Kota, मदन दिलावर का कांग्रेस पर तंज: बोले ‘चूहों का दल है congress
खबर सार :-
कांग्रेस पर भाजपा नेता ने तंज कसा है। कहा है कि अगर जांच कराई जाए तो कई भ्रष्ट्राचार के राज खुलेंगे। अब उसे कभी कुर्सी नहीं मिलने वाली है।
खबर विस्तार : -
कोटा, राजस्थान की राजनीति में पंचायत चुनावों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच पुराने दिग्गज नेता शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने congress पर तंज कसा और पार्टी की तुलना चूहों के दल से कर दी। दिलावर अपने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के चेचट में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कुतर-कुतरकर सत्ता का रास्ता बनाना चाहती है।
राजस्थान की राजनीति में इन दिनों कटाक्ष की बरसात हो रही है। कभी भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं तो कभी कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी पर। इस बार कोटा में राजस्थान की राजनीति पंचायत चुनाव से गरमा रही है। जुबानी तंज में भाजपा के एक नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि कांग्रेस वह दल है, जो कुतर कुतर कर सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बनाना चाह रही है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने चम्पावत की परियोजनाओं के लिए खोला खजाना
पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। उसे अलीबाबा चालीस चोरों की गैंग कह कर संबांधित किया। कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलावर अपने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के सभा से पहले मदन दिलावर ने चेचट में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नवगठित चेचट पंचायत समिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया।
कांग्रेस के कार्यों को याद करते हुए कहा कि अब वह सत्ता में कभी वापस नहीं आ सकती है। उनके कार्यकाल में क्या कुछ नहीं हुआ। भारी अनियमितताएं होती थी। अराजकता का माहौल हुआ करता था। अब उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कहा कि अराजकता करने वाली पार्टी कभी सत्ता में नहीं आती है। कांग्रेस ने अधिकार खो दिया है। अब उसे कभी कुर्सी नहीं मिलने वाली है।
प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ था
मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में आवास मिले हैं। नल मिले हैं। विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों पर भी दिलावर ने आरोप लगाया कहा कि विपक्षी नेताओं की गतिविधियों से प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ था। बता दें कि संसद सत्र के दौरान विपक्षी दलों में कांग्रेस की अगुवाई में प्रधानमंत्री कार्यालय को घेरा गया था। इस दौरान राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया था।
इसी मुद्दे पर दिलावर ने कहा कि देश को गाली देने वाली और अराजकता फैलाने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी। दिलावर ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बजट मुहैया कराया और इससे लोगों के घरों को पानी पहुंचाना था, लेकिन राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार किया। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने नल से पेयजल पहुंचाने के काम में भारी अनियमितताएं बरती हैं। इससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अगर जांच हो तो भ्रष्टाचार के मुद्दे सच साबित होंगे
उन्होंने कहा कि आज भी अगर जांच हो तो भ्रष्टाचार के मुद्दे सच साबित होंगे। दिलावर ने कहा, अशोक गहलोत की पेयजल योजनाओं में गड़बड़ियों की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगी। दिलावर ने कार्यकर्ताओं से पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नवगठित पंचायत समिति का पहला बोर्ड भाजपा का बनता है, तो यह क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। चेचट में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने पंचायत समिति चुनाव में अपनी रणनीति और प्राथमिकताओं को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
इस दौरान पार्टी की ओर से रामगंज मंडी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, चेचट मंडल प्रभारी जगदीश जिंदल, चुनाव संयोजक ओम गुर्जर, ढाबादेह मंडल अध्यक्ष सांवरलाल मेघवाल, खैराबाद मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पंचायत समिति चुनाव प्रभारी नेता खंडेलवाल, चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका की उपस्थिति रही।

अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनाव में बेईमानी का आरोप, सत्ता परिवर्तन का दावा
2026-10-18
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15