गले में फंसा कांच का टुकड़ा, डॉक्टरों ने इंडोस्कोपी कर बचाई जान
खबर सार :-
मंडी के एक युवक की जरा सी लापरवही आफत बन गई। उसने पेय पदार्थ में गलती से कांच का टुकड़ा पी गया। यह उसके लिए मुसीबत बनने लगा। बड़ी सूझबूझ के बाद डॉक्टरों ने उसके गले से कांच का टुकड़ा निकाला।
खबर विस्तार : -
मंडी, मंडी के एक युवक की जान पर उस समय आफत आ पड़ी, जब उसने रिश्तेदार के घर दिए गए पेय पदार्थ में गलती से गया हुआ कांच का टुकड़ा पी लिया। उसकी हालत जल्द ही बिगड़ने लगी। बड़ी सूझबूझ के साथ परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सुविधा न होने के कारण उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एंडोस्कोपी कराने के लिए कहा। कांच का टुकड़ा युवक के खाने की नली में फंस चुका था। इससे उसे बेहद तकलीफ होने लगी थी।
आशंका है कि कांच की बोतल कहीं से टूटी थी
मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के मेडिकल कालेज पहुंचने पर पता चला कि उसके गले में कांच का टुकड़ा है। पिछले दिन सरकाघाट का एक व्यक्ति रिश्तेदारी में किसी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां उसे कोई पेय पीने को दिया गया। आशंका है कि कांच की बोतल कहीं से टूटी थी। इसके चलते कांच का एक टुकड़ा पेय पदार्थ में मिल गया। इसे पीते ही उसके गले में किसी नुकीली चीज के फंस जाने का एहसास हुआ। तकलीफ होने पर परिजन सरकाघाट अस्पताल ले गए।
मगर वहां पर इसका कोई सही उपचार न होने की स्थिति उसे हमीरपुर के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ पूर्णिमा पटयाल ने पेशेंट की हालत को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि एक्सरे से कामयाबी नहीं मिलने वाली है। कुछ भी पता नहीं चल पाया तो चिकित्सक ने एंडोस्कोपी का निर्णय लिया। यहां पर मेडिकल कालेज होने के कारण अस्पताल में एंडोस्कोपी की सुविधा थी। उसकी जब एंडोस्कोपी की गई तो पता चला कि पेशेंट गंभीर परेशानी से जूझ रहा है। यदि जल्द ही उसको इलाज नहीं दिया गया तो जानलेवा साबित होगा।
टुकडा अभी खाने की नाली में ही फंसा हुआ था
बहरहाल उसके खाने की नली में एक कांच का नुकीला टुकड़ा फंसा था। इसे चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के माध्यम से बाहर निकाला। इस ऑपरेशन में कुछ ही मिनट लगे। डॉ पूर्णिमा पटयाल ने बताया कि लगभग 4 से 5 सेंटीमीटर लंबाई का टुकड़ा था। टुकडा अभी खाने की नाली में ही फंसा हुआ था। यदि समय रहते हुए मरीज को अस्पताल न लाया जाता और यहां पर एंडोस्कोपी की सुविधा नहीं होती तो यह फेफड़े में पहुंच कर जानलेवा साबित हो सकता था। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ देश राज शर्मा ने बताया कि मरीज के गले में कोल्ड ड्ंिक की कंकरी फंसी हुई थी।
FAQ
1. कितना लंबा था कांच का टुकड़ा ?
डॉक्टरों ने बताया कि कांच का टुकड़ा धीरे से आंतों तक पहुंच जाता और फिर हालात को संभाल पाना मुश्किल हो जाता। आंतों की स्थिति बेहद नाजुक है। डॉक्टर ने एंडोस्कोपी की सलाह दी, जब गले में तकलीफ ज्यादा हो रही थी। एंडोस्कोपी के जरिए ही पता चला कि उसके गले में कुछ कांच जैसी चीज फांसी हुई है। लगभग 4 से 5 सेंटीमीटर लंबाई का टुकड़ा था।
2. कैसे निकाली गई घातक चीज ?
पेशेंट की एंडोस्कोपी की गई और 30 मिनट टुकड़ा बाहर निकाल दिया गया। इसके निकलते ही उसे राहत मिल गई। समय पर उपचार होना जरूरी थी वरना यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी। इसे लेकर पूरा दिन सोशल मीडिया पर डॉ पूर्णिमा पटयाल की तारीफ होती रही क्योंकि यह बेहद पेचीदा मामला था। समय पर उनके द्वारा गंभीरता दिखाए जाने से एक व्यक्ति की जान बच गई।
3. गले तक कैसे पहुंचा कांच का टुकड़ा ?
डॉ पूर्णिमा पटियाल पीजीआई चंडीगढ़ में रह चुकी हैं और वह चिकित्सा के क्षेत्र में बेहद सजग मानी जाती है। उन्होंने बताया कि किसी पीने वाली चीज के साथ यह कांच का टुकड़ा गले तक पहुंचा। यदि वह और आगे पहुंच जाता तो ज्यादा नुकसान कर सकता था।
ये भी पढ़ेंः बाढ़ की विभीषिका के बाद नेपाल सरकार का बड़ा कदम, जलवायु कूटनीति के लिए बनाया नया विभाग
अन्य प्रमुख खबरें
-
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
2026-11-19
-
मिर्गी के मरीज दो साल में हुए दोगुने, बच्चे और युवा भी चपेट में
2026-11-18
-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराएं नहीं, समझदारी से बच सकती है मरीज की जान
2026-11-18
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18
-
जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने का तरीका सिखाता है Yoga
2026-11-18
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16
-
KGMU में आयोजित हुई TRUST 2026 कार्यशाला, ट्रॉमा मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक होगी जीवनरक्षक
2026-11-14
-
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद
2026-11-14
-
mother होती है बच्चों की प्रथम शिक्षिका, वह खुद संवार सकती हैं childhood
2026-11-13
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04
-
दवाओं, मेडिकल डिवाइस के आयात के लिए नया गेटवे खोलेगी सरकार
2026-11-03
-
केजीएमयू में SPUCON-2026 का समापन, बाल मूत्ररोग चिकित्सा पर चर्चा
2026-11-01