गहरे पानी में जाने पर लगी रोेक, लाइटिंग के लिए बुलाए गए लाइनमैन
खबर सार :-
कटिहार में छठ पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की अड़चन न आ जाए, डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय कर दी है।
खबर विस्तार : -
कटिहार, लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्दश दिए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छठ पर्व के संबंध में एक बैठक भी की। इसमें संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया था। हर साल मनाए जाने वाले पर्व में सबसे ज्यादा महत्व घाटों को दिया जाता है। इनके लिए जगह का निर्धारण व साफ सफाई, सुरक्षा, पानी, बिजली एवं आवागमन महत्वपूर्ण होता है।
आवश्यक जरूरतें समय रहते पूरी करने के निर्देश
इस बार सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं में साफ-सफाई, सुरक्षा पुख्ता कराने के लिए बैठक में निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी है। कहा है कि महापर्व के दौरान घाटों पर भारी भीड़ पहुंचती है। इसको नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत जहां कहीं पर खराब हो, उसको दुरूस्त करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। किसी प्रकार की टालमटोल न किया जाए।
पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट किया
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इस पर पहले से ही मंथन कर लें। जिलाधिकारी ने कहा है कि छठ घाटों और उनके आसपास गंदगी न रहने पाए। जहां भी घाट बनाए जा रहे हैं, वहां पर कचरे के डिब्बे रख दें। धूल न उड़ने पाए, इसके लिए पहले से ही पानी का छिड़काव करें। ज्यादा कीचड़ वाले या जलभराव वाले स्थानों में मलबा डलवा दें। कोशिश करें कि संपूर्ण क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जाए तो बेहतर है। नंगे पांव चलने वाले छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो।
लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
साथ ही शाम और सुबह के अर्घ्य के समय पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए कहा है। सुगम आवागमन और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं पूरी करने के लिए टैंकर हर संभव घाट पर रखवाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने जल में सुरक्षा को लेकर डीएम से सलाह ली। उन्होंने कहा कि विशेष सतर्कता बरतने के लिए नदी व तालाबों में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के पुख्ता इंतजाम करें। खतरनाक एवं अत्यधिक गहरे स्थानों को पहले से चिह्नित कर लें। रस्सियो और बांस आदि के जरिए लोगों को रोकने के लिए संवेदनशील स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग बनाएं।
लाल झंडे और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही स्थानीय गोताखोरों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु केवल सुरक्षित दायरे में ही जल में उतरकर पूजा-अर्चना करें। घाटों पर जुटने वाली भीड़ के व्यवस्थित प्रबंधन पर जोर दिया। डीएम ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग से भी प्राथमिकता देने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सभी विभागों, स्थानीय निकाय एवं पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से घाटों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के बिना इजाज़त इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2026-10-30
-
बद्रीनाथ धाम से 6 लोगों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू जारी
2026-10-30
-
PM Modi Gujarat visit: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
2026-10-30
-
बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
2026-10-30
-
बिना बातचीत के बना डाले 37 पिलर, मुआवजा देकर 41 करने हैं तैयार
2026-10-30
-
छह राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, देखें शेड्यूल
2026-10-30
-
31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस? जानें महत्व
2026-10-30
-
दिल्ली-एनसीआर पटाखा बैन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
2026-10-30
-
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राजेश खन्ना से रिश्ते को मान्यता की मांग
2026-10-29
-
बनासकांठा में 14000 करोड़ से अधिक की परियोजना का पीएम करेंगे शिलान्यास
2026-10-29
-
युद्धक लक्ष्य भेदने के लिए भारत-इंडोनेशिया के जवानों का फायरिंग अभ्यास
2026-10-29
-
आपरेशन सिंदूर के समय दिखा भारत का आतंकवादियों के खिलाफ दृष्टिकोण
2026-10-29
-
आंधी-तूफान से dhamtari बेहाल, हर जगह-हर वर्ग को हुआ नुकसान
2026-10-29
-
भारत और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के बीच होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
2026-10-28
-
Karnataka MLC Elections : कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने सभी सीटें जीतीं
2026-10-28