विश्व मधुमेह दिवस आजः जान लें लक्षण, अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप वन डायबिटीज

खबर सार :-

मधुमेह यानी डायबिटीज। पूरी दुनिया में यह खामोश महामारी तेजी से फैल रहा है। आमतौर पर भागमभाग जिंदगी में खानपान और अनिश्चित जीवन शैली के साथ चिंताजनक हालात मधुमेह का कारण माना जाता है। हरी सब्जी, खनिज युक्त भोजन, विटामिन सी और मिठाई पर नियंत्रण से काफी बचाव किया जा सकता है। इस पर आगे विस्तृत उल्लेख भी किया गया है।
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, मधुमेह के प्रसार को रोकने और उसके निदान के लिए हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इस बार शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। इसके प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर की सामाजिक संस्थाओं में कई प्रयास कर रही हैं। इस दिशा में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी इसके लक्षण और बचाव की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। मोटापा होने के अलावा यह बच्चों को भी टारगेट कर रहा है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साझा की जानकारियां

आज ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल होता है। इसलिए यह किसी जानकारी या सूचना के संचार का फास्ट माध्यम माना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज विश्व डायबिटीज दिवस है। इस अवसर पर कई सवाल आम जनता से किए गए हैं। इनकी जानकारी रखना हर किसी के हित में है। संगठन की ओर से डायबिटीज के लक्षण और पहचान पर ज्याद जोर दिया गया है। डब्ल्यूएचओ ने इसके लक्षणों की भी जानकारी दी है। जानकारी में जो महत्वपूर्ण है, उसमें कई बातें साझा की जा रही हैं।

कब कराएं मधुमेह की जांच

वैसे तो साल में एक बार शरीर के हर अंग की जांच करानी चाहिए। लेकिन ऐसा न होने पर अगर किसी को बहुत ज्यादा प्यास लग रही है और बार-बार पेशाब आ रहा है, तो उसे इसकी जांच करानी जरूरी होता है। किसी व्यक्ति की नज़र धुंधली हो गई है, थकान महसूस हो रही है। यह भी इसका लक्षण हो सकता है। उचित यही है कि एक बार समय निकाल कर मधुमेह ही जांच करवा लें। यदि घाव धीरे-धीरे भर रहे हैं और बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो भी मधुमेह की जांच कराने के लिए जोर दिया जाता है। किसी भी व्यक्ति को डायबिटीज की आशंका होने पर डॉक्टर या हेल्थ वर्कर से बात जरूर करनी चाहिए। दुनियाभर में डब्ल्यूएचओ के कई सदस्य देश हैं। इनके प्रयास से पांच वैश्विक मधुमेह कवरेज टारगेट में 2030 तक मधुमेह से पीड़ित 80 प्रतिशत लोगों का डायग्नोसिस हो जाए।

काफी तेजी के साथ फैलती है यह बीमारी

डब्ल्यूएचओ ने जानकारी दी है कि टाइप वन मधुमेह अक्सर तेजी से बढ़ता है। मधुमेह के लक्षण किसी भी व्यक्ति में दिखें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। टाइप 2 आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है। इसके लक्षण बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं दिखते। डायबिटीज के प्रति सावधान रहने के लिए स्वास्थ्य संगठन ने एक आर्टिकल लिखा है। इसका लिंक अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा किया है। यह बीमार भयावह बन सकती है, इसके बाद भी बीमार को भी पता नहीं होता कि उसके मधुमेह है। संगठन खुद यह जानकारी साझा कर रहा है। बताया गया है कि दुनिया भर में मधुमेह से पीड़ित 40 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है। इसका परिणाम होता है कि पीड़ित लोगों को अपनी मधुमेह को मैनेज करने और हेल्दी जिंदगी जीने के लिए जरूरी देखभाल, इलाज और सपोर्ट नहीं मिल पाता है।

मधुमेह पर जल्दी एक्शन, पर कर रहा काम

डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि मधुमेह के लक्षणों को जानने से लोगों को यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि कब मदद लेनी है। संगठन की इस वर्ष की थीम, “मधुमेह पर जल्दी एक्शन”, जल्दी डायग्नोसिस, पूरी देखभाल तक पहुंच और मधुमेह से जुड़े स्टिग्मा को कम करने के महत्व पर जोर देती है। डायग्नोसिस में अंतर को कम करना एक वैश्विक प्राथमिकता है। 

बच्चों पर भी पड़ रहा प्रभाव 

यदि किसी बच्चे के माता-पिता या परिवार के करीबी सदस्यों को टाइप-2 डायबिटीज होता है तो बच्चे में इसके पहुंचने के चांस बढ़ जाते है। शरीर में फैट बढ़ना, लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर के सामने बैठे रहना, पैकेज्ड जूस, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का सेवन घातक हो सकता है। 

यह भी पढ़ें : स्वस्थ बचपन के लिए डालें स्वस्थ आदत, आयुष मंत्रालय का है पारंपरिक फॉर्मूला

अन्य प्रमुख खबरें