अराजकता का विरोध Delhi से दूर, विपक्ष पर शब्दबाण चलाएगी भाजपा
खबर सार :-
भाजपा के बड़े नेता रायगढ़ पहुंचने वाले हैं। दिल्ली में प्रदर्शन और रिजीम चेंज की प्लानिंग के अलावा प्रधानमंत्री के पिता तक अमर्यादित टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सुधांशु त्रिवेदी, शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ में ही रहेंगेे।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसको निभाने के लिए दिल्ली में रहना जरूरी नहीं है। वह दिल्ली से बाहर विभिन्न राज्यों में ज्यादा समय देने के लिए तैयार हैं। विपक्ष के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कई केंद्रीय मंत्री इन दिनों राज्यों में ही हैं। इनमें भाजपा के लखनऊ से राज्यसभा में सांसद व वरिष्ठ प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष खासकर राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
यह भी पढ़ें :ऑपरेशन सिंदूर से दिखा भारत का आतंकवाद के प्रति दृष्टिकोण, आतंकवादियों के बुनियादी ढ़ांचे को किया तहस-नहस
उनको आज 30 तीस अक्टूबर को भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होना है। वह अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान विपक्ष की आलोचनाओं और आरोपों पर जवाब देंगे। त्रिवेदी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेतेे हुए कहा है कि विदेश में समय बिताने वाले सत्ता के सपने देख रहे हैं। आज वह अपने कार्यक्रमों में राजनीतिक मसलों पर भाजपा का पक्ष रखेंगे। उधर दुर्ग में एक जनसभा होगी।
भाजपा के बड़े नेता इसमें विपक्ष के रवैये को जनता के सामने रखना चाहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर के समय रायपुर में रहेंगे। वह पहले सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। अपराह्न करीब 3.15 बजे दुर्ग के महेश कॉलोनी (पुलगांव) पहुंचेंगे। उनका यहां जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। किसी राज्य में इनका पहुंचना विपक्ष को करारा जवाब देने का अंदेशा है।
विपक्ष के भाजपा विरोधी अरमानों पर पानी फेरेंगे त्रिवेदी
भाजपा के वरिष्ठ नेता की इस जनसभा पर स्थानीय ही नहीं,आसपास के राज्यों की भी नजर है। सबसे ज्यादा बेचैन कंग्रेस है। कांग्रेस का कार्यक्रम दिल्ली में होने के बाद भी नड्डा की जनसभा पर नजर रहेगी। कारण है कि भाजपा का विपक्ष को जवाब देने का सिलसिला चल पड़ा है। पिछले दिनों दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन और उसका रवैया हाल के हुए राज्यसभा के चुनाव नतीजों पर भी देखा गया है।
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी इसी रवैये को कहते हैं कि रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गया। उनका कहना है कि जनता के बीच भ्रम वाली खबरें मत फैलाओ। जनता को वोट चोरी, चंदा चोरी, प्रधानमंत्री को कोसना या फिर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अड़ियन रवैया पसंद नहीं आया। भाजपा इसे अब मुद्दा बना रही है। बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात बनाकर जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की इच्छा पर आज करारा जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस की तख्ता पलट की ख्वाहिश को चकनाचूर करेंगे नड्डा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा भी जनसभा में कांग्रेस को दूर-दूर तक घेरते हुए दिखाई देंगे। कांग्रेस और विपक्ष के लोगों को उनके ही अंदाज में जवाब देने के लिए नड्डा ने भाजपा का ही शब्द चुना है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के लिए खतरा बताया है। हाल के प्रदर्शन में कांग्रेस की चाल तख्ता पलट करने की थी। पूरे देश में इसकी निंदा की गई। रिजीम चेंज को भी रैली भाषण में दुत्कारा जा सकता है। भाजपा पहले ही इसे अराजकता बता चुकी है। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी तेवरों में गरम हैं। उनको राजनीति का अच्छा अनुभव भी है। विपक्ष की दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता वह भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोगों को कोहनी मारते हुए देखे गए। उनको घृणित मानसिकता और देश तोड़ने की साजिश करने वाला अराजक नेता के रूप में भाजपा पहले ही नवाज चुकी है।
भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का हिस्सा बनेंगे चौहान
चौहान भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। वह 31 अक्टूबर को रायपुर में पदयात्रा के दौरान जनजन को जोड़ने की अपील करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर में होंगे।
अगले दिन 31 अक्टूबर को भी सुबह 10 बजे राजधानी स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनको विपक्ष को कई संदेश भी देने हैं, क्योंकि किसानों के मामले में भी विपक्ष कई बार बोल चुका है। दोपहर 1.30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा करेंगे पीएम मोदी, बनासकांठा में 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजना की देंगे सौगात
अन्य प्रमुख खबरें
-
Rajasthan की छात्राओं ने विस अध्यक्ष से पूछा, सत्र में क्यों होता है हंगामा
2026-10-29
-
कैबिनेट बैठक में सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे सीएम विजय
2026-10-29
-
राहुल गांधी की अराजकता फैलाने की उम्मीद चकनाचूर : सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-28
-
Congress को नहीं मिली रैली की जगह, अब 30 अक्टूबर को करेंगे सार्वजनिक महाभियोग
2026-10-28
-
राजस्थान में हो रहा अवैध खनन, सरकार बना रही नीलामी का रिकॉर्ड
2026-10-28
-
UP MLC चुनाव: लखनऊ-मेरठ में BJP की जीत, वाराणसी में SP ने लहराया परचम
2026-10-28
-
यूपी जल परिवहन को मिली मंजूरी, काशी की गंगा में चलेंगी स्टीमर
2026-10-27
-
Maharashtra में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा खोल रही ठाकरे का पोल
2026-10-27
-
बिना ठोस वजह इस्तीफा देने वाले विधायकों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
2026-10-27
-
उमर अब्दुल्ला कैबिनेट विस्तार: उपराज्यपाल ने 4 मंत्रियों को दिलाई शपथ
2026-10-27
-
CM Yogi ने बताया इतिहास: यूपी में Investment होना था, दिल्ली का सहारा लेना पड़ा
2026-10-26
-
TMC के असली और नकली की जंग, ममता बनर्जी पर हमले का आरोप
2026-10-26
-
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की दुर्घटना की एसआईटी जांच शुरू
2026-10-26
-
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, कहा- मोदी का बाप भी जाएगा
2026-10-26
-
राहुल गांधी अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना, राहुल के काफिले की गाड़ियां टकराईं
2026-10-26