काशी के विकास को रफ्तार: करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 पर्यटन स्थलों का होगा सुंदरीकरण
खबर सार :-
काशी का कायाकल्प करने के लिए नगर निगम का प्रयास शूरू किया गया है। निगम के बजट से सड़कों की मरम्मत, सफाई, घाटों की मरम्मत, लाइटें आदि काम कराया जाएगा।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को गति देने के लिए सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई थी। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। यहां पर प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में महापौर अशोक तिवारी ने अध्यक्षता की। इसमें शहर के 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण की बात कही गई है। ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया के सरलीकरण और ‘काशी गौसंरक्षण एवं निरीक्षण उपविधि-2026’ को भी स्वीकृति दे दी गई है। अब आने वाले समय में यह देखना है कि काम कितना हो रहा है।
13 अक्टूबर से अभियान चलाने की मांग की
शारदीय नवरात्रि के दौरान शहर की चकाचौंध सबका ध्यान खींचेगी। यहां के सभी गंगा घाटों, नवदुर्गा मंदिरों तक जाने वाले मार्गों, गलियों और सड़कों पर विशेष सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। चर्चा इस बात पर हुई कि जो काम या व्यवस्था तय कर ली जाती है, उस पर फिर क्यों निर्णय लेना पड़ता है? इस पर कर्मियों को जवाब देना पड़ा। उपसभापति नरसिंह दास ने छठ पूजा और देव दीपावली से पहले घाटों पर जमा सिल्ट हटाने के लिए 13 अक्टूबर से अभियान चलाने की मांग की। इन पर्वाें से पहले सफाई दुरूस्त कराने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि सफाई शुरू करा दी गई है। इसकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी करेंगे। उनकी नियुक्ति भी हो चुकी है।
सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया
महापौर ने ऋषि मांडवी जोन में म्यूटेशन संबंधी विसंगतियों को दूर करने की मांग की। इसी मौके पर पुराने वार्डों में सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। यह काम काफी दिनों से किया जाना था, लेकिन परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जल निगम के अधिकारियों को मैनपावर बढ़ाने और तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है। इससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही दुरूस्त बनी रहेगी। मुख्य अभियंता को प्रत्येक 15 दिन में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। चर्चा में नाराजगी जताई गई कि अभी हाल में ही बारिश बंद हुई।
इस दौरान तक गेल कंपनी द्वारा खोदी गई सड़कों और गलियों की मरम्मत नहीं कराई गई। मुख्य अभियंता को कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। पार्षद अशोक मौर्य ने पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ बैठक कर विसर्जन स्थलों का चयन करने और अस्थायी कुंड बनवाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान कई मामलों पर चर्चा की गई। इसमें खुदाई से पहले संबंधित पार्षदों को सूचना देने का जिक्र किया गया। इसका पालन नहीं किया गया। सड़क-पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी। यह कोई यहीं की समस्या नहीं है।
रात का सोना मुस्किल पड़ जाता
बनारस में भी ऐढ़े स्थित एबीसी सेंटर में कुत्तों के बंध्याकरण की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 करने की जानकारी दी गई। यहां भी आवारा कुत्तों की संख्या काफी है। रात का सोना मुस्किल पड़ जाता है। पार्षद प्रवीण राय ने बंध्याकरण और बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा। यहां काफी लाइट खराब हैं। पार्षद मदन मोहन तिवारी ने खराब स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट को नवरात्रि से पहले दुरुस्त करने के लिए पूछा तो निजी कार्यदायी संस्थाओं का नाम लिया गया।
पार्षद राज कपूर चौधरी ने वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए। शहर में सबसे ज्यादा धन सफाई पर दिया ता जा रहा है। इसका कारण है कि यहां देश विदेश के लोग आते रहते हैं। शहर का यह पर्यटन स्थल है। इसलिए सरकार भी इसपर विशेष ध्यान दे रही है। काशी की बस्ती में जहां भी काम चल रहा है, वहां खुदाई हुई है। इससे जलभराव के साथ कीचड़ भी पसरा है। कंपनियों ने काम करना शुरू किया तो सड़क खोद दी।
इसकी शिकायत भी की गई। आना जाना कठिन हो गया। कई तरह की दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा रहा है। पार्षद अशोक मौर्य ने पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ बैठक कर विसर्जन स्थलों का चयन करने और अस्थायी कुंड बनवाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान कई मामलों पर चर्चा की गई। इसमें खुदाई से पहले संबंधित पार्षदों को सूचना देने का जिक्र किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05
-
खूंटी में स्कूल ट्रिप पर गए 30 छात्र हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2026-10-05
-
माइंडफुल योग रख सकता है निरोग, अंगों को झटकने पर लगाएं रोक
2026-10-03
-
आंखों की सेहत के लिए जरूरी है विटामिन A, जानें इसके स्रोत
2026-10-01
-
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने रक्तदाताओं को सराहा
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयुष मंत्रालय ने की योग करने की अपील
2026-10-01