वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक साफ होगी यमुना, दिल्ली में पहली क्रूज सेवा शुरू
खबर सार :-
दिल्ली सरकार अब यमुना नदी की सफाई पर जोर दे रही है। यहां पर दूसरे चरण के लिए काम किया जाना है। पहले चरण में सफाई कार्य पूरा करने के बाद क्रूज शूरू कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना को साफ करने पर विमर्श शुरू हो गया है। दूसरे चरण के इस काम में करीब दो से ढाई साल तक का समय लगेगा। पहले चरण के अंतर्गत नमो यमुना रिवर सफारी की शुरूआत हो गई है। इस सेवा के अंतर्गत देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में पहली क्रूज सेवा का शुभारंभ किया गया है।
यह भी पढ़ेंःरामनगरी में 10वें दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ, आकर्षक झांकियों में दिखी रामकथा; पारंपरिक नृत्यों ने मन मोहा
राजधानी की सीमा में 52 किमी तक बहती यमुना नदी
सरकार ने महज 18-19 महीने के दौरान दिल्ली से गुजरने वाली यमुना का आधा हिस्सा करीब साफ कर दिया है। राजधानी की सीमा में 52 किलोमीटर लंबाई तक यमुना नदी बहती है। इसकी सफाई कार्य के लिए पहले पल्ला और वजीराबाद के बीच नदी में गिरने वाले सभी छोटे बड़े नाले को टैप किया गया। इसके बाद यमुना नदी को साफ करने का लक्ष्य पूरा किया गया। नमो यमुना रिवर सफारी नाम की सेवा का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में बताया गया की दिल्ली सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए प्राथमिकता पर काम कर रही है। यमुना नदी में पहली कू्रम सेवा को शुरू करने की खुशी में दूसरे चरण की बात भी शुरू हो गई है।
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी है की सत्ता में आते ही उनकी पहली प्राथमिकता यमुना को साफ करने की रही। उन्होंने जानकारी दी की रिवर फ्रंट विकसित करने के साथ ही यमुना नदी को और बाकी हिस्से की दूरी को भी साफ करने के लक्ष्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए करीब दो से ढाई साल तक का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सीमा में करीब 52 किलोमीटर की दूरी तक यमुना आती है। इसमें कालिंदीकुंज और वजीराबाद के बीच का हिस्सा साफ करना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी है, कहां है की यमुना की पावन लहरों पर मंगलवार को दिल्ली ने विकास और पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति की है। यह प्रगति अभी आगे और चलती रहेगी। देश की राजधानी में पहले क्रू सेवा का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आनंद का अनुभव करेंगे राजधानी दिल्ली के निवासी
दिल्ली सरकार ने क्रूज सेवा की शुरुआत कुछ दूरी में ही की है। जो लोग सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब 6 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हैं, वह रोमांचक यात्रा का आनंद उठा पाएंगे। इन यात्रियों को कई सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों के लिए सुविधा में टर्मिनल पर पार्किंग, खानपान, पेय-जल के अलावा बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया है। इन सुविधाओं का लाभ कुछ दूर की यात्रा वाले ही उठा पाएंगे। पहली बार दिल्लीवासी इस सुविधा और पर्यटन का लाभ लेने की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए यह शहर के लिए बड़ा आकर्षक उपहार है।
यहां दुनिया भर के लोग आते हैं। पर्यटन के लिए यमुना रिवर फ्रंट के विकसित हो जाने से शहर को एक अच्छा लुक भी मिल रहा है। लोग अब यमुना की एतिहासिक और पौराणिक खूबियां भी जानना चाहेंगे। दिल्ली में रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ाने में क्रूज का लाभ मिलेगा। राजधानी में एक भव्य आयोजन के दौरान दिल्ली के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति थी।
यमुना में क्रूज सेवा के साथ ही जेट स्की की सवारी भी करने को मिल रही है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि दिल्ली सरकार की इच्छा है कि यमुना को पूरी तरह से जल्द ही साफ कर लिया जाए। इससे शहर का पर्यटन स्थल पर भी बढ़ेगा। साथ ही आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि यमुना की सफाई और रीवरफ्रंट का विकास चरणबद्ध तरीके से तेजी से कर लिया जाए। पहले चरण में वजीराबाद तक का हिस्सा साफ कर लिया गया है। अब दूसरे चरण वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक के लिए भी काम किया जाएगा। इसके लिए विमर्श शुरू हो गया है। यदि किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आया तो समय पर यह काम पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः महोबा के गांवों में घर-घर पहुंचा नल से जल, 391 गांवों को मिला हर घर जल प्रमाणन
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
2026-11-10
-
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार
2026-11-09
-
PM Modi ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
2026-11-08
-
अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जले 36 लाख दीये, त्रेतायुग जैसा नजारा
2026-11-08
-
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या ने फिर प्राप्त किया अपना गौरवः CM YOGI
2026-11-07
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05