स्वच्छ यमुना के संकल्प को पूरा करने पर दिल्ली सरकार कायम, दिल्लीवासियों को जरूर मिलेगा उपहार: सीएम रेखा गुप्ता
खबर सार :-
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद दावा किया कि बीजेपी सरकार स्वच्छ यमुना के संकल्प पर कायम है। दिल्लीवासियों को स्वच्छ यमुना का उपहार देने में हम सक्षम हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक बार फिर से यमुना नदी की सफायी को लेकर अपना संकल्प दोहराया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की बीजेपी सरकार के स्वच्छ यमुना के संकल्प को पूरा करने की बात कही है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यह दावा यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार स्वच्छ यमुना के संकल्प पर अब भी कायम है। दिल्लीवासियों को यह उपहार देने में हम सक्षम होंगे।
सरकार ने शुरू किया यमुना पुनरुद्धार का काम
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन दिल्लीवासियों के लिए बहुत खुशी का दिन है। यमुना पुनरुद्धार के लिए करीब 9,000 करोड़ रुपए की लागत वाली जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, वह प्रत्येक दिल्ली वासी की लंबे वक्त से चली आ रही उम्मीदों को पूरा करने में सफल होगी। इन परियोजनाओं में नई सीवर लाइन बिछाना, जल शोधन संयंत्र लगाना, सीवर लाइनों को सीवेज शोधन संयंत्रों से जोड़ना और नए सीवेज शोधन संयंत्रों का निर्माण शामिल है। चंद्रावल जैसी लंबे वक्त से अटकी परियोजनाओं का पूरा होना भी दिल्ली के लिए खास उपलब्धि है। इससे कहा जा सकता है कि सरकार ने यमुना पुनरुद्धार का काम शुरू कर दिया है। अपने कार्यकाल के बीते डेढ़ सालों में इस दिशा में निरंतर ठोस प्रगति की है। इस कदम से कुछ सालों में ही यमुना साफ हो जानी चाहिए और बिना रुकावट के नदी का बहना जारी रहेगा।
मिशन स्वच्छ यमुना को मिली नई रफ्तार
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को यह खास उपहार देने में हम सक्षम होंगे। हम अपने संकल्प पर कायम हैं और इसे पूरा करने के लिए दिन-रात पूरी लगन से मेहनत कर रहे हैं। रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मिशन स्वच्छ यमुना को नई रफ्तार देने के लिए सभी दिल्लीवासियों की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार। श्याम नगर में गृहमंत्री ने 8,941 करोड़ रुपए की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। परियोजनाओं के तहत नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे, पुराने प्लांट की क्षमता वृद्धि होगी, सीवर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा और जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
यमुना सफायी के प्रति हम पूरी तरह प्रतिबद्ध
इन परियोजनाओं से यमुना में गंदे पानी को गिरने से रोकने में मदद मिलेगी। हमारा संकल्प है कि हम मां यमुना को स्वच्छ बनाकर ही दम लेंगे। दिल्ली के वासियों से यह हमारा वादा है और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह के लगातार सहयोग से यमुना सफायी के संकल्प को पूरा करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन आज किया गया है और उनकी आधारशिला रखी गई है। इन परियोजनाओं में सीवर कनेक्शन, नई सीवर लाइनें बिछाना और विकेंद्रीकृत सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण शामिल है। दिल्ली में यह काम पानी और सीवर पर बेस्ट काम करने वाली कंपनियां कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपा 30 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगीः धामी
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31