Train-air services, स्कूल कालेज बंद, Cyclonic Storm Arnab का लैंडफॉल शुरू
खबर सार :-
आज सुबह से ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू है। हवाओं का प्रभाव इतना ज्यादा है कि यह कहीं तो 125 किमी की रफ्तार को भी यह क्रास कर रही हैं। यही हाल रहा तो भीषण तबाही आ सकती है।
खबर विस्तार : -
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में Strong winds के साथ बारिश शुरू है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी जिलों में आज मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी संभावनाए पहले से थीं। इसका असर विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा है। यहां तेज बारिश ने सब तहस नहस कर दिया है। चारों और मौसम का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर जलभराव के कारण आना जाना बंद हो गया है।
एक ही जगह पर कई-कई पेड़ तूफान के कारण धराशायी हो गए हैं। पूर्व आशंकाओं के कारण हवाई यात्रा, रेल यात्रा और स्कूल कालेजों को मौसम को देखकर ही संचालित करने के आदेश दिए गए थे। विशाखापत्तनम में हवा और पानी का एक साथ आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मौसम का प्रभाव सुबह से ही खराब रहा है, इसलिए स्कूल कालेज बंद कर दिए गए हैं। कई ट्रेनें और उड़ानें को भी रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर चेतावनी जारी, 140 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है हवाओं की गति
मौसम विभाग की ओर से पहले ही Cyclonic Storm Arnab के बारे में चेतावनी दी जा चुकी थी। आज सुबह राज्य के यानम-काकीनाडा क्षेत्र के पास तट पर लैंडफॉल शुरू कर दिया । भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि लैंडफॉल की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चलेंगी। यह तीन घंटे बीतने के बाद इसका असर देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के दक्षिण में तट पार कर रहा है। जिस गति से यह चला, उस पर अब बढ़त हो रही है।
हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रहे
बताया गया है कि हवा की गति 125-135 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा है। इसमें भी अब बढ़त आएगी। विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रहे हैं। इसका अनुमान लगाया जा सकता है कि तेज गति के कारण लैंडफॉल पहले की अपेक्षा जल्दी हो गया। इसका व्यापाक प्रभाव अभी से देखा जा रहा है। इंडिगो और AIR INDIA ने विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम की उड़ानें प्रभावित होने की चेतावनी दी है।
राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। राज्य के सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रखा गया है। इसमें 2,199 चक्रवात आश्रय स्थल चिन्हित किए गए हैं। 2,360 गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सुविधाओं में शिफ्ट किया जा चुका है। 12 एनडीआरएफ और 10 एसडीआरएफ टीमों को तैयार रहने को कहा गया हैं। ओडिशा में भी 16 जिलों में स्कूल बंद हैं।
पश्चिमबंगाल में भी चक्रवात ‘अर्णब’ का असर देखा जा रहा
पश्चिम बंगाल में भी Cyclonic Storm Arnab का असर देखा जा रहा है। यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ा है। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल में इससे बड़ा नुकसान हुआ है। राज्य के तटीय जिलों में पीली चेतावनी जारी की गई थी। कोलकाता नगर निगम को 15 नवंबर तक जल निकासी पंपिंग स्टेशनों के कर्मचारियों को हमेशा तैयार रहने के लिए कहा गया है। हुगली नदी में ज्वार का प्रभाव है, लेकिन यह नुकसान नहीं दे रही है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, शुक्रवार तक हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। बुधवार से शनिवार तक जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन भी बंद रहेगा। इसके अलावा राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से चार नवंबर तक और जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक रद्द रहेगी। शुक्रवार को चलने वाली सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस के साथ हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।
ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में अभी जारी रहेगी चेतावनी
छतों और बालकनियों में रखे गमलों तथा डीटीएच एंटीना को सुरक्षित स्थान पर हटाने की अपील की गई है। Cyclonic Storm Arnab के दौरान छोटी नावों और लांच को नदी में उतरने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। हवाई सेवाओं में संभावित बाधा को देखते हुए यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले संबंधित विमानन कंपनी से उड़ान की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। पर्यटकों को समुद्र में उतरने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई और स्नान घाटों को रस्सियों से घेर दिया गया।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में मंगलवार दोपहर से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान Cyclonic Storm Arnab भी चलीं। बेलदा में Strong winds के कारण कई पेड़ टूटकर गिर गए। मछुआरों से समुद्र में न जाने की अपील की गई है। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोलकाता में मंगलवार शाम ढलने के बाद कोलकाता सहित तटीय जिलों में बारिश शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: एनएच-80 का कुआं पुल तीन महीने से ठप, भूख हड़ताल को विवश हुए लोग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Chhath पर विदेशों से आएंगे मेहमान, सजाई जाएगी Delhi
2026-10-27
-
देर रात तक लगाई जा रही मेहंदी, भीड़ के कारण सड़क पर बना लिया पार्लर
2026-10-27
-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक हजार रुपए के नए नोट की रील्स
2026-10-27
-
भागलपुर में जनप्रतिनिधियों का मिला साथ, एनएच-80 कुआं पुल के लिए खोला मोर्चा
2026-10-27
-
MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज जारी होंगे नतीजे
2026-10-27
-
Weather करवा सकता है खतरनाक पलों का सामना, 28 से एक नवंबर तक कई changes
2026-10-27
-
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने लिया भीषण रूप, कई राज्यों में अलर्ट
2026-10-27
-
आत्मनिर्भता के लिए भारत को अत्याधुनिक तकनीक पर करना चाहिए फोकस
2026-10-26
-
तूफान ‘अर्नब’ का कई राज्यों में असर, सरकार ने की तैयारियों की समीक्षा
2026-10-26
-
इथेनॉल-आधारित हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
2026-10-26
-
सेना के लिए 2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंज़ूरी
2026-10-26
-
जुपिटर डिफेंस बनाएगी रोजगार कॉरिडोर, रक्षा क्षेत्र में उतर रहीं कंपनियों की सार्थक पहल
2026-10-26
-
सादलपुर में डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, एक युवक दूर गिरा, चार जिंदा जले
2026-10-26
-
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में पीएम मोदी ने विदेशी डेलीगेट्स से की बात
2026-10-26
-
ब्रिक्स सम्मेलन ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत—सहयोग बढ़ाने का अहम मंच
2026-10-26