विश्व खाद्य दिवस: फिट इंडिया के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी
खबर सार :-
नवाचारपूर्ण समाधानों को प्रोत्साहित कर खाद्य संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। हम स्वस्थ रहें और देश भी तरक्की करे। इसी उद्देश्य से हम ऐसे आयोजन करते रहे हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर रविवार को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारका में स्वास्थ्य एवं खाद्य आवश्यकताओं को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। इसमें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 95वें संस्करण को शामिल किया गया। यह इस बार का 95 वां संस्करण था।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के Gwalior में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 लोगों की मौत
विश्व खाद्य दिवस: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग की पहल
इसे फिटनेस के लिए पैडल, स्वस्थ दुनिया के लिए सवारी’ थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइकिलिंग के अलावा योग और गरबा जुंबा के जरिए लोगों को फिटनेस, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों को शामिल किया गया था। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारा खान-पान अच्छा ही नहीं साथ में संतुलित और पौष्टिक होना बेहद जरूरी है। फिटनेस शरीर के लिए एक उपहार माना गया है।
यह बीमार हुआ तो जीवनभर हम अस्पताल के चक्कर काटते रह जाऐग। ऐसे में फिटनेस के लिए पैदल चलें और स्वस्थ दुनिया के लिए साइकिल चलाए। यह सब हमारे लिए बेहद जंंरूरी है। भारतीय खेल प्राधिकरण के फिट इंडिया आंदोलन के तहत ऐसा आयोजन किया जाता रहा हैै। इसको करने की प्रेरणा सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा केंद्र और भारतीय खाद्य निगम से मिली है। उसने इस आयोजन के लिए उत्साह भी बढाया है।
हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस वर्ष की वैश्विक थीम है-‘आज ही नवाचार करें’। इसे सही मायने में समझने की जरूरत है। इसका उद्देश्य खाद्य उत्पादन, वितरण और उपभोग को बेहतर बनाने के लिए नए विचारों और समाधानों को प्रोत्साहित करना है। यह ऐसा विचार है, जो दूसरों के लिए भी हितकारी है। भारतीय खेल प्राधिकरण के ‘फिट इंडिया आंदोलन’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और फिटनेस पर जोर दिया गया।
जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया
इस पहल को एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दिशा में नवाचारपूर्ण समाधानों को प्रोत्साहित करके खाद्य संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है और भोजन की बर्बादी को रोका जा सकता है। हम स्वस्थ रहें और हम औरों के लिए भी कुछ कर सकें। तभी हम फिट माने जा सकते हैं। कार्यक्रम में एनएसयूटी के खेल अधिकारी डॉ. प्रवीण सरोहा, फिट इंडिया की एंबेसडर और फिटनेस विशेषज्ञ मनीषा सिंह, फिटनेस प्रशिक्षक एवं स्वास्थ्य प्रभावक उत्सव घोष की मौजूदगी में लोगोें को नवाचार का तरीका सीखने को मिला। यह आयोजन खुद के लिए नहीं था।
इसमें हर व्यक्ति की अपनी जरूरत के साथ ही समाज के हर वर्ग की जरूरत बनती है। दस बार के विश्व रिकॉर्ड धारक और ‘आयरन टीथ मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर राकेश सैनी तथा अभिनेता-निर्माता रोहित चौधरी की मौजूदगी ने एक बार जरूर सोचने के लिए मजबूर कर दिया। यहां पर एनएसयूटी के कुलपति प्रो. आनंद श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के वाहन मुक्त परिसर को साइकिलिंग और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त बताया।
पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया
भला यह किसे पसंद नहीं आएगा? जिसे अच्छा ग्राउंड बना लिया गया, वहां साइकिलिंग सभी करना चाहेंगें उन्होंने कहा, “जब विद्यार्थी साइकिल चलाना शुरू करते हैं, तो इससे न केवल वे फिट रहते हैं, बल्कि उनकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ सकता है। यह उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार लाता है। यह एक अच्छा गुण हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम साथ रहकर पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचने दें।
फिट इंडिया की एंबेसडर मनीषा सिंह भी यहां लोगों से अपने समुदाय में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कह रही थी। सवाल यह सभी से है कि एक दिन का यह आयोजन और उसका लेबल क्या मन से हम सफल हो पाएंगे? यह सवाल आम लोगों का है। तमाम आयोजन होते रहते हैं। पर परिणाम नहीं निकल पाता है। जैसंे दुर्भल प्राणी को पाना। दूसरों के लिए प्रेरणा बनने की अपील उन्होंने जरूर की।
साइकिल के इस 95वें संस्करण ने नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित पोषण, खाद्य सुरक्षा, जिम्मेदार उपभोग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। यह तो कभी भी स्वास्थ्य के प्रति लाभ दे सकता है। इस पहल का उद्देश्य फिटनेस को लोगों के दैनिक जीवन का सहज और आनंददायक हिस्सा बनाना तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
ये भी पढ़ेंः Lucknow Crime: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख भड़के पति ने युवक पर डाला तेजाब, आरोपी गिरफ्तार!
अन्य प्रमुख खबरें
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04
-
दवाओं, मेडिकल डिवाइस के आयात के लिए नया गेटवे खोलेगी सरकार
2026-11-03
-
केजीएमयू में SPUCON-2026 का समापन, बाल मूत्ररोग चिकित्सा पर चर्चा
2026-11-01
-
योग करने से पहले जानें जरूरी नियम, गलत तरीके से हो सकता है नुकसान
2026-10-29
-
बलरामपुर: दाल-सब्जी को तरए गए बच्चे, कुपोषित हुए तो पाएंगे मेवे के लड्डू
2026-10-28
-
हड्डियों तक गलत योग पहुंचा सकता है नुकसान, ट्रेनर के पास से करें शुरूआत
2026-10-27
-
केजीएमयू न्यूरोसर्जरी विभाग का 32वाँ स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट
2026-10-25
-
रूस में खुलेगा आयुर्वेदिक केंद्र, भारत-रूस सहयोग को मिलेगी मजबूती
2026-10-24
-
विश्व पोलियो दिवस आज, नेताओं ने टीकाकरण का बताया महत्व
2026-10-24
-
क्या है AQI? कैसे तय होती है हवा की गुणवत्ता? कैसे चुनें बेहतर मास्क
2026-10-23
-
हिमाचल प्रदेश: सोलन जनपद की 44 पंचायतों को किया गया टीबी मुक्त घोषित
2026-10-21
-
सेल्फी बतायेगी कैंसर मरीजों की सेहत का हाल, नई AI तकनीक से जगी उम्मीद
2026-10-21