क्या है मिर्गी और क्यों आते हैं दौरे? जानें बीमारी से जुड़े तथ्य और जरूरी सावधानियां
खबर सार :-
मिर्गी एक मस्तिष्क संबंधी बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को बार-बार दौरे पड़ते हैं। इस दौरान अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: मिर्गी (एपिलेप्सी) एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसे लेकर समाज में कई तरह की गलतफहमियां और अंधविश्वास हैं। अक्सर, जब किसी को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो आस-पास मौजूद लोग घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए। जानकारी की कमी के कारण, लोग कभी-कभी ऐसे कदम उठा लेते हैं जो मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए, मिर्गी के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है, ताकि लोगों को पता हो कि दौरे के समय सही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) कैसे दिया जाए।
हर साल 17 नवंबर को 'राष्ट्रीय मिर्गी दिवस' (नेशनल एपिलेप्सी डे) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मिर्गी के बारे में शिक्षित करना, इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना और इस स्थिति के साथ जी रहे लोगों के प्रति अधिक संवेदनशीलता पैदा करना है। इस मौके पर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया गया है कि मिर्गी का दौरा पड़ने पर किसी व्यक्ति की मदद कैसे की जाए।
मिर्गी के दौरान के दौरान ध्यान रखें ये बातें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगर किसी को दौरा पड़ता है, तो सबसे पहले उनके सिर के नीचे एक मुलायम तकिया, कपड़े का टुकड़ा या कोई अन्य नरम चीज रख दें, ताकि उन्हें चोट न लगे। इसके बाद, उनके आस-पास मौजूद किसी भी नुकीली, भारी या खतरनाक चीज को हटा दें। दौरे के दौरान मुख्य लक्ष्य व्यक्ति को शारीरिक चोट से बचाना होता है। यदि संभव हो, तो व्यक्ति को धीरे से एक करवट लिटा दें; इससे मुंह से लार बाहर निकल जाती है और सांस लेने का रास्ता साफ रहता है। इसके अलावा, गर्दन या कमर के आस-पास के तंग कपड़ों को ढीला कर दें, ताकि व्यक्ति आसानी से सांस ले सके।
यह भी पढ़ेंः- लगातार होती है खांसी तो हो जाएं सावधान! दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी
दौरे के दौरान व्यक्ति को रोकने की कोशिश न करें
मंत्रालय ने यह भी जोर देकर कहा है कि दौरे के दौरान व्यक्ति को जबरदस्ती पकड़कर रोकने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए। यह एक आम गलतफहमी है कि मरीज के हाथ-पैर पकड़ लेने चाहिए या उनके मुंह में पानी या कोई अन्य चीज डालने की कोशिश करनी चाहिए, ये काम खतरनाक हो सकते हैं। मिर्गी का दौरा पड़ने पर, व्यक्ति की जीभ खींचने या जबरदस्ती उनके दांत खोलने की कोशिश न करें। साथ ही, जब तक व्यक्ति पूरी तरह से होश में न आ जाए, तब तक उन्हें कुछ भी खाने या पीने के लिए न दें, क्योंकि इससे उनके गले में कुछ अटकने (चोकिंग) का खतरा हो सकता है।
ऐसी हालत पर लें आपातकालीन चिकित्सा सहायता
इसके अलावा, ध्यान रखें कि दौरे के दौरान मरीज को अकेला न छोड़ें। दौरे की अवधि पर नजर रखें; अगर यह पांच मिनट से ज्यादा समय तक चले, बार-बार आए, सांस लेने में दिक्कत हो, या यह व्यक्ति को पड़ने वाला पहला दौरा हो, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता (इमरजेंसी मेडिकल हेल्प) लें। दौरे के खत्म होने के बाद, व्यक्ति को आराम करने दें और उनके पूरी तरह होश में आने तक उनके पास ही रहें।
FAQ
1- मिर्गी क्या है?
मिर्गी मस्तिष्क से जुड़ी एक दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी स्थिति है। इस दौरान व्यक्ति को दौरे पड़ते हैं।
2- मिर्गी के दौरे के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
मिर्गी के दौरे के दौरान व्यक्ति को जबरदस्ती पकड़कर रोकने की कोशिश न करें, उसके मुंह में पानी या अन्य चीजें न डालें और आस-पास से नुकीली चीजें हटा दें।
3- क्या मिर्गी का इलाज संभव है?
दवाओं और चिकित्सकीय परामर्श से दौरों को नियंत्रित रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘स्वस्थ आदतों को अपनाकर रोग-मुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाएं’, नेताओं ने बताए प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ
अन्य प्रमुख खबरें
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18
-
जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने का तरीका सिखाता है Yoga
2026-11-18
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16
-
KGMU में आयोजित हुई TRUST 2026 कार्यशाला, ट्रॉमा मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक होगी जीवनरक्षक
2026-11-14
-
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद
2026-11-14
-
mother होती है बच्चों की प्रथम शिक्षिका, वह खुद संवार सकती हैं childhood
2026-11-13
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04
-
दवाओं, मेडिकल डिवाइस के आयात के लिए नया गेटवे खोलेगी सरकार
2026-11-03
-
केजीएमयू में SPUCON-2026 का समापन, बाल मूत्ररोग चिकित्सा पर चर्चा
2026-11-01
-
योग करने से पहले जानें जरूरी नियम, गलत तरीके से हो सकता है नुकसान
2026-10-29
-
बलरामपुर: दाल-सब्जी को तरए गए बच्चे, कुपोषित हुए तो पाएंगे मेवे के लड्डू
2026-10-28
-
हड्डियों तक गलत योग पहुंचा सकता है नुकसान, ट्रेनर के पास से करें शुरूआत
2026-10-27