उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने चम्पावत की परियोजनाओं के लिए खोला खजाना
खबर सार :-
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चंपावत में कई विकास कार्य कराने की घोषणा की हैं। इसमें ग्राम सभाओं पर ज्यादा जोर रहेगा।
खबर विस्तार : -
चम्पावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। यह उनका दीवाली का तोहफा माना जा रहा है। विकास कार्याें की एक श्रंखला उत्तराखंड में देखने को मिलेगी। यह गांवों के लिए ज्यादा विशेषकर मानी जा रही है। सीएम ने इनका लोकार्पण एवं शिलान्यास तो कर दिया अब चम्पावत के प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों का इंतजार है। चर्चा यह चल पड़ी है कि किसको क्या मिला? योजना की यदि बात करें तो प्रत्येेक न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों पर धामी का ध्यान गया है। इसमें गड़बड़ी नहीं हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूजा आयोजक समेत 7 गिरफ्तार
देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी उद्घाटन किया
यह सामुदायिक भवन बनाने और जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चेम्बर, पार्किंग में ही नहीं खर्च कर दिया जाएगा। धामी की योजना है। इसमें आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा तो कर दी गई है। अभी इस कार्य में भी उनका दिया बजट खर्च नहीं होने वाला हैं। मुख्यमंत्री ने बड़ी सूझबूझ के साथ दीवाली का मौका ध्यान दिया है। इसमें कम से कम उनको लाभ जरूर मिलेगा, जो सालों से सरकारी योजनाओं से वंचित रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके साथ ही देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी। वह खुद कहते हैं कि कैसे भी हो, आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव नहीं आया तो समझो विकास कार्य नहीं कराए गए। राज्य में वह सर्वव्यापी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उनका मकसद भी है कि वह सभी वर्गाें को साथ लेकर चलें। अभी तक जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, पीआरडी जवानों, रोडवेज कर्मचारियों, पशुपालकों, राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैनिकों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनसे नाराजगी नहीं जताई हैं। वह मुलाकात जरूर कर चुके हैं।
विकास कार्याें में समानता और पारदर्शिता है लाना
इस मुलाकात का मकसद भी विकास कार्याें में समानता और पारदर्शिता लाना है। चम्पावत के प्रति उनका लगाव है। वह इसको आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए आगामी 25 से 50 वर्षों की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखते हुए पर्यटन, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय जरूरतों के अनुसार पुस्तकालय, सड़क, आजीविका संवर्धन, आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन सहित अन्य जनहितकारी कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने न्याय पंचायतों में सामुदायिक उपयोग के लिए सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। अब उनकी योजना के बारे में पता चलते ही लोग उत्साहित हैं। उन्होंने एसोसिएशन में अधिवक्ता चैम्बर, वाहन पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।
विशेष सुविधा न होने से दिक्कते हैं अपार
जिस जिले को सड़क, परिवहन, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सुविधाओं से सुसज्जित करना चाहते हैं, वहां पर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी पड़ता है। यहां की विभिन्न सड़कों को सुगम बनाने से राज्य की धार्मिक और पर्यटन समृद्धि का विकास होगा। इसका मतलब यह नहीं कि जिला ही केवल आनंद में रहेगा। बाईपास, बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इससे टनकपुर भी जुड़ रहा है। निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे से परिवहन सुविधाओं का विस्तार किए जाने का मतलब पूरा देश लाभान्वित होगा। अभी भी क्षेत्र में राज्य बटवारे के बाद जलभराव की समस्या है। विद्युत लाइनों को भूमिगत करना है।
मुख्यमंत्री ने दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और मुकेश महाराना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की मौजूदगी में करीब 96 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 परियोजनाओं की घोषणा की हैं। इसमें कुल 96 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की लागत की 16 परियोजनाओं में 67 करोड़ 24 लाख 36 हजार रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और 28 करोड़ 75 लाख 62 हजार रुपये की पांच का शिलान्यास किया। यह आंकड़े करीब-करीब ही हैं।
यह भी पढ़ेंः विश्व खाद्य दिवस: फिट इंडिया के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस का एक्शन, 7 अरेस्ट
2026-10-18
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16