झारखंड: खूंटी में ट्रक से कुचलकर सात लोगों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
खबर सार :-
सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग करने लगे। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।
खबर विस्तार : -
खूंटी, सड़क पर किसी राहगीर के वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण कई लोग उसे ठीक करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक ट्रक तेजी से आते हुए आगे निकल गया। किसी को बचने का यहां मौका नहीं मिला। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल को भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था
झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत के बाद बवाल जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। लोगों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क भी जाम कर दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने आक्रोश में कर्रा रेलवे फाटक के पास टायर जलाकर मुख्य मार्ग पर आवाजाही रोक दी। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
गुरूवार की रात करीब दस बजे यह हादसा हुआ था। लोगों का कहना था कि कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसकी मदद करनी चाही और वहीं रूक गए। वह स्कूली को देख ही रहे थे, इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे 18 पहिए वाले ट्रेलर-ट्रक ने वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गया। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हादसे के लिए ट्रेलर चालक जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जाताया
उसकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं हादसे में सात लोगों की मौत बताई गई है। इन मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 12 वर्षीय एक बच्चे ने खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में एक बच्ची घायल हुई है। हादसे की जानकारी पाते ही राज्य की पुलिस सक्रिय हो गई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर दुख जाताया है।
कहा कि खूंटी के कर्रा में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत की खबर से उनका मन व्यथित है। मुख्यमंत्री का कहना था कि वह मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त जताना चाह रहे हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की सीएम ने कामना की। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों जब हादसे के बारे में जानकारी मिली तो वह बड़ी संख्या में कर्रा रेलवे फाटक के पास पहुंच गए और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वाहनों की स्पीड पर कोई नियंत्रण नहीं रहता
उनका कहना था कि जोने-लुदरू मोड़ पर अंधेरा और सड़क की स्थिति दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती है। इसके बावजूद भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि यहां भीड़भाड़ वाला स्थान होने के बाद भी वाहनों की स्पीड पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है। ग्रामीणों ने इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग की। नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
उनकी मांग अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस दौरान जाम हटाने के लिए कई पुलिस के जवान समझाते नजर आए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05
-
राजस्थान : बारूद के विस्फोट में दो भाइयों की मौत, धमाकों से हिल गए पास के मकान
2026-11-05
-
Delhi के चावड़ी बाजार में कोहराम, मकान के मलबे में दबकर दो की मौत
2026-11-05
-
डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
2026-11-05
-
अग्निवीरों का जारी रहेगा चार साल का सेवा काल, नहीं होगा कोई बदलाव नहीं
2026-11-04
-
हिमंता की राहुल को सलाह, आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते
2026-11-04
-
12 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में, बर्फ में दबे मिले दो शव
2026-11-04
-
दीपावली पर बाजारों में पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी तंत्र बढ़ाया
2026-11-03
-
पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर भारत ने दोहराई शांति और स्थिरता की अपील
2026-11-03
-
23 साल पहले घर छोड़ गए थे पिता, हरिद्वार में दर्शन के दौरान मिले
2026-11-03
-
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों ने लाठी-डंडों से किया हमला, 8 गिरफ्तार
2026-11-03
-
PM Modi ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया लोकार्पण
2026-11-03