हरिद्वार कुंभ के दौरान बदली नजर आएगी धर्मनगरी, एक रंग में रंगे जाएंगे भवन

खबर सार :-

कुंभ-2027 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन तैयारियों के बीच होने वाले कुछ खास कार्यों का जिक्र भी किया जाने लगा है। कुंभ को अब ज्यादा दिन हैं भी नहीं, इसीलिए सबसे ज्यादा यहां की सजावट पर ध्यान दिया जा रहा है।
कुंभ की तैयारियों में जुटा प्रशासन, हरिद्वार को एक रंग में रंगने की है योजना

खबर विस्तार : -

हरिद्वार, इस बार के प्लान में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा घाटों और मंदिरों के साथ-साथ सजी-संवरी और बदली हुई धर्मनगरी देखने को मिलेगी। इस बार शहर भर में घाट, मंदिरों, बोर्ड आदि को एक जैसे रंग में रंगा जाएगा। ऐस निर्देश भी दिए  जा रहे हैं। कुंभ को लेकर किसी प्रकार का काम करने से पहले संबंधित विभागों, भवनों, पर्यटन स्थलों और होटलों के अलावा पार्कों व चौराहों को सजाने संबंधी प्रयास की जानकारी देनी होगी। पूरा हरिद्वार इस बाद बदला जाना है।

इसलिए कुंभ से पहले शहर की तस्वीर बदलने के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सौंदर्यीकरण में एकजुटता का आवाहन किया है। इसके लिए एक कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें प्रमुख मार्गों पर स्थित दुकानों, होटलों, आश्रमों, धर्मशालाओं और निजी भवनों की बाहरी दीवारों को कलर करने के लिए  निर्धारित रंगों का ही इस्तेमाल किया जाना है। प्रतिष्ठानों में लगाए जाने वाले साइन बोर्ड भी एक तय डिजाइन और आकार ही होंगे। इस संबंध में प्राधिकरण का निर्दश जारी किया गया है। इसमें अपना उद्देश्य बताते हुए कहा है कि प्रमुख बाजारों और मार्गों पर जो बेतरतीब रंगों और अलग-अलग डिजाइन के बोर्ड लगे हैं, उनकी जगह धर्मनगरी की एकरूपता दिखनी चाहिए। इनको व्यवस्थित तरीके से लगाने से पहले बनाया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ेंः सीएए प्रक्रिया तेज: 31 दिसंबर तक ढाई लाख लोगों को नागरिकता देने के लक्ष्य

विभागों को तालमेल बनाकर काम करना होगा

यहां पर देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को हर चीजें अच्छी लगने वाली दिखाई दें। सभी विभागों को तालमेल बनाकर काम करना होगा। प्राधिकारण का कहना है कि एचआरडीए की योजना के अनुसार देवपुरा चौक से शिवमूर्ति, अपर रोड, हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा होते हुए खड़खड़ी और सूखी नदी तक मुख्य मार्गों की दीवारों को जैसा रंगा जाएगा। इन मार्गों के दोनों ओर स्थित बाजारों को भी इसी थीम में सजाया जाएगा। शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक होते हुए शिवमूर्ति तक का भी लुक बदल दिया जाएगा। शंकराचार्य चौक से झंडा चौक होते हुए दक्ष मंदिर तक भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस बार का कुंभ-2027 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सबसे ज्यादा सजावट पर ध्यान दिया जा रहा है। यदि सजावट ही पसंद आ गई तो तैयारियों को सफल माना जाएगा। यह सौंदर्यीकरण अभियान का हिस्सा बन रहा है।

एक रंग, एक डिजाइन की परिकल्पना पूरी होती है तो बाजारों और मार्गों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। हरिद्वार का कुंभ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी जिम्मेदारी एचआरडीए को सौंपी गई है। इस बार प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका के दिशा-निर्देश सारे काम कराए जाएंगे। पहले से की गई प्लानिंग के तहत ही इसे धरातल पर उतारा जा रहा है। जिन स्थानोें पर काम शुरू किया गया है, वह भी विमर्श के बाद कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में रंग-रोगन का काम चल रहा है। अभी तक कई मार्गों का सर्वे कर डिजाइन फाइनल किया जा रहा है। 

थीम को पूरा करती नजर आएंगी दुकानें 

 कुंभ के दृष्टिगत शहर को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है। अभी से इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है। एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि सजावट और तैयारियों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सभी प्रमुख मार्गों पर एकरूपता के साथ रंग-रोगन कराया जाएगा। साइन बोर्ड विशेष डिजाइन के अनुरूप तैयार कराए जाएंगेे। लोगों के मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी उसी तरह से ही तैयार कराए जाने हैं। इसके लिए सहयोग की अपील की जा रही है। यहां के सभी बाजारों और प्रतिष्ठानों को निर्धारित रंग और डिजाइन के अनुरूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे अभियान की प्राधिकरण स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक

अन्य प्रमुख खबरें