Bengaluru: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नम्मा मेट्रो के तीन स्टेशनों को मिले नए नाम

खबर सार :-

कर्नाटक सरकार ने केद्र्र सरकार को मेट्रो के तीन स्टेशनों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में कहा ्रगया था कि मौजूदा नाम के साथ स्थानीय नाम होने से रेवेन्यू पर असर पड़ेगा। क्षेत्र का नाम भी लोगों को दूर-दूर तक पता चल सकेगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के तीनों स्टेशनों के नाम बदलने की स्वीकृति दे दी है।
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

खबर विस्तार : -

बेंगलुरु, बेंगलुरु के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे। अब नए नाम पुराने नामों के साथ लिखे जाएंगे। विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने गुरुवार इस संबंध में जानकारी दी है। यदि इस दिशा में तेजी से काम किया गया तो केंद्र को भेजे प्रस्ताव के आधार पर बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो पिंक लाइन के एलिवेटेड हिस्से पर स्थित तीन स्टेशनों के नाम नए सिरे से लिखे जाएंगे।  

साथ ही केंद्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में उप सचिव, सूर्य नारायण झा ने कर्नाटक के शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को नाम संशोधन की जानकारी भेज दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12ः30 बजे डेयरी सर्कल के पास मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। वह मुख्य कार्यक्रम के लिए मेट्रो से बिलेकाहल्ली-आईआईएमबी स्टेशन तक जाएंगे।

यह भी पढ़ें :योगी आदित्यनाथ ने सीएनएच की आधारशिला रखी, कहा- देश-विदेश की कंपनियां यूपी में कर रहीं निवेश

सरकार ने नाम को लेकर भेजा था प्रस्ताव

केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में तीन स्टेशनों के नाम बदलने के लिए अनुमति मांगी गई थी। नए सिरे से जो नाम रखे जाएंगे, उनमें आईआईएमबी की जगह बिलेकाहल्ली-आईआईएमबी, जेपी नगर चौथा चरण की जगह एनएस पालया-जेपी नगर चौथा चरण और तवारेकेरे की जगह एसजी पालया लिखा जाएगा। नए सिरे से नाम लिखने का मतलब है कि शुरूआत करना। कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिंक लाइन के एलिवेटेड हिस्से पर स्टेशनों के नाम बदलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है।

उनका कहना है कि अब बदलाव के बाद स्थानीय मांगों के अनुसार नए नाम रखे जाएंगे। इन प्रस्तावों पर पहले चर्चा की गई। कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री रामलिंगा रेड्डी, बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और विधायक सतीश रेड्डी तथा उदय गरुडाचार की उपस्थिति में निर्णय लिया गया। अब नए नाम रखने में ढांचागत बदलाव किया जाना है।  राज्य सरकार की एक समिति ने बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना चरण-2, कॉरिडोर-4 के तहत स्टेशनों के नाम रखने और बदलने के संबंध में प्राप्त अनुरोधों की जांच की और केंद्र को अपनी सिफारिशें भेजीं। इस संबंध में कई बार प्रयास किए गए, लेकिन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। 

स्थानीय नामों को दिया गया महत्व 

कलेना अग्रहारा मेट्रो स्टेशन का नाम वही रखा गया है। इसका कारण बताया गया कि यह उस इलाके के रेवेन्यू विलेज (राजस्व गांव) का नाम है। यहां के महत्वपूर्ण स्टेशनों में हुलिमावु और जयादेवा भी हैं। इन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के लिए कोई अनुरोध नहीं था। इसलिए इनमें बदलाव नहीं किया जा रहा है। समिति ने आईआईएमबी मेट्रो स्टेशन के नाम के आगे बिलेकाहल्ली जोड़ने की सिफारिश की। यह उस इलाके के रेवेन्यू विलेज का नाम है। अब इस स्टेशन को बिलेकाहल्ली-आईआईएमबी के नाम से जाना जाएगा। इस नाम के साथ ही जेपी नगर चौथा चरण मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर एनएस पालया-जेपी नगर चौथा चरण कर दिया जाएगा। दरअसल, एनएस पालया उस इलाके के रेवेन्यू विलेज का नाम है। 

100 किमी से ज्यादा दूरी तय करेगी मेट्रो

तवारेकेरे मेट्रो स्टेशन का भी नाम बदला जाएगा। इसे एसजी पालया (सड्डुगुंटेपाल्या) कर दिया जाएगा। आदेश में बताया गया है कि हालांकि तवारेकेरे भी एक रेवेन्यू विलेज का नाम है। यद्यपि यह स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित है। एसजी पालया के नाम को बदलने की सिफारिश की गई थी। यह एक वार्ड का नाम है और प्रचलित भी है। बदले गए तीनों स्टेशनों के नाम पिंक लाइन के 7.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे। यह बेंगलुरु का चालू मेट्रो नेटवर्क है। अब यह 96.1 किलोमीटर से बढ़कर 103.6 किलोमीटर में विस्तारित है। इन्हीं प्रयासों के बीच नेटवर्क में यह शहर का 100 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर लेगा। अब यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क के रूप में सामने आ चुका है। अभी इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी जानी हैं। उम्मीद है कि इस नए हिस्से पर शनिवार से कमर्शियल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें : शिमला में एक महीने के भीतर दूसरी बार आया भूकंप, देर रात महसूस हुए झटके; 3.9 रही तीव्रता

अन्य प्रमुख खबरें