प्रधानमंत्री ने गुजरात को दी हजारों करोड़ की सौगात, पीएम किसान की 24वीं किस्त भी की जारी

खबर सार :-

गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लगभग 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी की।
PM Modi Gujarat visit: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी

खबर विस्तार : -

Pm Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 30 अक्टूबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम दौरे के पहले दिन शुक्रवार को बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी की, जिसके तहत देश भर के लगभग 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए राहुल-गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा- कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा है।

पीएम-किसान सम्मान निधि' की 24वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 'पीएम-किसान योजना' की एक 24वीं किस्त जारी की।  पीएम मोदी ने कुल 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18,680 करोड़ रुपये ट्रांसफर क‍िए हैं। दिवाली से पहले ही क‍िस्‍त जारी होने से क‍िसान काफी खुश हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि देश के किसानों के बैंक खातों में एक और किस्त पहुंच गई है। किसान देश की मजबूत नींव हैं और इसके विकास के अहम स्तंभ हैं। सरकार ने लगातार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में काम किया है।

मोदी ने कहा कि 'पीएम-किसान सम्मान निधि' करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गई है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। देश में 85 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे किसान हैं, फिर भी दशकों तक उनकी जरूरतों को नजरअंदाज किया गया। उनकी सरकार ने इन किसानों का ध्यान रखते हुए उन्हें सीधे आर्थिक मदद पहुंचाई है। गुजरात में भी 50 लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिला है, जिसमें अकेले बनासकांठा के किसानों के खातों में लगभग 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ेंः- बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी की गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के दौरान, लगभग 14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और  आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं में सड़क और कृषि से जुड़े बुनियादी ढांचे का विस्तार शामिल है। सरकार के अनुसार, इन पहलों से राज्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस कदम का उद्देश्य गुजरात में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इनमें अहमदाबाद (साबरमती) और वाराणसी के बीच चलने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन, और मेहसाणा, बेचराजी तथा साबरमती के बीच चलने वाली एक मेमू (MEMU) ट्रेन शामिल हैं। इन सेवाओं से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने विपक्ष का नाम लिए बिना उन पर अफवाहें फैलाने, संकट के समय राजनीति करने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तब खुशी मिलती है जब देश मुश्किलों का सामना कर रहा होता है; जब पूरा देश चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट खड़ा है, तब ये लोग अफवाहें फैलाने में लगे रहते हैं। उन्होंने ईरान से जुड़े हालिया संघर्ष के बाद बनी वैश्विक स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां भारत इन चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट है, वहीं कुछ समूह सक्रिय रूप से अफवाहें फैला रहे हैं।

आखिरी सांस तक करते रहेंगे जनता की सेवा 

प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठे दावे किए गए जैसे कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है या घरों में रसोई गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इन हरकतों का मकसद अराजकता फैलाना और उनकी छवि खराब करना था। उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्षों और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि किसानों के लिए खाद की कोई कमी न हो। यहां तक कि जब वैश्विक स्तर पर खाद की कीमतें बढ़ीं, तब भी सरकार ने किसानों को इस वित्तीय बोझ से बचाया। मोदी ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः- इंदौर में आज भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, मुख्यमंत्री समेत जुटेंगे कई दिग्गज नेता

अन्य प्रमुख खबरें