स्वस्थ बचपन के लिए डालें स्वस्थ आदत, आयुष मंत्रालय का है पारंपरिक फॉर्मूला
खबर सार :-
बच्चों के भविष्य की चिंता हर मां को होती है। वह खुद पर ध्यान नहीं दे पाती है। पर विद्वान कह रहे हैं कि बच्चों के खान-पान से लेकर उसकी शिक्षा सब मां के हाथ होता है। वह जिस तरह से चाह लें, बच्चे वैसा ही ढल सकते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, आयुष मंत्रालय ने बच्चों के स्वस्थ बचपन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार और माताओं को सावधान किया है। कहा गया है कि बच्चों का भविष्य और उसका शरीर विभिन्न परिस्थितियों का सामना करता है। इस बीच मां को ज्यादा जागरूक बनना होगा।
आयुष मंत्रालय ने एक खास अभियान चलाया है। अभियान आयुष फॉर किड्स के तहत मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ बचपन बड़ी-बड़ी चीजों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से बनता है। परिवार की परवरिश पर बच्चा बड़ा होता है। उसकी बौद्धिक क्षमता का विकास भी उसकी उम्र के साथ ही होता है।
यह भी पढ़ें : लगातार होती है खांसी तो हो जाएं सावधान! दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी
पौष्टिक भोजन से करें सेहत की सुरक्षा
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बच्चों के प्रति जो सावधानियां बताई हैं। उनमें स्वस्थ आदतों के बारे में जोर दिया गया है। लिखा है कि “एक स्वस्थ बचपन उन छोटी-छोटी चीजों से बनता है, जो बच्चे हर दिन सीखते और आनंद लेते हैं! इनमें उसकी नजरें जो देख रही हैं। उम्र के अनुसार जो सुन और समझ रहा है। यानी सीखने के लिए स्वस्थ माहौल मुहैया कराना होगा। पौष्टिक भोजन, स्वस्थ आदतें, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियाँ और खुले में बिताया गया समय, ये सभी बड़े होने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। यह देने के लिए हर किसी को तैयार रहना चाहिए। इसमें कोई बड़ा त्याग नहीं है। ज्यादातर खुद के लिए भी यही जरूरी होता है। मंत्रालय ने आगे लिखा कि जानिए कि आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी और यूनानी बच्चों की देखभाल के अलग-अलग पहलुओं को कैसे कवर करते हैं, जबकि योग और प्राकृतिक चिकित्सा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर अपना अलग फोकस रखते हैं।
स्तनपान के बाद पूरक आहार की जरूरत
कुछ बच्चे अपनी मां का दूध नहीं पाते हैं। आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी, यूनानी, सोवा-रिग्पा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के नजरिए से बच्चों की देखभाल करने पर जोर दिया है। इसमें बच्चों की देखभाल की शुरुआत स्तनपान से मानी गई है। मंत्रालय का कहना है कि सही उम्र पर सही आहार ही बच्चे की मजबूत नींव तैयार करता है। यदि वह मासूमियत के समय गोद में मां का दूध नहीं पाएंगे तो उनका शरीर पुष्ट नहीं होगा। इस दूध में हजार औषधियों की क्षमता बच्चों को पुष्ट करती है।
जन्म से पहले शुरू की जाती है बच्चे की देखभाल
बच्चे के स्वास्थ्य को गर्भावस्था के शुरुआती चरण से लेकर नवजात अवस्था तक देखा जाता है। यानी बच्चे की देखभाल जन्म से पहले ही शुरू हो जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान मां बनने जा रही महिला को अपने स्वास्थ्य पर बराबर ध्यान देना चाहिए। उसे खान-पाने से लेेकर टहलने तक जिम्मेदारी निभानी होती है। होम्योपैथी में दांत निकलने (टीथिंग) और प्राथमिक दंतावली यानी दूध के दांतों को समझने पर फोकस किया गया है। इस दौरान बच्चों में होने वाली तकलीफों और उनकी देखभाल को लेकर जागरूकता जरूरी बताई गई है। कुछ महिलाएं अपने शरीर के प्रति जागरूक नहीं रहती हैं। इसका परिणाम बच्चे के जन्म के दौरान दिखता है। कई बीमारियां लेेकर आता है।
स्वस्थ आदतों को घर में विकसित करें
मंत्रालय ने बताया कि यूनानी पद्धति बच्चों की देखभाल के विभिन्न पहलुओं को कवर करती है। वहीं सोवा-रिग्पा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर अपना अलग फोकस रखते हैं। कहते हैं कि परिवार बच्चों के लिए प्रथम पाठशाला और मां पहली शिक्षिका होती है। उसके पास उसका बच्चा होता है। उसके पास बच्चे का आहार होता है।
उसके पास खुद की आदतें,जो बच्चों तक पहुंचेंगी ओर उसका ज्ञान जो हर पल बच्चे को मिल सकता है। यही कारण है कि समाजशास्त्र ने मां को पहली शिक्षिका बताया गया है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए भी सक्रिय खेल, संतुलित दिनचर्या और खुशहाल सीखने की आदतों को बढ़ावा दिया जा सकता है। मंत्रालय ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के बड़े होने के दौरान स्वस्थ आदतों, सक्रिय खेल और आनंददायक सीखने के लिए जगह बनाएं, ताकि उनका बचपन स्वस्थ और खुशहाल बन सके।
यह भी पढ़ें : Bengaluru: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नम्मा मेट्रो के तीन स्टेशनों को मिले नए नाम
अन्य प्रमुख खबरें
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04
-
दवाओं, मेडिकल डिवाइस के आयात के लिए नया गेटवे खोलेगी सरकार
2026-11-03
-
केजीएमयू में SPUCON-2026 का समापन, बाल मूत्ररोग चिकित्सा पर चर्चा
2026-11-01
-
योग करने से पहले जानें जरूरी नियम, गलत तरीके से हो सकता है नुकसान
2026-10-29
-
बलरामपुर: दाल-सब्जी को तरए गए बच्चे, कुपोषित हुए तो पाएंगे मेवे के लड्डू
2026-10-28
-
हड्डियों तक गलत योग पहुंचा सकता है नुकसान, ट्रेनर के पास से करें शुरूआत
2026-10-27
-
केजीएमयू न्यूरोसर्जरी विभाग का 32वाँ स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट
2026-10-25
-
रूस में खुलेगा आयुर्वेदिक केंद्र, भारत-रूस सहयोग को मिलेगी मजबूती
2026-10-24
-
विश्व पोलियो दिवस आज, नेताओं ने टीकाकरण का बताया महत्व
2026-10-24
-
क्या है AQI? कैसे तय होती है हवा की गुणवत्ता? कैसे चुनें बेहतर मास्क
2026-10-23
-
हिमाचल प्रदेश: सोलन जनपद की 44 पंचायतों को किया गया टीबी मुक्त घोषित
2026-10-21
-
सेल्फी बतायेगी कैंसर मरीजों की सेहत का हाल, नई AI तकनीक से जगी उम्मीद
2026-10-21