राजस्थानः झुंझुनू में करेंट से आठ मजदूरों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

खबर सार :-

सड़क निर्माण में लगी कंक्रीट मिक्सिंग मशीन में करेंट उतर आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के झुंझुनू की है। घटना में पांच लोगों को झुलस जाने के कारण भर्ती कराया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।
मिक्सिंग मशीन में उतरा करेंट, झुंझुनू के आठ मजदूरों की मौत

खबर विस्तार : -

जयपुर, झुंझुनू में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। सड़क निर्माण में लगी कंक्रीट मिक्सिंग मशीन में करेंट उतर आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के झुंझुनू की है। घटना में पांच लोगों को झुलस जाने के कारण भर्ती कराया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल सड़क का निर्माण कर रही मिक्सिंग मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया था। इस दौरान मशीन पर लगे कर्मचारी करेंट की चपेट में आ गए।

सड़क निर्माण के लिए बजरी और रेती बिछाया जा रहा था

यह काम गांव में ही चल रहा था। करेंट से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। इन्हें तत्काल निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब सड़क निर्माण के लिए बजरी और रेती बिछाया जा रहा था, इसी दौरान काम में लगाई गई कंकरीट मिक्सिंग मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया। इसमें तुरंत करंट उतर आया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण और मजदूरों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पांचों घायलों को उदयपुरवाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे और ओवरहेड तार पेड़ों के सहारे लटक रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस समय मशीन में करंेट उतरा, लोगों ने तुरंत सब स्टेशन में इसकी जानकारी देनी चाही, लेकिन वहां संबंधित कर्मचारी नहीं था।  ग्रिड सब स्टेशन से बिजली नहीं बंद की गई। पूर्व मंत्री राजेंद्र  हादसे को लेकर दुख जताते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने जिला कलेक्टर को  परिवारों से मिलने के लिए कहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि वह अपने स्तर से घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था कराएं। 

CM ने जिला कलेक्टर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी

राजस्थान के झुंझुनू में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलेक्टर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा है पूरे मामले की जांच करें। साथ ही मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से मिलना होगा। उन्हें संभावित जरूरी सहायताएं मुहैया कराएं। दूसरी ओर सरकार में मंत्री झाबर सिंह ने प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा दिया है। 

FAQ

1.   मुख्यमंत्री की ओर से प्रभावित परिवारों को आश्वासन ?

हादसे को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को झुंझुनू की घटना पर चिंता जताई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री झाबर सिंह खर्रा को दुर्घटनास्थल का दौरा करने और प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए भेजा गया है। 

2.   ग्रामीणों ने हादसे को लेकर क्या कहा? 

 झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के चापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ है। उदयपुरवाटी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रामपाल ने घटना की पुष्टि की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद जब उन्होंने ग्रिड सब स्टेशन से तत्काल बिजली बंद करने का अनुरोध किया, तो कोई भी कर्मचारी नहीं था।

3.   परिवार को सरकारी मदद मिलेगी ?

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। स्थानीय विधायक भगवानराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे। सरकार की ओर से उचित इलाज के लिए भी डीएम को निर्देश दिए गए हैं। 

अन्य प्रमुख खबरें