असली TMC की जंग: दिल्ली जा रहे ऋतब्रत गुट के ट्रक पर हमला
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में असली तृणमूल कांग्रेस और नकली तृणमूल कांग्रेस साबित करने के लिए मोर्चा बंदी तेज हो गई है। बंगाल में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके वाहन पर हमला कराया गया है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में असली तृणमूल कांग्रेस और नकली साबित करने की लड़ाई सड़क पर आ गई है। दोनों गुट आमने सामने हैं। चुनाव आयोग में जमा किए जाने वाले दस्तावेज लेकर सोमवार तड़के एक नया विवाद शुरू हुआ है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने उनके वाहन पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाए जा रहे उनके हलफनामों और दस्तावेजों से भरे ट्रक पर हमला किया गया है।
यह भी पढ़ेंः विजयवाड़ा में SAAP कार्यालय के बाहर YSRCP और खेल कोटा शिक्षकों का प्रदर्शन, बढ़ा तनाव
कार्यकर्ता दस्तावेज लेकर दिल्ली के लिए शनिवार को निकले थे
इसके लिए ऋतब्रत गुट ने सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट गुट का हाथ बताया है। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा है कि कालीघाट गुट के हलफनामे रविवार शाम को ही चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसका कारण है कि वह आर्थिक रूप से संपन्न हैं। उनके गुट के पास इतने वित्तीय संसाधन नहीं हैैं। आर्थिक रूप से वह कमजोर है। उन्होंने अपने दस्तावेज ट्रक के जरिए सड़क मार्ग से भेजे थे। इस वाहन पर सोमवार तड़के करीब 3ः30 बजे हरियाणा सीमा के पास हमला कर दिया गया। उधर चुनाव आयोग ने टीएमसी के जोड़ा फूल चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है।
इस पर भी राजनीतिक बहस तेज है। बीते 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा था कि दोनों गुटों को चार सप्ताह के भीतर चुनाव आयोग के समक्ष हलफनामे जमा करना होगा। इसमें असली तृणमूल कांग्रेस साबित करने के निर्देश दिए थे। सोशल मीडिया पर ऋतब्रत ने सोमवार सुबह 4 बजे जानकारी दी कि कालीघाट का हलफनामा चार्टर्ड फ्लाइट से 25 तारीख की शाम को दिल्ली पहुंच चुका है। हमारे कार्यकर्ता दस्तावेज लेकर दिल्ली शनिवार को निकले थे।
हरियाणा बॉर्डर के पास राजनीतिक दस्तावेज छीनने की कोशिश
ऋतब्रत गुट के विधायक अखरुज्जमां ने भी इस घटना पर अपनी राय दी है। उनका कहना है कि हरियाणा बॉर्डर के पास ट्रक को हाईजैक करने के लिए रोका गया। उनका दबाव रहा कि वह जहां कहें वाहन वहीं रोका जाए। इस दौरान शक है कि इसके पीछे कालीघाट टीएमसी का समर्थन है। उन लोगोें ने ट्रक को अपने नियंत्रण में लेने और हमारे दस्तावेज छीनने के पूरे प्रयास किए। हम लोगों ने पूरी ताकत के साथ इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह चार्टर्ड संस्कृति और जमीनी स्तर के संकल्प के बीच की लड़ाई है। ममता गुट पर तानाशाही का आरोप है। उनका कहना है कि हर जगह सुसंगठित लूटपाट की कोशिश कर रहे हैं।
ऋतब्रत के सांसद दोला सेन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया
ममता बनर्जी गुट के सांसद दोला सेन ने लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इस दौरान तंज कसा और कहा कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। उन्होंने कहा कि अंततः सत्य, न्याय और जनता ही अंतिम फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि न तो उनके पास जनता का साथ है और न ही सदस्य संख्या। वह केवल पुलिस के भरोसे रहकर काम चला रहे हैं। जनता उनको सबक सिखाएगी। ट्रक हमले की इस घटना से ठीक एक दिन पहले, रविवार को ममता बनर्जी ने स्वयं ऋतब्रत गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए थे।
ममता बनर्जी ने लगाया जबरन पेपर पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप
पिछले दिनों ही ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पुलिस और प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। यह चुनाव के बाद से हो रहा है। उनका कहना था कि लोगों को डरा-धमका कर जबरन स्टैंप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। पुलिस को अत्याचारी कहा गया। विधायकों और कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर वे हमारे साथ रहे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। 14 और 15 अक्टूबर को कालीघाट गुट ने राज्य के डीजीपी, आईजी और मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। इसमे पूरी जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ेंः ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों पर होगा मंथन, राहुल गांधी के न शामिल होने पर बीजेपी सांसदों ने उठाए सवाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की दुर्घटना की एसआईटी जांच शुरू
2026-10-26
-
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, कहा- मोदी का बाप भी जाएगा
2026-10-26
-
राहुल गांधी अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना, राहुल के काफिले की गाड़ियां टकराईं
2026-10-26
-
Congress अध्यक्ष को समझा रहे कार्यकर्ता को पीटा, PM MODI पर बोल रहे थे Kharge
2026-10-25
-
JDU से निकाले गए बाहुबली अनंत सिंह की अब जाएगी विधायकी !
2026-10-25
-
लिकटेंस्टीन के राजकुमार आएंगे भारत, ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा सैन्य अभ्यास
2026-10-25
-
नितिन नवीन ने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-10-25
-
56 सौ मीटर ऊंचाई पर होगी दौड़, माणा पास से औली पहुंचेंगे धावक
2026-10-25
-
डुमरियागंज में आप की जन-आक्रोश रैली, सांसद संजय सिंह का हमला
2026-10-24
-
15 हजार कार्यकर्ता Shimla से जाएंगे Delhi, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन
2026-10-24
-
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने राजीव से पहली मुलाकात का खोला राज
2026-10-24
-
कर्नाटक :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, भाजपा नेता के कपड़े फाड़ें
2026-10-23
-
रक्षामंत्री ने लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन किया लॉन्च, सेना के लिए है खास
2026-10-23
-
25 अक्टूबर से देहरादून में पांच दिवसीय आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन-मुख्यमंत्री करेंगे समापन
2026-10-23
-
भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर किया पलटवार
2026-10-23