभी जिला स्तर के पदाधिकारी अपने जिले के़ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें।
कार्यकर्ताओं को संगठित कर दिल्ली चलने के लिए प्लान तैयार कर जानकारी दें। वही दिल्ली से भी कई प्रदेशों के जिला अधिकारियों को रणनीति के लिए बुलाया भी गया था। आराधना मिश्रा ने मीडिया को बताया की पार्टी का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस महारैली में सबसे ज्यादा हो। ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन-जन को इससे जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के संगठन को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।
सभी जोन के पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के लिए कहा जा चुका
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना ने बताया की रैली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी जोनों के पदाधिकारियों को पहले ही सक्रिय रहने के लिए कहा जा चुका है। इस बार प्रदेश के 75 जिलों से जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है, जो लोग पार्टी में हैं लेकिन वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, जिले के पदाधिकारी उनसे मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली रैली के लिए डटकर मोर्चा संभाल रखा है। इस बार इमरान मसूद को भी जिम्मेदारी दी गई है।
वह काफी दिनों से पार्टी में सक्रियता निभा रहे है। वह 30 से अधिक संगठनात्मक बैठकें कर चुके हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश सेे दिल्ली में ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर जाने के लिए वह सक्रिय हैं। आराधना मिश्रा ने उम्मीद जताई है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली के दौरान इतनी संख्या में कभी लोग नहीं पहुंचे हुए होंगे, जितने की कांग्रेस पार्टी इस बार सरकार और देश कमजोर करने वालों के खिलाफ एकजुट करेगी।
यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा-'बनासकांठा के किसान खुद आलू को बना रहे हैं सोना
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीएम मोदी ने किया फ्रेंच फ्राइज बनाने वाले आलू प्रोसेसिंग प्लांट का जिक्र
2026-10-30
-
बीजेपी की असली पूंजी कार्यकर्ता, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुट जाएं
2026-10-30
-
यूपी विधानसभा चुनाव फतह का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
2026-10-30
-
Delhi से बाहर विपक्ष की घेराबंदी, Union ministers का छत्तीसगढ़ में डेरा
2026-10-30
-
Rajasthan की छात्राओं ने विस अध्यक्ष से पूछा, सत्र में क्यों होता है हंगामा
2026-10-29
-
कैबिनेट बैठक में सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे सीएम विजय
2026-10-29
-
राहुल गांधी की अराजकता फैलाने की उम्मीद चकनाचूर : सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-28
-
Congress को नहीं मिली रैली की जगह, अब 30 अक्टूबर को करेंगे सार्वजनिक महाभियोग
2026-10-28
-
राजस्थान में हो रहा अवैध खनन, सरकार बना रही नीलामी का रिकॉर्ड
2026-10-28
-
UP MLC चुनाव: लखनऊ-मेरठ में BJP की जीत, वाराणसी में SP ने लहराया परचम
2026-10-28
-
यूपी जल परिवहन को मिली मंजूरी, काशी की गंगा में चलेंगी स्टीमर
2026-10-27
-
Maharashtra में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा खोल रही ठाकरे का पोल
2026-10-27
-
बिना ठोस वजह इस्तीफा देने वाले विधायकों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
2026-10-27
-
उमर अब्दुल्ला कैबिनेट विस्तार: उपराज्यपाल ने 4 मंत्रियों को दिलाई शपथ
2026-10-27
-
CM Yogi ने बताया इतिहास: यूपी में Investment होना था, दिल्ली का सहारा लेना पड़ा
2026-10-26