ओडिशा के भीमपुर गांव पहुंचा 400 लीटर पानी, बाढ़ में रास्ते बंद, हेलीकॉप्टर से भेजा भोजन
खबर सार :-
चक्रवात अर्नब के बाद ओडिशा में बाढ़ से लोग बेहाल हैं। अस्पतालों में भी पानी भरा है। संपर्क मार्ग टूट चुके हैं। सेना की मदद लोगों की जरूरत वाली सामग्री भेेजी जा रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, ओडिशा में बाढ़ की विभीषिका ने भीमपुर गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। यहां यदि सेना की हवाई सेवाएं न मिल पातीं तो जीविकोपार्जन बेहद कठिन हो गया है। सरकार की ओर से नौसेना के सी किंग और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने भोजन और पानी पहुंचाने का सिलसिला तेज कर दिया है। अब तक कई उड़ानें भरी जा चुकी हैं। भीमपुर गांव तक करीब 1,800 किलोग्राम राहत सामग्री पहुंचाई। इसमें 1,400 किलोग्राम खाद्य सामग्री और 400 लीटर पीने का पानी शामिल था।
चक्रवात अर्नब के बाद ओडिशा में बाढ़ से लोग बेहाल हैं। यहां की सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ज्यादातर संपर्क टूट चुके हैं। बारिश के कारण इलाके के सभी गांवों में पानी भर गया है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है। सबसे ज्यादा दिक्कत भोजन पानी की है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रदेश सरकार के आग्रह पर नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने प्रभावित इलाकों में सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।
आवागमन पूरी तरह से ठप होने के कारण कोई कहीं जा भी नहीं सकता है। साथ ही किसी प्रकार से भी वाहन इलाके में नहीं पहुंच पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, बीमार की दवाई आदि पर संकट आ रहा है। खाद्य वस्तुएं लेंने के लिए कहीं जाया नहीं जा सकता है। इसीलिए पूर्वी नौसेना कमान ने लगातार दूसरे दिन ओडिशा के गंजाम जिले में मदद चालू रखी है। पिछले दिन की तरह ही हवाई सेवाओं के जरिए खाना और पानी भेजा जा रहा है। अब तक कई खेप भेजी गई हैं।
यह भी पढें :Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला', कांग्रेस की महारैली पर भाजपा का तंज
तटरक्षक बल ने छह लोगों की जान बचाई
बचाव अभियान के दौरान तटरक्षक बल ने कई लोगों की मदद की। इसमें छह लोगों की जान बचाने में सफलता हासिल की है। यह सभी एक स्वास्थ्य केंद्र में थे। यह बाढ़ से ग्रस्त था। यहां से सभी को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। भारतीय तटरक्षक बल ने यह कार्रवाई 29 अक्टूबर को गंजाम जिले में की थी। ऐसी जानकारियां तो बाद में मिल रही हैं। भुवनेश्वर स्थित तटरक्षक बल के हवाई केंद्र से उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर तुरंत एक्शन में आया।
टूट चुके या बाधित हुए हैं संपर्क मार्ग
भारतीय नौसेना की ओर से स्थानीय प्रशासन की मदद की जा रही है। जहां पर स्थानीय प्रशासन जरूरत महसूस कर रहा है, उसके साथ तालमेल बनाकर नौसेना त्वरित कार्रवाई कर रहा है। दूसरा विकल्प अभी तक यहां नहीं बनाया जा सका है। लगातार हवाई उड़ानों के जरिए ही राहत समग्री देने की कोशिश की जा रही है। बाढ़ में फंसे लोगों अभी भोजन देना सबसे पहला काम है। यह समस्या यहां पर ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण आई है। भारतीय तटरक्षक बल भी हवाई बचाव अभियान चला रही है। तमाम कोशिशों के बाद गांव में व्यापक जलभराव हुआ है। इसको रोक पाना संभव नहीं था।
इसीलिए तटरक्षक बल के अधिकारी हेलीकॉप्टर के साथ बचाव अभियान में पूरी ताकत लगाए हुए हैं। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद हेलीकॉप्टर के चालक दल यहां पर काम कर रहे हैं। एक नई समस्या भी सामने आ रही है, कई लोग कुछ कारणों से बीमार हैं। इनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना है। समस्या यह भी है कि स्वास्थ्य केंद्रों में भी पानी भर गया है। ऐसे हालात में नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाकर प्रभावित लोगों की मदद की।
यह भी पढें : बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन के एक होटल में चार कर्मियों की मौत, टैंक में थी जहरीली गैस
2026-11-01
-
रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला', महारैली पर BJP का तंज
2026-11-01
-
‘अर्नब’ के बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक और चक्रवात, बारिश का अलर्ट
2026-10-31
-
सरदार पटेल की जयंती आज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि देंगे पीएम
2026-10-31
-
सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने उन्हें किया नमन
2026-10-31
-
कटिहार में छठ पर्व की तैयारियां तेज, सड़क से घाट तक होगी मरम्मत
2026-10-30
-
ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के बिना इजाज़त इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2026-10-30
-
बद्रीनाथ धाम से 6 लोगों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू जारी
2026-10-30
-
PM Modi Gujarat visit: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
2026-10-30
-
बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
2026-10-30
-
बिना बातचीत के बना डाले 37 पिलर, मुआवजा देकर 41 करने हैं तैयार
2026-10-30
-
छह राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, देखें शेड्यूल
2026-10-30
-
31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस? जानें महत्व
2026-10-30
-
दिल्ली-एनसीआर पटाखा बैन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
2026-10-30
-
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राजेश खन्ना से रिश्ते को मान्यता की मांग
2026-10-29