मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन खाने से 118 लोग पड़े बीमार, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
खबर सार :-
चाऊमीन खाने से मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में करीब 118 लोगों के बीमार होने की खबर है। इनमें 12 वयस्क लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 45 बच्चों को उनकी हालत देखते हुए बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
खबर विस्तार : -
बालाघाट, मध्य प्रदेश के मंडई मेले के दौरान लोगों में चाऊमीन खाने से पेट दर्द की शिकायत हुई थी। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। इस मेले में चाऊमीन खाने वाले लोगों में तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चाऊमीन खाने वालों में पेट दर्द शुरू होते ही उल्टियां होने लगीं। जब कई बच्चों की हालत काफी खराब होने लगी, उनको दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। 12 वयस्क लोगों की तबीयत खराब होने से उन्हें भी भर्ती कराना पडा़।
यह भी पढ़ें: भोपाल जेल में बंद छात्र की मौत पर परिजनों का चक्काजाम, होशंगाबाद रोड पर सवा घंटे तक प्रदर्शन
किरनापुर अस्पताल में भर्ती बच्चों को छुट्टी मिली
हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि बीमार लोगों की सेहत में काफी सुधार हुआ है। यह घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के हिरवी गांव की बताई जा रही है। यहां पर मंडई मेले में शनिवार को लोगों ने अलग-अलग चीज खाई थी, लेकिन इनमें से चाऊमीन खाने वालों की हालत खराब हो गई। इनके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया की गनीमत है कि सभी बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। किरनापुर अस्पताल में भर्ती बच्चों को उपचार के दौरान राहत मिलने पर छुट्टी दे दी गई है।
61 लोगों को अस्पताल में ही रखा गया
हालांकि, अभी करीब 61 लोगों को अस्पताल में ही रखा गया है। इनके सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, इन्हें अभी अस्पताल में रखने की जरूरत है। सीएमएचओ डॉक्टर शत्रुघन सिंह दहिया ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती सभी 45 बच्चों और 12 वयस्कों की हालत सामान्य है। यह सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम बराबर लोगों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में काम कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह ने रविवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों की हालत देखी। डॉक्टर से बात कर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि मेले में जिस फूड स्टॉल पर दूषित खाद्य पदार्थ था, उसके खिलाफ कार्यवाही करें। इस मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।
दुकान मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक माली जैन ने भी अस्पताल का मुआयना किया और वहां बीमार लोगों से मुलाकात कर चाऊमीन बेचने वाले दुकान वाले के बारे में पूछा। बच्चों के माता-पिता से बात करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिला कलेक्टर अधिकारी ने कहा कि सभी मरीजों के स्वास्थ्य सुधार के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की दुकानों में खाद्य पदार्थ की जांच की ओर ध्यान दिया जाए। ऐसे मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने खराब सामग्री बेची है।
अस्पताल की ओर दौड़ते रहे अधिकारी
45 बच्चों को उनकी हालत को देखते हुए बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया। हिर्री गांव में पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर पहुंचाया गया। सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के मुताबिक, जिला अस्पताल में 12 वयस्कों की हालत सामान्य है। कलेक्टर आदित्य सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने फूड स्टॉल पर दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वाले केे खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।
पुलिस अधीक्षक माली जैन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में बड़ा बदलाव, ग्रामीणों ने खत्म की 150 साल पुरानी पशु बलि की परंपरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोल्ड ड्रिंक में पी गया कांच का टुकड़ा, सरकाघाट के व्यक्ति की जान बचाई
2026-11-21
-
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
2026-11-19
-
मिर्गी के मरीज दो साल में हुए दोगुने, बच्चे और युवा भी चपेट में
2026-11-18
-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराएं नहीं, समझदारी से बच सकती है मरीज की जान
2026-11-18
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18
-
जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने का तरीका सिखाता है Yoga
2026-11-18
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16
-
KGMU में आयोजित हुई TRUST 2026 कार्यशाला, ट्रॉमा मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक होगी जीवनरक्षक
2026-11-14
-
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद
2026-11-14
-
mother होती है बच्चों की प्रथम शिक्षिका, वह खुद संवार सकती हैं childhood
2026-11-13
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04
-
दवाओं, मेडिकल डिवाइस के आयात के लिए नया गेटवे खोलेगी सरकार
2026-11-03