Sonia Gandhi: इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी ने 'X' पर मारी एंट्री, राजीव से पहली मुलाकात का खोला राज
खबर सार :-
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात की खूबसूरत कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि कैसे कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां में उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। उन्होंने राजीव के साथ बिताए प्यार भरे पलों को याद किया।
खबर विस्तार : -
Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कदम रखा दिया है। अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया, बल्कि अपने जीवन के एक बेहद निजी और खास पलों को साझा किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने सोनिया गांधी ने यह वीडियो अपनी आने वाली किताब, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के बारे में साझा किया।
सोनिया गांधी ने यह वीडियो शेयर करते हुए एक बहुत ही सुंदर संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा, “मेरे प्यार का सफर कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट से शुरू हुआ था। राजीव गांधी और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।” वीडियो में, सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करती हैं। वह बताती हैं कि इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान वे कैसे मिले थे।
सोनिया की राजीव गांधी से कैसे हुई थी मुलाकात
सोनिया के बताया कि वह उन दिनों इंग्लैंड में थी तब वहां आज की तरह बहुत सारे रेस्तरां नहीं हुआ करते थे। उन्हें अक्सर ऐसे ठिकाने की तलाश रहती थी, जहां अपनी पसंद का खाना मिल सके। सोनिया बताती हैं कि वह इंग्लैंड में इटैलियन खाना ढूंढ रही थीं, तभी उन्हें एक ग्रीक रेस्तरां मिला। यह जगह यूरोपीय और भारतीय छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थी। कई छात्र वहां खाना खाने आते थे।
पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, उसी रेस्तरां में, मेरी मुलाकात राजीव से हुई। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी से पहली बार मिलते ही उन्हें तुरंत महसूस हो गया था कि वह ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहेंगी। सोनिया ने आगे बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि राजीव ने भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस किया था।
ये भी पढ़ेंः- आजम खान से मिले अखिलेश यादव, बोले- सपा के लिए हमेशा अहम रहेंगे आजम
राजीव की सादगी और सौम्यता ने पर दे बैठी दिल
सोनिया गांधी ने बताया कि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इसके बाद वे दोस्त बन गए और साथ मिलकर पार्टियों में जाने लगे, साथ ही नई-नई जगहों पर घूमने भी लगे। सोनिया ने एक हैलोवीन पार्टी का भी जिक्र किया। जिसमें कई छात्र शामिल हुए थे। राजीव गांधी के बारे में अपनी पहली छाप को याद करते हुए, सोनिया गांधी ने बताया कि वह उनके सौम्य स्वभाव की ओर विशेष रूप से आकर्षित हुई थीं। उन्होंने कहा, "वे देखने में बहुत ही सौम्य व्यक्ति थे। बेशक, वे बहुत हैंडसम थे, लेकिन उनकी वह सौम्यता सबसे अलग थी। इसने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला। हमारी पहली मुलाकात को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।"
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began. Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. https://t.co/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
25 फरवरी 1968 को राजीव-सोनिया की हुई शादी
सोनिया और राजीव गांधी का रिस्ता दोस्ती से शुरू और फिर यही रिश्ता आगे चलकर शादी तक बदल गया। दोनों ने 25 फरवरी 1968 को शादी की थी। बाद में राजीव गांधी राजनीति में आए और 1984 में देश के प्रधानमंत्री बने। उनका राजनीतिक करियर तो बहुत महत्वपूर्ण रहा ही, साथ ही उनका निजी जीवन और परिवार से जुड़ी बातें भी अक्सर सार्वजनिक चर्चा का विषय बनी रहीं। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। राजीव-सोनिया के दोनों के दो बच्चे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
10 नवंबर को लॉन्च होगी किताब
बता दें कि सोनिया गांधी की किताब, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव', 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। यह किताब उनके निजी जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डालती है जिसमें युद्ध के बाद के इटली में उनका बचपन, राजीव गांधी के साथ उनका रिश्ता, भारत आने का उनका सफर और उनके जीवन में हुए निजी नुकसान शामिल हैं। किताब में यह भी बताया गया है कि कैसे इन अनुभवों ने भारत के साथ उनके जुड़ाव और अपनी खुद की पहचान को लेकर उनकी समझ को आकार दिया।
'X' (ट्विटर) से जुड़ने से पहले, सोनिया गांधी ने 22 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर कदम रखा, जहां उन्होंने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक साझा की। अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने आभार व्यक्त किया और किताब को प्यार, जिम्मेदारी, नुकसान और 'अपनापन' (belonging) की तलाश की एक कहानी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे अपने पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़ेंः-अगले 30 साल तक आपको मौका नहीं मिलेगा, इसलिए वोट चोरी के बहाने बना रहे हैं: अमित शाह ने विपक्ष को घेरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
15 हजार कार्यकर्ता Shimla से जाएंगे Delhi, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन
2026-10-24
-
कर्नाटक :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, भाजपा नेता के कपड़े फाड़ें
2026-10-23
-
रक्षामंत्री ने लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन किया लॉन्च, सेना के लिए है खास
2026-10-23
-
25 अक्टूबर से देहरादून में पांच दिवसीय आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन-मुख्यमंत्री करेंगे समापन
2026-10-23
-
भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर किया पलटवार
2026-10-23
-
बीजेपी नेताओं का दावा, सभी 11 एमएलसी सीटों पर जीत रहे प्रत्याशी
2026-10-23
-
UP विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09% मतदान दर्ज
2026-10-23
-
UP, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विप की 28 सीटों के लिए मतदान जारी
2026-10-23
-
आजम खान से मिले अखिलेश यादव, 2027 के चुनाव पर हुई चर्चा
2026-10-22
-
यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
2026-10-22
-
श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर में ‘पदयात्राओं’ की घोषणा; कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर उठाए सवाल
2026-10-22
-
देश में हुई थी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन नेटवक से कथित संबंधों की जांच की मांग
2026-10-22
-
अमितशाह ने कहा, भाजपा सरकार में नहीं थी, तब भी कांग्रेस चुनाव हारती थी
2026-10-22
-
Andhra Pradesh: निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज
2026-10-22
-
बुजुर्गों ने भी दिखाया चुनाव में उत्साह, 104 पंचायत समितियां सक्रिय
2026-10-22