मैं उन्हें बांग्लादेश भेज दूंगा, बिहार के पूर्णिया से मुख्यमंत्री सरमा का राहुल पर तंज

खबर सार :-

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नाम लेकर कहा कि भारत की संस्क्रति की जानकारी नहीं हैं। वह विपक्ष के नेता नहीं हैं। यदि हैं तो लोगों को सड़क पर बुलाते और खुद संसद से भागते हैं।
हिमंता की राहुल को सलाह, आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, गुवाहाटी से बिहार तक राहुल गांधी की पीएम को चैलेज पर पलटवार चल रहा है। बिहार के पूर्णिया में भाजपा ने बुधवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस को जवाब देने के लिए मौजूद रहे। इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में एक पोस्ट के माध्यम से राहुल को सलाह दी थी। कहा था कि आपसे मेरी एक रिक्वेस्ट है। आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते। आपको मुफ्त में सलाह दूंगा, अगर आप एक अच्छे लीडर बनना चाहते हैं तो पार्लियामेंट में ठीक से बहस करें अशांति से नहीं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की हार का हताशा अराजकता में बदल गई, गोरखपुर में राहुल गांधी के आचरण पर सवाल

असम के मुख्यमंत्री पूर्णिया में बुधवार को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। हिमंता विस्वा सरमा की पदयात्रा के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं काफी दिनों से राहुल गांधी की वोट चोरी वाले आरोप सुन रहा था। मैं सुनता रहा, मेरा मानना है की चोरी तो जरूर हुई है। हिमंता ने कहा कि चोरी तो जरूर हुई है, लेकिन वह दिल की हो रही है। राहुल गांधी पर कंजा कसते हुए सरमा ने कहा कि वह कोई चुनाव नहीं जीत सकते हैं। इसलिए वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने जनता से सवाल भी किया और कहा की जो हो रहा है, उसके बारे में मैं भी हैरान हूं।

विपक्ष के नेता को उन्होंने विकल्प भी सुझाए

बाबर का नाम हटा दिया गया। औरंगजेब का नाम भी हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव कैसे जीतेंगे? विपक्ष के नेता को उन्होंने विकल्प भी सुझाए हैं। सरमा ने राहुल गांधी के लिए एक नई जगह चुनाव जीतने की बताई है। तर्क दिया है की सम्राट चौधरी, सुवेंदु अधिकारी और मैं मिलकर राहुल गांधी को बांग्लादेश में पैराशूट से उतार देंगे। राहुल गांधी को घेरते हुए कहा की असम में मैं, बंगाल में सुवेंदु और बिहार में सम्राट चौधरी हैं। जनता से सवाल करते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी विहार जीत पाएंगे? क्या वह बंगाल जीत पाएंगे? क्या वह असम जीत पाएंगे?

बांग्लादेश में चुनाव जीतो और आशीर्वाद लेते रहो

इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता को बेचारा कह कर संबोधित किया और कहा कि बांग्लादेश में चुनाव जीतो और आशीर्वाद लेते रहो। पिछले दिनों राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पोस्ट में गुलाब का जिक्र किया गया था। सरमा ने इस पर गांधी को घेरते हुए कहा की गुलाब तो वैलेंटाइन डे पर दिया जाता है। राहुल गांधी आप उसे समय आने पर दीजिएगा। उन्होंने राहुल के मन मस्तिष्क पर सवाल उठाते हुए कहा की उनके पास बिल्कुल जानकारी नहीं है। भारत की संस्कृति की पहचान नहीं होने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के पास दिमाग है ही नहीं। राहुल को अपना दिमाग खोलने की सलाह दी।  

एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी

उन्होंने पत्रकारों से भी सवाल किया और कहा कि आपको पता है विपक्ष के नेता कौन हैं? दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले दिनों एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी कि जब चाहें जहां चाहे देशभक्ति पर बहस कर ले। हिमंता ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि अगर वह अपने आप को विपक्ष के नेता मानते हैं तो बहस कहां होना चाहिए? वह सड़कों पर होनी चाहिए या संसद के अंदर। सवाल करते हुए कहा कि क्या बांग्लादेश समझ रखा है? सरमा ने कहा कि सड़कों पर बुलाना चाहते हैं, यह नेपाल नहीं है। उन्होंने कहा यह बांग्लादेश नहीं है।

राहुल गांधी लोगों को गुमराह मत कीजिए

सवाल उठाते हुए कहा कि आप सड़क पर लोगों को क्यों बुलाते हैं? लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह मत कीजिए। मेरी आपको सलाह है कि आप संसद में जरूर बहस कीजिए। हिमंता ने कहा कि हमसे ट्रेनिंग लेनी चाहिए। यह बात राहुल गांधी के चुनाव हार जाने के बाद एवं और निर्वाचन आयोग को घेरे जाने के संबंध में कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद तो रोना और शिकायत करना ठीक नहीं है। जनता के बीच जाइए और काम कीजिए। राहुल ने मोहन भागवत का नाम लिया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में आपकी मां हैं। बहन हैं, तो जज के तौर पर मोहन भागवत की क्या जरूरत। 

यह भी पढ़ें : भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन: कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप

अन्य प्रमुख खबरें