गांधीसागर बनेगा देश के हरित ऊर्जा भंडारण का बड़ा केंद्र, अब तक की सबसे बड़ी परियोजना

खबर सार :-

गांधीसागर अब ऊर्जा उत्पादन के साथ ऊर्जा भंडारण, पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन के साथ कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने वाले केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
गांधीसागर ऊर्जा उत्पादन के साथ करेगा भंडारण, युवाओं को मिल रहा रोजगार

खबर विस्तार : -

मंदसौर, गांधीसागर में ग्रीनको ग्रुप लगभग 11,500 करोड़ रुपये की लागत से 1920 मेगावाट क्षमता की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना विकसित कर रहा है। इस परियोजना से जून 2027 तक पूर्ण क्षमता के साथ वाणिज्यिक संचालन किया जाएगा। इसे भारत की निर्माणाधीन सबसे बड़ी स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। 

बिजली विक्री करने वाली कंपनियों को बेची जाएगी

चंबल नदी पर निर्मित गांधीसागर जलाशय को इन दिनो बड़े लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है। यह स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, मत्स्य पालन, वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण विकास में भी मददगार बन रहा है। गांधीसागर जलाशय और यहां विकसित हो रही 1920 मेगावाट की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर सरकार का विशेष ध्यान है। इस परियोजना को ग्रीनको ग्रुप की ओर से तैयार किया जा रहा है। ग्रुप के उपाध्यक्ष नवीन कुमार लक्ष्मण और परियोजना के चेयरमैन श्रीनिवास ने पत्रकारों को बताया कि परियोजना प्रगति पर है। जून 2027 तक पूरी परियोजना को चालू करने की उम्मीद है।

इस पर काम का असर नीमच और रामपुरा तहसील के खेमला ब्लॉक में दिखने लगा है। यहां लगभग 414 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही है। 11,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना के अंतर्गत दो जलाशयों का उपयोग होगा। इनमें निचले जलाशय के रूप में गांधीसागर और ऊपरी जलाशय का निर्माण किया जाना है। इसे ग्रीनको ग्रुप बना रहा है। 

यह ऐसी परियोजना है जिसमें पानी का बार-बार उपयोग हो सकता है। गांधीसागर जलाशय से लगभग 2.4 टीएमसी पानी का गैर-उपभोगी उपयोग होगा। यह चक्रीय विधि से इस्तेमाल होगा। इसमें पानी की बचत होगी। यह दो तरीके से काम में लाया जाएगा। पंपिंग मोड में भी यह काम करेगा। इस दौरान दिन के समय सौर और पवन ऊर्जा का उत्पादन अधिक होगा। जिस समय बिजली की मांग कम होगी, उस समय पानी को निचले जलाशय से ऊपर लाया जाएगा।

फ्लोटिंग सोलर सिस्टम को मिल रहा आधार

शाम को बिजली की मांग बढ़ जाती है। इस दौरान ऊपरी जलाशय का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तरह नई तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजना के बारे में बताया गया है कि कुल नौ टरबाइन लगाए जा रहे हैं। जब यह अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगेगा, तब लगातार छह घंटे में 1920 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा सकेगा। इस आंकड़े के आधार पर इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 3,580 मिलियन यूनिट निर्धारित है। 

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा इसी परियोजना के माध्यम से दिया जा रहा है। इससे पानी की बचत के साथ कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी गांधीसागर की पहचान बढ़ी है। कूनो के बाद गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य को चीतों का एक और प्राकृतिक आवास बनाया जा रहा है।
गांधीसागर क्षेत्र में परमारकालीन स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध हिंगलाजगढ़ किले के जीर्णोद्धार और संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरातात्विक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा

पुरातात्विक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां पर कई और संभावनाएं हैं। इनमें पर्यटन के क्षेत्र में गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, टेंट सिटी और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां नई संभावनाएं पैदा कर रही हैं।  गांधीसागर जलविद्युत गृह की 115 मेगावाट क्षमता का है। इससे हरित ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। साथ ही जलाशय की सतह पर फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है। परियोजना स्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर ग्रिड को इससे जोड़ने की योजना है। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार लोगों को रोजगार दिया गया है।

इसमें संचालन जब शुरू होगा करीब 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिल सकेगा। इस बारे में कंपनी ने कहा है कि वह स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देंगे। जो बिजली यहां तैयार कराई जाएगी, उसको एनटीपीसी, एसईसीआई, मध्यप्रदेश के अलावा राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों को बेचा जाएगा। गांधीसागर जलाशय क्षेत्र में विकास की कई गतिविधियां एक साथ संचालित हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें : बदला बांधवगढ़ का मौसम, जंगल की सुरक्षा के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन अलर्ट

अन्य प्रमुख खबरें